Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • वित्तीय वर्ष 2023-24: पहली छमाही में SECL ने बनाया रिकॉर्ड, 77.78 मिलियन टन कोयला उत्पादन
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

वित्तीय वर्ष 2023-24: पहली छमाही में SECL ने बनाया रिकॉर्ड, 77.78 मिलियन टन कोयला उत्पादन

12/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Financial-year-2023-24-SECL-made-a-record-in-the-first-half-producing-77.78-million-tonnes-of-coal
  • ओबीआर एवं ऑफटेक में भी कंपनी ने स्थापना से अब तक के सर्वाधिक आंकड़े को छुआ।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। एसईसीएल (SECL) ने वित्तीय वर्ष 23-24 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए 77.78 मिलियन टन कोयला उत्पादन दर्ज किया है। वहीं, हाल ही में समाप्त हुए सितंबर महीने में कंपनी ने लगभग 11.14 मिलियन टन कोयला उत्पादन हासिल किया है।

ये खबर भी पढ़ें :  South Eastern Coalfields Limited ने स्क्रैप को ढाला प्रतिमाओं में, SECL की हो रही वाहवाही

कंपनी की स्थापना के बाद से किसी भी सितंबर माह एवं वित्तीय वर्ष की किसी भी पहली छमाही में यह अब तक का सर्वाधिक कोयला उत्पादन है। पिछले वित्तीय वर्ष 22-23 की पहली छमाही की तुलना में जहां कंपनी ने 14.34 मिलियन टन (22.6%) की वृद्धि दर्ज की है। वहीं, सितंबर 2022 की तुलना में कंपनी ने गत माह में लगभग 2 मिलियन टन (21.60%) अधिक कोयला उत्पादन किया है।

ये खबर भी पढ़ें :  Big Breaking : DURG पुलिस ने पकड़ा इंटर स्टेट गिरोह, गुजरात, महाराष्ट्र और भिलाई से निकला कनेक्शन, जानें

अगर ओवर बर्डन रिमूवल की बात करें तो कंपनी द्वारा सितंबर 2023 को समाप्त छमाही में अब तक का सर्वाधिक 151.28 मिलियन क्यू.मी. ओबीआर दर्ज किया है जोकि पिछले वित्तीय वर्ष की छमाही से 46.51 मिलियन क्यू.मी. (44.39%) अधिक है।

ये खबर भी पढ़ें :  Bokaro Steel Plant: कब्जेदारों ने GM संग टीम पर पथराव कर BSL को जगाया, कल से अतिक्रमणकारियों पर दिखेगा कहर

कंपनी ने 20.33 मिलियन क्यूबिक मीटर के साथ किसी भी सितंबर माह में ओबीआर का नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले वर्ष सितंबर में कंपनी ने 15.46 मिलियन क्यूबिक मीटर ओबीआर किया था और इस तरह से इस सितंबर माह में कंपनी ने ओबीआर में 31.47% की बढ़ोत्तरी दर्ज की है।

ये खबर भी पढ़ें :  DURG से ताल्लुक रखने वालों को बालोद और बेमेतरा में मिला BJP का टिकट, भिलाई स्टील प्लांट से भी नाता, देखिए लिस्ट

डिस्पैच में भी कंपनी ने इस वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में रिकॉर्ड 86.08 मिलियन टन कोयला डिस्पैच हासिल किया है जोकि पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 की छमाही में 12.69 मिलियन टन (17.29%) अधिक रहा है।

ये खबर भी पढ़ें :  BSP कर्मचारी आत्महत्या केस में बड़ा अपडेट, Bokaro में होगा अंतिम संस्कार, कौन थी फोन करने वाली…

इसी छमाही में कंपनी ने पावर सेक्टर को 69.77 मिलियन टन कोयला भेजकर अब तक के सर्वाधिक के आंकड़े को छुआ है। वहीं सितंबर माह की बात करें तो कंपनी ने डिस्पैच के पिछले वर्षों के सारे आंकड़ों को पीछे छोड़ते हुए 12.90 मिलियन टन कोयला डिस्पैच किया है। सितंबर 2022 की तुलना में कंपनी ने डिस्पैच में भी 19.04% की वृद्धि दर्ज की है।

ये खबर भी पढ़ें :  सीजी चुनाव 2023: भाजपा से 3 सांसद, दो-दो IAS, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, एक्स CM, केन्द्रीय मंत्री, पद्मश्री और 13 पूर्व मंत्री मैदान में

विदित हो कि कंपनी ने हाल ही में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 22-23 में अपने इतिहास का सर्वाधिक 167 मिलियन टन कोयला उत्पादन दर्ज किया है। वित्तीय वर्ष 23-24 के लिए कंपनी को 200 मिलियन टन वार्षिक उत्पादन का लक्ष्य मिला है।

 ये खबर भी पढ़ें : International Day Of The Girl Child 2023: छत्तीसगढ़ में नोनी जोहार पर जुट रहीं फिल्मी हस्तियां, पढ़िए पूरा शेड्यूल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: टिकट से वंचित नेताओं को BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी, इन लीडर्स को मिला बड़ा पोस्ट, देखें लिस्ट
Next: Property Tax: भिलाई नगर निगम एरिया में रहने वाले ध्यान दें, नए सिरे से होगी संपत्तिकर की गणना, 2% की छूट

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.