Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95 Higher Pension: 37 हजार के आसपास मिल सकती है उच्च पेंशन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

EPS 95 Higher Pension: 37 हजार के आसपास मिल सकती है उच्च पेंशन

22/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
EPS-95-Higher-Pension-You-can-get-higher-pension-around-Rs-37-thousand

ईपीएफओ (EPFO) के फॉर्मूले पर भिलाई स्टील प्लांट से एक अनुमानित राशि सामने आ गई है।

अज़मत अली, भिलाई। EPS 95 Higher Pension: उच्च पेंशन कर्मचारियों और अधिकारियों के खाते में आएगी। यह रकम कितनी होगी। अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। ईपीएफओ की ओर से भी आधिकारिक रूप से कोई जवाब नहीं आ रहा है। लेकिन, ईपीएफओ द्वारा दिए गए फॉर्मूले के आधार पर गणना की जाए तो लगभग मिलने वाली राशि आपको पता चल जाएगी।

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट के एक डीजीएम को पेंशन कितनी मिल सकती है। इसकी गणना बीएसपी कर्मचारियों ने की। ईपीएफओ (EPFO) के फॉर्मूले पर भिलाई स्टील प्लांट से एक अनुमानित राशि सामने आ गई है।

पिछले दिनों एक श्रमिक नेता ने गणना की। लेखा-जोखा के आधार पर डीजीएम की पेंशन करीब 37 हजार रुपए प्रति माह मिलने की बात कही गई है। EPS 95 हायर पेंशन (Higher Pension) के लिए गणना का सिलसिला तेज हो गया है। हर कोई अपनी पेंशन का हिसाब लगा रहा है।

कर्मचारियों (Employees) के साथ अधिकारी (Officers) की पेंशन अलग-अलग होगी। अलग-अलग ग्रेड के आधार पर पेंशन तय होगी। सेल (SAIL) भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) से 2016 में रिटायर एक डीजीएम (DGM) की सितंबर 2014 में की उम्र 58 साल पूरी हो गई थी।

ईपीएफओ-EPFO की ओर से दिए गए फॉर्मूले के आधार पर गणना की गई तो डीजीएम की पेंशन करीब 37 हजार रुपए प्रति माह बन रही है। वहीं, एरियर की राशि 36 लाख रुपए बन रही है।

ईपीएफओ (EPFO) की ओर से यह राशि डीजीएम को प्राप्त होगी। वहीं, डीजीएम की ओर से जमा की जाने वाली राशि करीब 6 लाख रुपए ही है। इस तरह 30 लाख रुपए की सीधी बचत साहब को होगी।

दूसीर ओर भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के पूर्व एक एजीएम को एरियर मद में 34 लाख रुपए मिलने की संभावना है। हायर पेंशन (Higher Pension) के लिए जो डिफ्रेंस एमाउंट जमा किया जाएगा, उससे ज्यादा एरियर की राशि कार्मिकों के खाते में आएगी। यह सब पेंशन गणना के दौरान सामने आ रहा है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Amarkantak Express 27 नवंबर से 9 दिसंबर तक इटारसी से भोपाल के बीच कैंसिल
Next: New Pension Scheme की ताजा खबर: NPS के खिलाफ रेल कर्मचारियों का मतदान, अब वोटों की गिनती, OPS के लिए जनवरी में हड़ताल तय

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.