Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स: राउरकेला के सुमित सिंह ट्रेडमिल पर लगातार दौड़े 48 घंटे, बना विश्व रिकॉर्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स: राउरकेला के सुमित सिंह ट्रेडमिल पर लगातार दौड़े 48 घंटे, बना विश्व रिकॉर्ड

Azmat ali 16/12/2025 (Last updated: 16/12/2025) 1 minute read
Guinness Book of World Records Sumit Singh of Rourkela Ran Continuously on the Treadmill for 48 Hours Created a World Record

राउरकेला स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज आलोक वर्मा ने सुमित सिंह को शुभकामनाएं दीं और उनके संकल्प की सराहना की थी।

  • कुल 201.5 किलोमीटर की असाधारण दूरी तय की, जो अब तक का एक नया कीर्तिमान है।
  • इस रिकॉर्ड प्रयास में हर घंटे केवल 5 मिनट के ब्रेक की अनुमति थी।
  • सुमित की शारीरिक क्षमता, मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास की कड़ी परीक्षा हुई।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील सिटी राउरकेला के स्टार धावक सुमित सिंह ने इतिहास रचते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है। सुमित सिंह ने मैन्युअल ट्रेडमिल पर लगातार 48 घंटे दौड़ लगाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान उन्होंने कुल 201.5 किलोमीटर की असाधारण दूरी तय की, जो अब तक का एक नया कीर्तिमान है।

सेल राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) के सहयोग से सुमित सिंह ने यह कठिन चुनौती 13 दिसंबर 2025 की शाम 6 बजे सिविक सेंटर, राउरकेला में शुरू की थी। इस रिकॉर्ड प्रयास में हर घंटे केवल 5 मिनट के ब्रेक की अनुमति थी, जिससे सुमित की शारीरिक क्षमता, मानसिक मजबूती और आत्मविश्वास की कड़ी परीक्षा हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत आरएसपी के कार्यकारी निदेशक (वर्क्स) बिस्वरंजन पलई ने हरी झंडी दिखाकर की और सुमित का उत्साह बढ़ाया।

उल्लेखनीय है कि सुमित सिंह आगामी 24 जनवरी 2025 को होने वाली मेगा हाफ मैराथन के लिए आरएसपी के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। उनका यह रिकॉर्ड रन केवल खेल उपलब्धि तक सीमित नहीं रहा, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश भी देता है।

इससे पहले 4 दिसंबर 2025 को आरएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज आलोक वर्मा ने अपने कार्यालय में सुमित सिंह से मुलाकात कर उन्हें इस प्रयास के लिए शुभकामनाएं दी थीं और उनके संकल्प की सराहना की थी।

सुमित सिंह ने 15 दिसंबर 2025 की शाम 6 बजे 48 घंटे की दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की। इस ऐतिहासिक क्षण पर राउरकेला विधायक सरदा प्रसाद नायक, दीपिका महिला संघति की उपाध्यक्ष प्रावती मिश्रा, डॉ. प्रतिज्ञा पलई, रीता रानी और नबनीता पाल चौधरी सहित आरएसपी के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने सुमित सिंह की इस विश्व रिकॉर्ड उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: एस 6 ग्रेड से ऊपर के कर्मचारियों के लिए सी-टाइप आवास करें आवंटित, BAKS बोला-बीएसएल जारी करे सर्कुलर
Next: CITU नेता अता उर रहमान की अम्मी का देर रात सेक्टर 9 हॉस्पिटल में इंतक़ाल

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.