Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राउरकेला स्टील प्लांट में गैस रिसाव, विस्फोट, जमीन पर गिरे कर्मचारी, आपकी क्या है तैयारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट में गैस रिसाव, विस्फोट, जमीन पर गिरे कर्मचारी, आपकी क्या है तैयारी

19/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Gas-leak-explosion-employees-fell-on-the-ground-in-Rourkela-Steel-Plant.what-is-your-preparation
  • सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के कैप्टिव पावर प्लांट-1 (सीपीपी-1) में रविवार को गैस रिसाव, आग और विस्फोट जैसे संभावित दुष्परिणामों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल के राउरकेला स्टील प्लांट में रविवार को अफरातफरी मची। गैस रिसाव, विस्फोट और कर्मचारियों के जमीन पर गिरने से हड़कंप मचा। एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड का सायरन प्लांट में गूंज उठा। कैप्टिव पॉवर प्लांट-1 में दहशत का माहौल बना। कोई जमीन पर गिरे कर्मचारी को उठाने के लिए दौड़ता रहा तो कोई दमकल कर्मियों का साथ देने को बेचैन दिखा। इसकी खबर प्लांट के बाहर तक वायरल हो गई। हर कोई फोन कर एक-दूसरे से हालचाल जानने की कोशिश करता रहा।

ये खबर भी पढ़ें:  Bokaro Steel Plant: मजदूर उतरे सड़क पर, प्रबंधन को ललकारा, कहा-अधिकारियों के घमंड से नहीं मिल रहा न्याय

अब तक आप भी इसे पढ़कर यही समझ रहे होंगे कि राउरकेला स्टील प्लांट में कोई बड़ा हादसा हुआ है। लेकिन, सच्चाई यह है कि यहां कोई हादसा नहीं, बल्कि मॉक ड्रिल किया गया, ताकि कभी इस तरह का मंजर सामने आए तो उससे बचा जा सके। पूरी टीम को 3 टीमों में बांटा गया था। मुकाबला दल, बचाव दल और सहायक दल। पूरे अभ्यास के सुरक्षित निष्पादन के लिए क्षेत्र की घेराबंदी करने में सीआईएसएफ की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये खबर भी पढ़ें:    BSP ने सेक्टर-7 इंडोर स्टेडियम का अवैध निर्माण 3 बार रुकवाया, नहीं माना Bhilai Nigam, संपदा न्यायालय ने किया तलब, पार्षद लक्ष्मीपति राजू की बढ़ी मुसीबतें

सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के कैप्टिव पावर प्लांट-1 (सीपीपी-1) में रविवार को गैस रिसाव, आग और विस्फोट जैसे संभावित दुष्परिणामों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। वैधानिक आवश्यकता के तहत आरएसपी के घटनास्थल पर आपदा प्रबंधन प्रणाली और इससे जुड़े कर्मियों की प्रभावकारिता का आकलन करने के लिए यह अभ्यास किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें:    SAIL E0 Exam: 14% कर्मचारियों ने सेल में अधिकारी बनने का ठुकराया ऑफर

उप निदेशक (फैक्ट्री एवं बॉयलर विभाग, ओडिशा सरकार) बिभु प्रसाद, सहायक निदेशक (फैक्ट्री एवं बॉयलर विभाग, ओडिशा सरकार) एम.के. मिश्र ने मॉक ड्रिल देखी और राउरकेला स्टील प्लांट की आपातकालीन तैयारियों की सराहना की। मुख्य महा प्रबंधक प्रभारी (सेवाएं) देबब्रत दत्त, मुख्य महाप्रबंधक (ई.एम.डी.) पीडी. कन्नन, मुख्य महाप्रबंधक (विद्युत) सुनील करथा, महाप्रबंधक प्रभारी (सुरक्षा) आशा करथा, महाप्रबंधक (अग्निशमन सेवा), जेबी पटनायक, ईएमडी, परिवहन, सुरक्षा, अग्निशमन सेवाओं, ओएचएससी, सीआईएसएफ और सीपीपी-1 के कई अन्य वरिष्ठ भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें:    Midtown Club Election 2023: इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट के कर्मचारी चुनेंगे नई कमेटी, ट्रेड यूनियन और पार्टी पालिटिक्स का तड़का

अभ्यास के अंत में उपनिदेशक एवं सहायक निदेशक, कारखाना एवं बॉयलर, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सेवाएं) एवं महाप्रबंधक प्रभारी (सुरक्षा) द्वारा घटनाक्रम की समीक्षा की गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरी कवायद की सराहना की और कुछ क्षेत्रों में और अधिक सुधार का सुझाव दिया।

ये खबर भी पढ़ें:   SAIL E0 Exam: रीजनिंग ने उलझाया, कम्प्यूटर फ्रेंडली न होने से समय गंवाया, अच्छा प्रश्न आया, अब इंटरव्यू का साया

मुख्य महाप्रबंधक (पावर) के मार्गदर्शन में सीपीपी-1 के महाप्रबंधक (ओ एंड एम) एनसी परीडा द्वारा पूरे कार्यक्रम का आयोजन और समन्वय किया गया था। सीपीपी-1 के साथ उपरोक्त विभागों के कर्मचारियों ने अभ्यास के सफल आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाई।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ कूर्मि समाज के प्रदेश अध्यक्ष सांसद विजय बघेल ने जारी की प्रांतीय कार्यसमिति की सूची, पढ़ें सैकड़ों पदाधिकारियों के नाम
Next: कथक हो या छत्तीसगढ़ी, सब थिरके, नूतन से मधुबाला तक की यादों में खोए

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.