Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CBI ने जाल बिछाया, इंडियन बैंक का पैनल अधिवक्ता 1.70 लाख की रिश्वत लेते धराया
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

CBI ने जाल बिछाया, इंडियन बैंक का पैनल अधिवक्ता 1.70 लाख की रिश्वत लेते धराया

13/12/2024 1 minute read
CBI arrested panel advocate of Indian Bank for taking bribe of Rs 1.70 lakh

सीबीआई ने इचलकरंजी में आरोपियों के आवासीय एवं आधिकारिक परिसरों की तलाशी ली। आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।

  • सीबीआई ने शिकायतकर्ता से 1.70 लाख की रिश्वत मांगने एवं स्वीकार करने पर इंडियन बैंक, कोल्हापुर के पैनल अधिवक्ता को गिरफ्तार किया।
  • आरोपी को उसके कार्यालय में शिकायतकर्ता से 1.70 लाख रुपए की रिश्वत मांगने एवं स्वीकार करने के दौरान रंगे हाथों पकड़ा।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) ने एक और बैंक से जुड़े व्यक्ति को दबोच लिया है। भ्रष्टाचार का मामला है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शिकायतकर्ता से 1.70 लाख रुपए की रिश्वत मांगने एवं स्वीकार करने पर इंडियन बैंक कोल्हापुर (महाराष्ट्र) के आरोपी पैनल अधिवक्ता को गिरफ्तार किया है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह की 167वीं पुण्यतिथि पर बीएसपी कार्मिकों ने कही बड़ी बात

सीबीआई ने इंडियन बैंक (Indian Bank), कोल्हापुर के आरोपी पैनल अधिवक्ता, निवासी इचलकरंजी के विरुद्ध एक शिकायत के आधार पर 10 दिसंबर को मामला दर्ज किया। यह आरोप है कि आरोपी पैनल अधिवक्ता ने शिकायतकर्ता से 2.5 लाख रुपए रिश्वत की मांग की। परस्पर बातचीत पर 1.80 लाख रुपए पर सहमति बनी।

ये खबर भी पढ़ें: Stock Market Updates: टॉप लूज़र में शामिल है Adani Enterprises और Adani Ports

रिश्वत की मांग कथित तौर पर सरफेसी अधिनियम(SARFAESI Act) के तहत बैंक द्वारा शिकायतकर्ता की गिरवी रखी गई संपत्ति के कब्जे को स्थगित करने के लिए की गई थी, जिसे उसने बैंक को 5.5 करोड़ रुपए का ऋण प्राप्त करने हेतु पेश किया, जो बाद में एनपीए बन गया। इस क्रम में आगे आरोपी सहमत हो गया एवं रिश्वत की धनराशि घटाकर 1.70 लाख रुपए कर दी।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के कला मंदिर में छत्तीसगढ़ के गायकों ने गीतों से शमां बांधी

सीबीआई ने जाल बिछाया एवं आरोपी को उसके कार्यालय में शिकायतकर्ता से 1.70 लाख रुपए की रिश्वत मांगने एवं स्वीकार करने के दौरान रंगे हाथों पकड़ा।

सीबीआई ने इचलकरंजी में आरोपियों के आवासीय एवं आधिकारिक परिसरों की तलाशी ली, जिससे आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। आरोपी को 11.12.2024 को इचलकरंजी, कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में जिला न्यायाधीश -1 की अदालत के समक्ष पेश किया गया। इस मामले में जाँच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी-कर्मचारी उतरे बैडमिंटन कोर्ट पर, महिलाओं का दबदबा, पढ़िए रिजल्ट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सरकारी संपत्ति को नष्ट करने पर 3 अधिवक्ताओं को एक साल की कारावास संग जुर्माने की सजा
Next: Stock Market Crash News: कोल इंडिया संभला, SAIL, Tata, JSW के शेयर भाव औंधे मुंह गिरे, Adani का शेयर प्राइस चढ़ा

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.