- शव यात्रा उनके दामाद सीजीएम एसआरयू विशाल शुक्ला के सेक्टर 10 सड़क नंबर 18 स्थित आवास से मुक्तिधाम के लिए निकाली जाएगी।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व ईडी वर्क्स बीएमके बाजपेयी का निधन हो गया है। 83 साल की उम्र में उन्होंने बुधवार रात करीब सवा 9 बजे आखिरी सांस ली। कैंसर की बीमारी से सेहत अचानक से खराब हुई और निधन हो गया।
अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर 12 बजे रिसाली मुक्तिधाम में किया जाएगा। पूर्व ईडी वर्क्स की शव यात्रा उनके दामाद सीजीएम एसआरयू विशाल शुक्ला के सेक्टर 10 सड़क नंबर 18 स्थित आवास से मुक्तिधाम के लिए निकाली जाएगी।
15 मार्च 2025 को उनकी पत्नी का निधन हुआ था। एक साल भी नहीं गुजरा, बीएमके बाजपेयी का निधन हो गया। 2 फरवरी से तबीयत बिगड़ने लगी। ब्रेन में ट्यूमर हुआ था। डाक्टर जवाब दे चुके थे। घर में ही सेवा की जा रह थी। एक बेटी है।
सीजीएम एसआरयू विशाल शुक्ला के मुताबिक बीएमके बाजपेयी के पिता जी बिलासपुर में ही बस गए थे। जबकि पूर्वक उत्तर प्रदेश के उन्नाव से थे। साल 1964 में बाबू जी बतौर असिस्टेंट फोर्जमैन पद पर भिलाई स्टील प्लांट की सेवा से जुड़े। बीएसपी के फोर्स शॉप में कार्यरत रहे। यहीं से प्रमोशन आते रहे। और साल 2000 में ईडी वर्क्स बने। इसी पद से 2003 में रिटायर हुए थे।
रायपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई की थी। बीएसपी के विस्तारीकरण प्रोजेक्ट 4 मिलियन के लिए एसएमएस लाए गए। एसएमएस 2 को स्थापित कराने में बीएमके बाजपेयी की खास भूमिका रही। इसके बाद आरएमपी, आरईडी, रॉ-मटेरियल आदि विभागों में भी कार्यरत रहे।
रिटायरमेंट के बाद नेहरूनगर में आवास बनवाए। वहां पत्नी के साथ रहते थे। इसके बाद बेटी के पास आ गए और यहीं रहते थे। पिछले साल पत्नी के निधन के बाद वह काफी टूट गए। बुधवार रात में तबीयत बिगड़ने पर एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें सेक्टर 9 हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।














