Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Exclusive News: SAIL अधिकारियों की PRP का रास्ता साफ, खाते में आ रही 40% बची रकम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Exclusive News: SAIL अधिकारियों की PRP का रास्ता साफ, खाते में आ रही 40% बची रकम

20/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Exclusive-News-Congratulations…40-percent-remaining-PRP-is-going-to-be-paid-into-the-account-of-SAIL
  • वित्त वर्ष 2021-22 के लिए पीआरपी की दो किस्त का भुगतान पूर्व में हो चुका है।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited)-सेल (SAIL) के अधिकारियों के लिए खास खबर है। लंबे इंतजार के बाद अब पीआरपी का भुगतान होने जा रहा है। सेल कर्मचारियों के बोनस का रास्ता साफ होते ही पीआरपी पर भी फैसला हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें : NMDC Bonus: कर्मचारियों के खाते में आया 1 लाख 32500, घर-परिवार में छाई खुशियां

वित्त वर्ष 2021-22 के लिए पीआरपी की दो किस्त का भुगतान पूर्व में हो चुका है। 40 प्रतिशत शेष राशि का भुगतान बोनस के साथ ही करने का दावा किया जा रहा था। बोकारो स्टील प्लांट के सूत्रों ने यहां तक दावा किया है कि बोनस के साथ ही पीआरपी की राशि भी जारी की जा रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election 2023: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, अरुण वोरा, देवेंद्र यादव, मुकेश चंद्राकर, निर्मल कोसरे संग पढ़िए 53 प्रत्याशियों के नाम

जबकि सेल कारपोरेट आफिस (SAIL Corporate Office) के सूत्रों ने इस दावे को खारिज कर दिया है। सूचनाजी.कॉम को बताया कि पहले कर्मचारियों के खाते में बोनस की राशि डाली जा रही है। इसके बाद अधिकारियों को पीआरपी दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : डीए 4% बढ़ा, 48.67 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनर्स को सीधा फायदा

पूरी संभावना है कि इस माह की सैलरी के साथ या नवंबर प्रथम सप्ताह में पीआरपी का भुगान कर दिया जाएगा। वर्ष 2022-23 का पीआरपी भी बाकी है। कंपनी की रेटिंग आदि का रिजल्ट अब तक नहीं आया है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bonus Dispute: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सभी प्लांट में एक साथ हड़ताल के लिए हो रही वोटिंग

बता दें कि पीआरपी की राशि को दो किस्त में देने की संभावना पर भी विराम लग गया है। काफी लोगों के बीच यह चर्चा है कि एक लाख से अधिक किसी को नहीं दिया जाएगा। जिसका एक लाख से अधिक बेसिक है,  उसे भी एक लाख ही पीआरपी दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : BJP की तीसरी लिस्ट में सिर्फ एक नाम, दुर्ग संभाग की पंडरिया सीट से भावना बोहरा बनीं प्रत्याशी

इस दावे को भी प्रबंधन ने खारिज कर दिया है। अब तस्वीर साफ हो गई है कि एकमुश्त 40 प्रतिशत बची हुई पीआरपी की राशि अधिकारियों के खाते में डाली जाएगी। यह राशि अधिकतम लाख रुपए से ऊपर की बताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : BSP प्रबंधन BAKS को नहीं दे रहा भाव, यूनियन ने भेजा रिमाइंडर, कहा-लगता है जाना ही पड़ेगा कोर्ट में

इधर, सेल कर्मचारियों के खाते में शुक्रवार शाम तक 23 हजार रुपए बोनस की राशि डालने की तैयारी है। ट्रेनीज को 18 हजार रुपए दिया जा रहा है। पिछले साल बोनस फॉर्मूला तय होने के बाद उसी के आधार पर प्रबंधन यह राशि खाते में डाल रही है। जबकि एनजेसीएस यूनियन के साथ वार्ता विफल हो चुकी है। 17 नवंबर की बैठक में यूनियन ने 40 हजार 500 रुपए से अधिक की मांग की थी, जिसे प्रबंधन ने खारिज कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election 2023: दिनभर चली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, दिल्ली में इन 30 नाम पर लगी मुहर, किसी पल आ सकती हैं लिस्ट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Township News: सेक्टर-1 में बदल गया पानी सप्लाई का समय
Next: big Breaking : Durg, Raipur और Korba में IT और ED की रेड, यहां-यहां चल रही जांच

Related Stories

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026
Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.