Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95: SAIL कर्मचारियों-अधिकारियों का फॉर्म EPFO कैंसिल करे या नहीं, श्रम मंत्रालय लेगा फैसला
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

EPS 95: SAIL कर्मचारियों-अधिकारियों का फॉर्म EPFO कैंसिल करे या नहीं, श्रम मंत्रालय लेगा फैसला

05/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
EPS-95-Whether-EPFO-​​cancels-the-form-of-SAIL-employees-officers-the-ministry-will-decide
  • ईपीएफओ के एक रिजनल कमिशनर ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि मंत्रालय से रिव्यू हो रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल सीपीएफ ट्रस्ट और ईपीएफओ के बीच चल रहे विवाद पर केंद्र सरकार के श्रम मंत्रालय को ही फैसला लेना है। मंत्रालय और ईपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बैठकों का दौर जारी है। शनिवार रात तक बातचीत होती रही। रविवार अवकाश का दिन होने की वजह से इस पर कोई फैसला नहीं हो सका है। संभावना जताई जा रही है कि सोमवार शाम तक कुछ बात बन सकती है।

ये खबर भी पढ़ें:  NUSI यूनियन को लता मंगेशकर ने दिया था अपना फॉर्म हाउस, रिटायरमेंट के बाद Resort में कट रही कर्मचारियों की जिंदगी

सबकुछ सही रहा तो स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के सभी प्लांट के सीपीएफ ट्रस्ट को छूट दी जा सकती है। अगर, मंत्रालय ने नजर फेरी तो सेल के कर्मचारियों और अधिकारियों के ज्वाइंट आप्शन फॉर्म को कैंसिल करने तक की नौबत आनी तय है। ईपीएस 95 हॉयर पेंशन के लिए सेल के कर्मचारियों और अधिकारियों की नजर ईपीएफ पर टिकी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Durgapur Steel Plant में धमाका, जले 15 कर्मचारी…! वायरल फोटो ने मचाया दहशत, Suchnaji.com लाया सच

ईपीएफओ के एक रिजनल कमिशनर ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि मंत्रालय से रिव्यू हो रहा है। मंत्री और श्रम विभाग के बीच बातचीत का दौर जारी है। शनिवार रात मीटिंग चलती रही। कुछ भी बोलने की स्थिति में अभी कोई भी नहीं है। वर्किंग क्लास से जुड़ा जटिल मामला है। सबका यही जोर है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पालन किया जाए और वित्तीय स्थिति को प्रभावित न किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: Assembly Elections 2023: Election Commission के आदेश पर MP, CG, राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम के हर जिले में तबादला, जानिए सरकारों का कार्यकाल

सेल सीपीएफ ट्रस्ट का मामला वित्त मंत्रालय तक है। फिलहाल, बैठक ही हो रही है। देखिए, कुछ दिनों में स्थिति और स्पष्ट हो जाए। फिलहाल, 26 जून तक ईपीएफ 95 के हॉयर पेंशन के लिए ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म भरा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: Steel Metal Engineering Workers Federation का एलान, सेल मुख्यालय का होगा घेराव और अनशन

ईपीएफओ की ओर से बताया जा रहा है कि सीपीएफ ट्रस्ट ने फुल वेज पर कंट्रीब्यूशन लिया या कोई फिक्स एमाउंट पर या इससे अधिक, इसको लेकर विवाद है। सेल का खुद का सीपीएफ ट्रस्ट है। अगर, ईपीएफओ द्वारा तय की गई सीलिंग से अधिक का अंशदान सेल के सीपीएफ ट्रस्ट ने लिया है तो खतरा बढ़ना तय है। यही विवाद का कारण बन रहा है। ईपीएफ से अनुमति लेना था कि हायर वेजेस पर अंशदान लेंगे, जो नहीं लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: कब्जेदारों पर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त, टाउनशिप में 350 झुग्गी हटाने की तैयारी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CIL SECL: गेवरा परियोजना विस्तार की जन सुनवाई के खिलाफ खुला मोर्चा, प्रभावित गांवों में बैठकें शुरू
Next: BSP NEWS: कर्मचारी से अधिकारी बनने का मिला ओहदा, BSP Co-operative Society से मिला एक और तोहफा

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.