Skip to content
24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL में पहली बार माइक्रो टर्बाइन जनरेटर, वेस्ट हीट से Bhilai Steel Plant में बनेगी बिजली, कम करेगा कार्बन फुटप्रिंट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में पहली बार माइक्रो टर्बाइन जनरेटर, वेस्ट हीट से Bhilai Steel Plant में बनेगी बिजली, कम करेगा कार्बन फुटप्रिंट

Azmat ali 18/07/2026 1 minute read
For the First Time at SAIL Electricity will be Generated at the Bhilai Steel Plant Using Micro-Turbine Generators Powered by Waste Heat

वेस्ट हीट से होगा हरित ऊर्जा का उत्पादन, 220 किलो वाट की क्षमता। ऊर्जा दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।

  • भारत सरकार का लक्ष्य है कि 2070 तक कार्बन उत्सर्जन शून्य करना है। बीएसपी में माइक्रो टीजी परियोजना का शुभारंभ।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के पावर व ब्लोइंग स्टेशन (पीबीएस) विभाग की महत्वाकांक्षी माइक्रो टर्बाइन जनरेटर (माइक्रो टीजी) परियोजना के अनुबंध पर हस्ताक्षर एवं परियोजना की किक-ऑफ बैठक का आयोजन 16 जुलाई 2026 को भिलाई इस्पात संयंत्र के परियोजना कार्यालय में सम्पन्न हुआ।
इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य वेस्ट हीट का प्रभावी उपयोग कर विद्युत उत्पादन करना, हीट रिकवरी के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देना तथा संयंत्र की समग्र ऊर्जा दक्षता में वृद्धि करना है। परियोजना के अंतर्गत उत्पादित विद्युत का संयंत्र की विद्यमान 415 वोल्ट विद्युत वितरण प्रणाली के साथ एकीकरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं परियोजना दल के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से मुख्य महाप्रबंधक (विद्युत) टी. के. कृष्णा कुमार, महाप्रबंधक एवं विभाग प्रमुख (पीबीएस) शेख जाकिर, परियोजना प्रबंधक एवं महाप्रबंधक पी. के. मोहन, परियोजना संपर्क अधिकारी एवं वरिष्ठ प्रबंधक अंकुर राठौर, परियोजना विभाग से ए. डी. मिश्रा, पीसीसी-टीके से चन्द्रहास देवांगन, आरडीसीआईएस, रांची से उज्ज्वल मंडल तथा टर्बोटेक, बेंगलुरु की विशेषज्ञ टीम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अनुबंध हस्ताक्षर एवं किक-ऑफ बैठक के दौरान परियोजना के कार्य-क्षेत्र, प्रमुख चरणों, गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों तथा विभिन्न विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। परियोजना के समयबद्ध एवं सुचारु क्रियान्वयन के लिए नियमित प्रगति समीक्षा बैठकें, साप्ताहिक प्रगति प्रतिवेदन तथा स्पष्ट एवं प्रभावी संचार व्यवस्था सुनिश्चित करने पर सहमति बनी।

उल्लेखनीय है कि भिलाई इस्पात संयंत्र का पीबीएस विभाग इस प्रकार की माइक्रो टीजी परियोजना पर कार्य प्रारंभ करने वाला सेल का पहला संयंत्र बन गया है। यह उपलब्धि ऊर्जा संरक्षण, नवाचार एवं हरित प्रौद्योगिकी को अपनाने की दिशा में भिलाई इस्पात संयंत्र की अग्रणी भूमिका को रेखांकित करती है।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि माइक्रो टीजी परियोजना के सफल क्रियान्वयन से भिलाई इस्पात संयंत्र में हरित विद्युत उत्पादन, ऊर्जा संरक्षण तथा सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। यह परियोजना संयंत्र की ऊर्जा आत्मनिर्भरता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध होगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL कर्मचारी EPF, EPS 95 पेंशन, Actual Salary, 15,000 की वेतन सीमा में उलझे, जानिए पूरा मामला, अगस्त की सैलरी स्लिप से होगी तस्वीर साफ
Next: एमएसएमई कलस्टर को अपनाएगा बीएसपी एंसिलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, पढ़ें डिटेल

Related Stories

Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
Ferro Scrap Nigam Employees to Receive a 25,000 Bonus Annual Gift includes a 50 Gram Gold Coin and a 20-Gram Silver Coin
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे 50 ग्राम सोने का और ठेका मजदूर 20 ग्राम चांदी का सिक्का

Azmat ali 23/09/2026
Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026

You May Have Missed

Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
Ferro Scrap Nigam Employees to Receive a 25,000 Bonus Annual Gift includes a 50 Gram Gold Coin and a 20-Gram Silver Coin
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे 50 ग्राम सोने का और ठेका मजदूर 20 ग्राम चांदी का सिक्का

Azmat ali 23/09/2026
Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026
Dead body found at Durgapur Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट में मिली लाश, प्रबंधन बोला-हमारा कार्मिक नहीं…

Azmat ali 23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.