Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Rourkela Steel Plant के एसएमएस 2 से अच्छी खबर, बना एक और रिकॉर्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Rourkela Steel Plant के एसएमएस 2 से अच्छी खबर, बना एक और रिकॉर्ड

Azmat ali 14/01/2026 1 minute read
Good News From SMS 2 of SAIL Rourkela Steel Plant, Another Record Created

150 टन क्षमता वाले स्टील लैडल की लाइनिंग लाइफ में नया बेंचमार्क स्थापित करते हुए 210 हीट्स का रिकॉर्ड हासिल किया गया है।

  • उच्च लैडल लाइफ हासिल होने से रिफ्रैक्टरी खपत में कमी आई है।
  • लैडल की उपलब्धता बढ़ी है, ऑपरेशनल डाउनटाइम कम हुआ है और सुरक्षा स्तर में भी सुधार हुआ है।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) ने इस्पात उत्पादन के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप–II (SMS-II) में 150 टन क्षमता वाले स्टील लैडल की लाइनिंग लाइफ में नया बेंचमार्क स्थापित करते हुए 210 हीट्स का रिकॉर्ड हासिल किया गया है। यह उपलब्धि सितंबर 2020 में बने 206 हीट्स के पूर्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ती है।

यह रिकॉर्ड SMS-II के स्टील लैडल नंबर 29 में हासिल किया गया, जिसे 15 अक्टूबर 2025 को लाइन किया गया था। यह लैडल सफलतापूर्वक 210 हीट्स पूरे करने के बाद 11 जनवरी 2026 को संचालन से हटाया गया। इस उपलब्धि से राउरकेला स्टील प्लांट में लैडल रिफ्रैक्टरी परफॉर्मेंस, ऑपरेशनल अनुशासन और मेंटेनेंस प्रथाओं में निरंतर सुधार को बल मिला है।

इस सफलता के पीछे रिफ्रैक्टरी इंजीनियरिंग (सेवाएं) विभाग और स्टील मेल्टिंग शॉप II के कर्मचारियों की टीमवर्क भावना, निरंतर प्रयास और समर्पण की अहम भूमिका रही। उल्लेखनीय है कि स्टील लैडल मैनेजमेंट सेट की आपूर्ति एम/एस आरएचआई मैग्नेसिटा इंडिया रिफ्रैक्टरीज लिमिटेड द्वारा की गई थी।

लैडल लाइफ बढ़ाने में अनुकूलित रिफ्रैक्टरी चयन, टैपिंग और टीमेंग के दौरान मानक संचालन प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन, प्रभावी स्लैग नियंत्रण, बेहतर तापमान प्रबंधन, समय पर मेंटेनेंस हस्तक्षेप तथा ऑपरेशन, रिफ्रैक्टरी और मेंटेनेंस विभागों के बीच बेहतर समन्वय प्रमुख कारक रहे।

उच्च लैडल लाइफ हासिल होने से रिफ्रैक्टरी खपत में कमी आई है, लैडल की उपलब्धता बढ़ी है, ऑपरेशनल डाउनटाइम कम हुआ है और सुरक्षा स्तर में भी सुधार हुआ है। इससे राउरकेला स्टील प्लांट में इस्पात निर्माण कार्यों की विश्वसनीयता और लागत दक्षता को उल्लेखनीय बढ़ावा मिला है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: बगैर हेलमेट जो नज़र आया उसे पहले तिलक लगाया, फिर टॉफी खिलाया
Next: SAIL BSL: बोकारो में नव स्थापित कोल ब्लेंड कैटेलिस्ट डोज़िंग स्टेशन का उद्घाटन, जीएम अशरफ सिद्दीकी, अंजनी की मेहनत लाई रंग

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.