Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • नक्सल क्षेत्र में वोटिंग से बौखलाहट: बस्तर में फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

नक्सल क्षेत्र में वोटिंग से बौखलाहट: बस्तर में फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर

07/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Frustration-due-to-voting-in-Naxal-area-Encounter-between-force-and-Naxalites-in-Bastar-news-of-many-Naxalites-killed
  • मुठभेड़ के दौरान घटना स्थल से AK-47 बरामद किए गए है। इलाके में जांच और पड़ताल की जा रही है।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज पहले फेज की वोटिंग हुई। वोटिंग के दौरान नक्सलियों ने चुनावी प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न करने की पूरी कोशिश की है। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को फर्स्ट फेज में नक्सल प्रभावित इलाकों में वोटिंग कराई गई। इसमें पहले से ही नक्सलियों द्वारा कायरतापूर्ण हरकत करने की आशंका जताई जा रही थी।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Nagar की सीट, पांडेयजी चाह रहे जीत, जानिए क्या-क्या हो रहा

बस्तर अंचल के कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्सलवादियों के साथ BSF और DRG के जवानों के बीच भिड़ंत हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान घटना स्थल से AK-47 बरामद किए गए है। इलाके में जांच और पड़ताल की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : CG Elections 2023: Bhilai की गलियों को नाप रहे पांडेयजी, माहौल देख बोले-भाजपा आवत हे

बकौल छत्तीसगढ़ पुलिस कुछ नक्सल वादियों के घायल होने या मारे जाने की संभावना है। पुलिस अधिकारियों ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार कांकेर के इस मुठभेड़ में नक्सलवादियों द्वारा गोलीबारी में एक AK-47 राइफल का भी उपयोग करने की बात कही जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा तेज़ी से सर्च अभियान चलाया जा रहा हैं।

ये खबर भी पढ़ें : कांग्रेस की योजनाओं को भाजपा ने किया कॉपी, संकल्प पत्र में किया पेस्ट, विधायक देवेंद्र ने ये भी कहा…

यह घटना कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोलिंग बूथ के निकट उस समय हुई जब सुरक्षा बलों की टुकड़ियां टीम एरिया डोमिनेशन पर निकले हुए थे। सुरक्षा बलों और नक्सल वादियों के बीच मुठभेड़ लगभग दोपहर में हुई।

ये खबर भी पढ़ें : CG Elections 2023: एग्जिट पोल का प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशन व प्रसारण पर बैन

दूसरी ओर सुकमा जिले और नारायणपुर जिले के अंदरूनी इलाके में भी सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलवादियों के बीच मुठभेड़ होने की सूचना मिली है।

सुकमा में कुछ जवान जख्मी हुए है। दूसरी ओर सुकमा में CRPF और नक्सलवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। कोबरा 206 के जवानों के साथ मुठभेड़ होने की सूचनाएं मिलते रही।

ये खबर भी पढ़ें : मोदीजी का भाषण और भाजपा की किरकिरी कर गया किसान सभा, धान से नान तक का दिखाया आईना

मीनपा में मतदान दल को सुरक्षा देने के लिए फॉरेस्ट में सुरक्षा बलों के जवान तैनात थे। यह मुठभेड़ लगभग 20 मिनट तक चलने की सूचना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  इस घटना में कुछ जवानों के घायल होने की भी सूचनाएं मिल रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Congress की बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए काम करेगी  INTUC, राष्ट्रीय फरमान जारी

ओरछा में भागे नक्सली

जिला नारायणपुर के अति संवेदनशील क्षेत्र ओरछा थाना अंतर्गत तादूर के जंगल में STF और नक्सलवादियों के बीच भी मुठभेड़ की सूचनाएं है।

STF को भारी पड़ता देख नक्सली वृक्षों की आड़ पाकर जंगलों की ओर भाग खड़े हुए। यहां जवान सुरक्षित है। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज़ कर दिया गया है। भागे नक्सलियों की तलाश की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें :  विधायक देवेंद्र यादव के आंखों से टपका आंसू, भिलाई में लहलहाई Sympathy की फसल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: वोटरों से पांडेयजी बोलते रहे-हमें Bhilai में खिलाना है विकास का कमल
Next: SAIL Bonus आंदोलन में कर्मचारियों की पत्नी-बच्चे रहेंगे साथ, Durgapur Steel Plant में प्रस्ताव पारित

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.