Skip to content
12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • RSP के ED HR तरुण मिश्रा की विदाई, 37 साल रहा SAIL में सफर, DIC आलोक वर्मा ने कही-बड़ी बात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ED HR तरुण मिश्रा की विदाई, 37 साल रहा SAIL में सफर, DIC आलोक वर्मा ने कही-बड़ी बात

Azmat ali 02/09/2026 1 minute read
Farewell to RSP ED HR Tarun Mishra a 37 year journey with SAIL

अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई; बोले- रिटायरमेंट के बाद भी SAIL से मिला प्यार और भरोसा नहीं भूलूंगा।

  • भावुक हुए तरुण मिश्रा ने अपने संबोधन में बचपन, युवावस्था और अपने पेशेवर जीवन के शुरुआती दिनों को याद किया।
  • दुर्गापुर स्टील प्लांट और इस्को स्टील प्लांट में बिताए शुरुआती कार्यकाल को अपनी शख्सियत को आकार देने वाला महत्वपूर्ण दौर बताया।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल के राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) से 23 कार्मिकों संग एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (एचआर) तरुण मिश्रा भी रिटायर हो गए। ईडी की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों में भावभीनी विदाई दी गई। उन्होंने 31 अगस्त 2026 को SAIL की सेवा से सेवानिवृत्ति ली। इस अवसर पर प्लांट के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके लंबे कार्यकाल को याद करते हुए शुभकामनाएं दीं।

‘मंथन’ कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में RSP के डायरेक्टर इंचार्ज आलोक वर्मा ने तरुण मिश्रा को सर्विस सर्टिफिकेट और स्मृति चिह्न प्रदान किए। कार्यक्रम में ED (Mines Development-CMLO) बीके गिरी, ED (Works) बीआर पलई, ED (MM) अनिल कुमार, ED (Mines) एमपी सिंह, ED (Projects) एस. पाल चौधरी, CMO In-charge (M&HS) डॉ. जेके आचार्य, CGM In-charge (F&A) एवं ED (F&A) का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे राजेश दासगुप्ता सहित RSP के बड़ी संख्या में CGM मौजूद रहे। कार्यक्रम का समन्वय डिप्टी मैनेजर (HR-OD) विज्ञान पात्रा ने GM In-charge (HR-L&D & OD) आरके वर्मा के मार्गदर्शन में किया।

होटल दीप्ति में भी हुआ भव्य विदाई समारोह

उसी शाम होटल दीप्ति में RSP के अधिकारियों की ओर से एक और भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने तरुण मिश्रा और दीपिका महिला संघति की उपाध्यक्ष प्रवती मिश्रा को सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी।

समारोह में DIC आलोक वर्मा, दीपिका महिला संघति की अध्यक्ष नम्रता वर्मा, बीके गिरी, बीआर पलई, अनिल कुमार, एमपी सिंह, एस. पाल चौधरी तथा दीपिका महिला संघति की सभी उपाध्यक्ष—स्मिता गिरी, डॉ. प्रतिज्ञा पलई, बंदना सिंह, रीता रानी और नबनिता पाल चौधरी मंच पर मौजूद रहीं और मिश्रा दंपती को सम्मानित किया। DIC की ओर से तरुण मिश्रा के लंबे और उल्लेखनीय कॅरियर को रेखांकित करते हुए स्क्रॉल ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसका वाचन CGM (HSMs and AUXs) सुब्रत कुमार ने किया।

“कठिन फैसले लेने से कभी पीछे नहीं हटे तरुण मिश्रा”

अपने संबोधन में DIC आलोक वर्मा ने तरुण मिश्रा को प्रतिभाशाली और साहसी अधिकारी बताया। उन्होंने कहा कि मिश्रा कठिन फैसले लेने से कभी पीछे नहीं हटे। उनकी स्पष्टवादी कार्यशैली और तत्काल निर्णय लेने की क्षमता ने जूनियर अधिकारियों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाई।

भावुक हुए तरुण मिश्रा ने अपने संबोधन में बचपन, युवावस्था और अपने पेशेवर जीवन के शुरुआती दिनों को याद किया। उन्होंने दुर्गापुर स्टील प्लांट और इस्को स्टील प्लांट में बिताए शुरुआती कार्यकाल को अपनी शख्सियत को आकार देने वाला महत्वपूर्ण दौर बताया।

उन्होंने जूनियर कर्मचारियों और अधिकारियों को सशक्त बनाने तथा सही व्यक्ति को सही समय पर सही अवसर देने की अपनी सोच को दोहराया। मिश्रा ने भरोसा जताया कि SAIL के प्रतिभाशाली मानव संसाधन कंपनी को भविष्य में नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि SAIL में उनका 37 वर्षों का सफर असाधारण रहा और उन्हें जीवनभर याद रहने वाली अनेक स्मृतियां मिलीं। उन्होंने कहा कि वह कंपनी से सेवानिवृत्त होकर जा रहे हैं, लेकिन यहां से मिले प्यार, जुड़ाव और भरोसे से कभी रिटायर नहीं हो सकते।

फिल्म से हुई कार्यक्रम की शुरुआत, संगीत ने बांधा समां

कार्यक्रम की शुरुआत पब्लिक रिलेशंस विभाग द्वारा तैयार तरुण मिश्रा के जीवन और उपलब्धियों पर आधारित एक आकर्षक फिल्म के प्रदर्शन से हुई। फिल्म ने उनके कॅरियर और उपलब्धियों की यादें ताजा कर दीं।

CGM (HR) मानस रथ ने स्वागत भाषण दिया, जबकि CGM (TS & CSR) टीजी कनेकर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। AGM (HR) संगीता एम. सिंदूर और असिस्टेंट मैनेजर (HR) दिव्या साहू ने कार्यक्रम का संचालन किया। समारोह का समापन मनमोहक संगीत कार्यक्रम के साथ हुआ।

विदाई से पहले कर्मचारियों से किया संवाद

RSP से विदा होने से पहले तरुण मिश्रा ने एचआर से जुड़े विभिन्न कार्यों में लगे बड़ी संख्या में कर्मचारियों के साथ संवाद भी किया। 31 अगस्त को समाधान कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित संवाद कार्यक्रम में 60 से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों ने उनसे बातचीत की।

उन्होंने इसी दिन टाउन इंजीनियरिंग एवं हॉर्टिकल्चर विभाग के कर्मचारियों से भी मुलाकात की। इससे पहले 28 अगस्त 2026 को टाउन सर्विसेज कार्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां उन्होंने टाउन सर्विसेज और CSR से जुड़े कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ संवाद किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL के ED पर महिला अफसर ने लगाए छेड़छाड़ और गंदी नीयत के आरोप
Next: दुर्ग में 11 सितंबर को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मौका

Related Stories

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026

You May Have Missed

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026
RSP ERW Pipe Plant Sets a New Record Over 20,000 Tonnes of Production in a Single Month Focus Shifts to Value-Added Products
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ERW पाइप प्लांट का नया रिकॉर्ड, एक महीने में 20 हजार टन से ज्यादा प्रोडक्शन, वैल्यू एडेड प्रोडक्ट पर नज़र

Azmat ali 12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.