Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95 हायर पेंशन: BSL अधिकारी-कर्मचारी परेशान, BSOA महासचिव अजय पांडेय ने लिखा लेटर-EPFO Ranchi अपनाए Rourkela का फॉर्मूला
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

EPS 95 हायर पेंशन: BSL अधिकारी-कर्मचारी परेशान, BSOA महासचिव अजय पांडेय ने लिखा लेटर-EPFO Ranchi अपनाए Rourkela का फॉर्मूला

Azmat ali 28/08/2025 (Last updated: 28/08/2025) 1 minute read
EPS 95 Higher Pension BSL Officers and Employees are Worried 1

BSOA महासचिव सह SEFI चेयरमैन अजय कुमार पांडेय ने 8 अगस्त को बोकारो स्टील प्लांट के ED-फाइनेंस से मिलकर बात की थी।

  • सेल में केवल बोकारो, राउरकेला, RDCIS और SRU PF Trust को ही EPFO, ईपीएस 95 हायर पेंशन के लिए मान्यता दे रहा है।
  • वंचित यूनिट के लिए SEFI प्रतिनिधिमंडल लेबर मिनिस्टर और CPFC से मिलकर सभी यूनिट को मान्यता देने की माँग की है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। ईपीएस 95 हायर पेंशन को लेकर बड़ी खबर है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के अधिकारी-कर्मचारी ध्यान दें। EPS 95 पेंशन के पहले डिमांड में पैसा जमा करने से चुके सदस्यों को पुनः पैसा जमा करने का मौका देने की माँग को लेकर BSOA महासचिव सह SEFI चेयरमैन अजय कुमार पांडेय ने 8 अगस्त को ED-फाइनेंस से मिलकर बात की थी।

इस पर संज्ञान भी लिया गया था और संबंधित अधिकारी को इस पर पहल करने का निर्देश दिया था। इस पर BSL की तरफ़ से इस संदर्भ में बात भी हुई थी। लेकिन आज तक EPFO रांची कार्यालय से इस संदर्भ में अभी तक कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किया है।

ये खबर भी पढ़ें: Tata Steel: न्यूनतम बोनस 39,004 और अधिकतम 3,92,213 रुपए

बोकारो स्टील आफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार पांडेय ने EPFO-Ranchi से EPFO-Rourkela की तरह दिशा-निर्देश जारी करने की अपील की है।

1st डिमांड की राशि जमा करने से कई वंचित

विदित हो कि हायर पेंशन के इच्छुक लोगों को 1st डिमांड की राशि जमा करने के लिए एक तिथि निर्धारित थी। लेकिन कुछ सदस्य इस राशि को तय समय तक जमा नहीं कर सके। इसकी वजह है कि कुछ लोग बोकारो से बाहर चले गए थे और कुछ बीमार थे। अचानक पैसा जमा करने में असमर्थ थे।

कई लोग रिटायर हो चुके थे और कोई पेंशन नहीं मिल रही थी। इसलिए उन्होंने अपने राशि को MIS में जमा कर चुके थे। कुछ तो विदेश में भी थे और उन्हें पता ही नहीं चल सका।

ये खबर भी पढ़ें: राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड: RINL के नए डायरेक्टर फाइनेंस होंगे SAIL के विनय कुमार, पढ़ें डिटेल

EPFO का कार्य सामाजिक हित के लिए रहा है, फिर क्यों

बोकारो इस्पात संयंत्र में कार्यरत अधिकांश कर्मचारी प्लांट की सेवा देते रहे हैं और कंप्यूटर फ्रेंडली भी नहीं हैं। इस पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। EPFO का कार्य सामाजिक हित के लिए रहा है और यह कार्य सराहनीय भी रहा है। EPFO-Ranchi कार्यालय के कर्मी एवं अधिकारी भी पूरी ताक़त से कार्य का निष्पादन भी कर रहे हैं।

आगे इसी कड़ी में आग्रह किया जाता है कि EPFO-Rourkela से निर्गत ऑर्डर की तरह EPFO -Ranchi से भी ऑर्डर एवं दिशानिर्देश तत्काल जारी किया जाए, ताकि सदस्यों में ऊहापोह की स्थिति को दूर किया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP Accident ताज़ा अपडेट, दोनों घायलों पर डाक्टर ये बोले…

SEFI प्रतिनिधिमंडल श्रम मंत्रालय और ईपीएफओ पहुंच चुका

जानकारी के अनुसार पूरे सेल में केवल बोकारो, राउरकेला, RDCIS और SRU PF Trust को ही EPFO, ईपीएस 95 हायर पेंशन के लिए मान्यता दे रहा है, जबकि अन्य यूनिट के लिए भी विगत दिनों SEFI प्रतिनिधिमंडल लेबर मिनिस्टर और CPFC से मिलकर सभी यूनिट को मान्यता देने की माँग की है। साथ ही सेफी के हर यूनिट के प्रतिनिधिमंडल जल्द ही एक बैठक करने वाले हैं। जहां भी ईपीएस 9 को ईपीएफओ मान्यता नहीं दे रहा है, उस बाबत रणनीति तय की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: Digital Arrest Scam: आपके पैसे पर इनकी नज़र, फर्जीवाड़े का ये है तरीका, ऐसे बचें

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Tata Steel: न्यूनतम बोनस 39,004 और अधिकतम 3,92,213 रुपए
Next: SAIL BSP: भिलाई स्टील प्लांट से जीएम संग 10 अधिकारी हो रहे रिटायर, पढ़ें नाम, 29 को विदाई

Related Stories

Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
Engineers Day 2026 Tree plantation drive by Bokaros diploma engineers read the EDs message
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे 2026: बोकारो के डिप्लोमा इंजीनियर्स संग ईडी ने रोपे पौधे, पढ़ें मैसेज

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
Engineers Day 2026 Tree plantation drive by Bokaros diploma engineers read the EDs message
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे 2026: बोकारो के डिप्लोमा इंजीनियर्स संग ईडी ने रोपे पौधे, पढ़ें मैसेज

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS agitation begins September 21 General Secretary Hariom announces hunger strike
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant BAKS: 21 से कर्मी बांधेंगे काली पट्टी, 1 अक्टूबर तक सभी HOD का घेराव, 27 को आमसभा, अंत में आमरण अनशन पर बैठेंगे हरिओम

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.