Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95: लाखों जमा करा रहा EPFO, पर बता नहीं रहा कितना देंगे पेंशन, बढ़ी टेंशन, 18 को BSP एक्स-ऑफिसर्स एसोसिएशन लेगा फैसला
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPS 95: लाखों जमा करा रहा EPFO, पर बता नहीं रहा कितना देंगे पेंशन, बढ़ी टेंशन, 18 को BSP एक्स-ऑफिसर्स एसोसिएशन लेगा फैसला

15/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
EPS-95-EPFO-​​is-depositing-lakhs-but-not-telling-how-much-pension-will-be-given-increased-tension
  • बीएसपी एक्स-ऑफिसर्स एसोसिएशन की 53वीं आम सभा 18 जुलाई को प्रगति भवन (ओए बिल्डिंग) भिलाई में आयोजित होगी।

अज़मत अली, भिलाई। ईपीएस 95 (EPS 95) उच्च पेंशन के लिए ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म जमा किया जा चुका है। लेकिन मुसीबत खत्म होने के बजाय बढ़ती जा रही है। ईपीएफओ (EPFO) की तरफ से लाखों रुपए जमा करने का पत्र जारी हो रहा है, लेकिन इसमें कहीं भी कितनी पेंशन दी जाएगी, इसका उल्लेख नहीं है।

इस बात को लेकर तनाव की स्थिति है। डिमांड लेटर में इम्प्लाइज को कितना जमा करना है, यह बताया जा रहा है, लेकिन पेंशन कितनी मिलेगी, इसका जवाब कोई नहीं दे पा रहा है। इस बात को लेकर मामला उलझता जा रहा है। सरकार से मांग की जा रही है कि डिमांड लेटर में ही पेंशन राशि का भी जिक्र किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें:  BREAKING NEWS: सीएम भूपेश बघेल के क्षेत्र पाटन जा रही बस का Bhilai में एक्सीडेंट, गड्‌ढे में बस, यात्रियों में कोहराम

बीएसपी एक्स (BSP EX) आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सरोज रंजन दास ने Suchnaji.com को बताया कि जो 2017 के वेज एग्रीमेंट का लाभ नहीं ले सके हैं, वे लोग लाखों रुपए कहां से लाएंगे। ईपीएफओ एमाउंट की मांग तो कर रहा है, लेकिन उसे कितना पेंशन के रूप में देना है, यह भी बताना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें:  BREAKING NEWS: देवेंद्र यादव ने खेला एक और दांव, BSP की भूमि पर गरीबों का सरकारी आवास बनाने मांग ली जमीन, SAIL प्रबंधन तैयार

वहीं, ईपीएफओ एरियर के मामले में खामोश है। 1995 से पेंशन लागू है। इसमें 2006 और इसके बाद कई बदलाव हुए। इस बीच कार्मिकों को एरियर भी चाहिए, लेकिन इस एरियर की राशि पर हर कोई खामोश है। इसलिए मांग की जा रही है कि जो एमाउंट जमा करने के लिए कहा जा रहा है, उसको एरियर की राशि से समाहित करें ताकि आर्थिक भार से लोगों को बचाया जा सके। साथ ही कार्मिकों को अपना एरियर भी प्राप्त हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL का CPRS करा रहा नुकसान, बच्चों का एडमिशन कराने 10% से ज्यादा ब्याज पर सूद ले रहे कर्मचारी

बीएसपी एक्स-ऑफिसर्स एसोसिएशन की 53वीं आम सभा 18 जुलाई (मंगलवार) को सुबह 10.30 बजे प्रगति भवन (ओए बिल्डिंग) सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित होगी। इसमे ईपीएस 95 पेंशन, मेडिक्लेम योजना 2023-24, चिकित्सा मुद्दे, संशोधित पीएफ,ग्रेच्युटी, 11 महीने के बकाया भत्ते जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

चिकित्सा सुविधा पर भी फोकस किया जाएगा। रोबोटिक सर्जरी के विषय पर डाक्टर प्रीतम अग्रवाल सवालों का जवाब देंगे। श्रीनारायणा अस्पताल रायपुर के एक्सपर्ट के रूप में डाक्टर प्रीतम शामिल होंगे और घुटने के ऑपरेशन आदि विषयों पर चर्चा करेंगे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL का CPRS करा रहा नुकसान, बच्चों का एडमिशन कराने 10% से ज्यादा ब्याज पर सूद ले रहे कर्मचारी
Next: SAIL हाउस लीज: रजिस्ट्री पर Bhilai Steel Plant की चुप्पी का क्या मतलब…

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.