Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95: पेंशनर्स करने जा रहे बड़ा बवाल, पेंशन नहीं तो वोट नहीं, सितंबर से आंदोलन
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPS 95: पेंशनर्स करने जा रहे बड़ा बवाल, पेंशन नहीं तो वोट नहीं, सितंबर से आंदोलन

29/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
EPS-95-Pensioners-are-going-to-create-a-big-ruckus-no-pension-no-vote-agitation-from-September

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। ईपीएस 95 को लेकर देशभर में बड़ा हंगामा होने जा रहा है। राष्ट्रीय संघर्ष समिति फॉर ईपीएस 95 पेंशनर्स ने हुंकार भरी है कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो सितंबर में वृहद आंदोलन किया जाएगा।

भिलाई में संक्षिप्त प्रवास के दौरान राष्ट्रीय संघर्ष समिति फॉर ईपीएस 95 पेंशनर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत ने चर्चा के दौरान भिलाई में बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर ईपीएस 95 पेंशनर्स की मांगें सरकार द्वारा नहीं मानी गईं, जिसके लिए उनका संगठन वर्षों से प्रयासरत है, तो सितंबर में एक देशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। इसका प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से वोटों पर भी प्रभाव पड़ेगा।

भिलाई चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल के सामने प्रातः 9.30 बजे पहुंचते ही कमांडर राउत का भावभीन स्वागत पुष्पगुच्छ से राष्ट्रीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष एलएम सिद्दीकी द्वारा किया गया। अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कमांडर राउत ने बताया कि न्यूनतम पेंशन को 1000 रुपए से 7500 रुपए प्रति माह करने, विधवा पेंशन को सौ प्रतिशत करने, ईपीएस 95 पेंशनर्स को मुफ्त चिकित्सकीय सुविधा देने और सुप्रीम कोर्ट के फैसले 4 नवंबर 2022 को बिना किसी भेदभाव के लागू करने जैसी मांगों के लिए वे प्रयासरत हैं। आने वाले संसद के अधिवेशन में हमारी मांगों पर विचार होने की संभावना है।

ईपीएफओ के पास पेंशन कोष में लगभग 7 लाख करोड़ रुपया उपलब्ध है। इसलिए न्यूनतम पेंशन को बढ़ाने पर सरकार को सहानुभूतिपूर्वक विचार करना चाहिए। पुलिस विभाग से रिटायर्ड कुत्तों को भी उचित पेंशन मिलता है। एमएलसी, एमएलए, एमपी और मंत्रियों को भी तीन तीन, चार चार पेंशन समस्त सुविधाओं के साथ मिलता है, जिनका पेंशन कोष में कोई योगदान नहीं है। लेकिन ईपीएस 95 पेंशनर्स जो जीवन पर्यंत पेंशन कोष में अपना अंशदान करते हैं। उन्हें अत्यंत अल्प पेंशन दिया जाता है। और न्यूनतम पेंशन मात्र एक हजार रुपए है।

भगत सिंह कोशियारी कमेटी की सिफारिशें भी लागू नहीं की गई, जिसके अनुसार 3000 रुपए महीने और डीए भी मिलना था। 5 जनवरी 1996 को विभिन्न अखबारों में ईपीएफओ द्वारा प्रचारित किया गया था कि रिटायरमेंट के बाद ईपीएस 95 पेंशनर्स को बेसिक+डीए का आधा पेंशन के रूप में मिलेगा। यह भी मिथ्या साबित हुआ। पेंशनर्स के प्रति यह घोर अन्याय है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के क्रियान्वयन को भी अत्यंत जटिल बना दिया गया है।

राज्य अध्यक्ष एलएम सिद्दीकी ने “पेंशन नहीं तो वोट नहीं” की तर्ज पर संघर्ष करने का विचार प्रकट किया। यह भी घोषणा किया कि राष्ट्रीय संघर्ष समिति के भविष्य के सभी आंदोलनों में छत्तीसगढ़ इकाई की भागीदारी शतप्रतिशत रहेगी। “निधि आपके निकट शिविर” को दुर्ग की जगह भिलाई, दंतेवाड़ा की जगह बचेली किरंदुल और नवा रायपुर की जगह रायपुर किए जाने हेतु प्रयत्न किया जा रहा है। इस विषय में पत्र भी भेजा गया और अधिकारियों से व्यक्तिगत संपर्क भी किया गया है।

उमेश उपाध्याय-दुर्ग जिला अध्यक्ष ने कमांडर राउत और उनकी टीम के द्वारा ईपीएस 95 पेंशनर्स के लिए अनवरत प्रयास किए जाने की प्रशंसा की, जिसे सभी सदस्यों ने तालियों से स्वागत किया।

एसके बर्धन ने भी इस अवसर पर कमांडर राउत और उनकी टीम का उनके निःस्वर्थ सेवा के लिए अभिवादन प्रकट किया। अंत में एलएम सिद्दीकी ने सभी सदस्यों को कमांडर राउत के आह्वान के अनुसार सितंबर में वृहद आंदोलन के लिए तैयार रहने के लिए आह्वान किया। यह भी निर्णय लिया गया कि निकट भविष्य में भिलाई में, राष्ट्रीय संघर्ष समिति का एक विशाल सम्मेलन किया जाएगा, जिसका समन्वय एसके बर्धन करेंगे।

इस अवसर पर केएस ठाकुर-महासचिव भिलाई, स्वदेश कुमार शुक्ला, एके रोहतगी, एम ईश्वर राव, चंदन राय, एनआर राय, एके भौमिक, टीके भट्टाचार्य, अमरनाथ मिश्र, आरके गुप्ता, अरुण कुमार गुप्ता, एके सिंह, एके राजपूत, डीआर साहू आदि सदस्य मौजूद रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NEWS: भिलाई स्टील प्लांट को Cyber हमला से बचाने IIT कानपुर के एक्सपर्ट ने शुरू की कवायद
Next: बकरीद 2023: कुर्बानी का सिलसिला शुरू, दुआओं में उठे लाखों हाथ, मुबारकबाद देने पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव

Related Stories

Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
Engineers Day 2026 Tree plantation drive by Bokaros diploma engineers read the EDs message
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे 2026: बोकारो के डिप्लोमा इंजीनियर्स संग ईडी ने रोपे पौधे, पढ़ें मैसेज

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
Engineers Day 2026 Tree plantation drive by Bokaros diploma engineers read the EDs message
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे 2026: बोकारो के डिप्लोमा इंजीनियर्स संग ईडी ने रोपे पौधे, पढ़ें मैसेज

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS agitation begins September 21 General Secretary Hariom announces hunger strike
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant BAKS: 21 से कर्मी बांधेंगे काली पट्टी, 1 अक्टूबर तक सभी HOD का घेराव, 27 को आमसभा, अंत में आमरण अनशन पर बैठेंगे हरिओम

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.