Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SRU Bhilai में हिंदी पर विशेषज्ञों का जमावड़ा, युवाओं को मंत्र, लिखा-पढ़ी हिंदी में ही करें
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SRU Bhilai में हिंदी पर विशेषज्ञों का जमावड़ा, युवाओं को मंत्र, लिखा-पढ़ी हिंदी में ही करें

Azmat ali 27/09/2025 1 minute read
Hindi Experts Gather at SRU Bhilai, advise youth to Read and Write in Hindi only

एसआरयू भिलाई को हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु वर्ष 2024-25 के लिए अग्रगण्य पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है।

  • युवाओं से आह्वान किया गया कि वे हिंदी को पूर्ण रूप से अपनाएं एवं अपना हर कार्यकलाप हिंदी में ही करें।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। एसआरयू भिलाई में 26 सितम्बर 2025 तक हिन्दी पखवाडा मनाया गया। इसकेअतंर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी तारतम्य में आज एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका विषय था ʺभारत की राजभाषा के रूप में हिन्दी-समस्या एवं समाधान।ʺ इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के तौर पर सरला शर्मा को आमंत्रित किया गया।

सबसे पहले मुख्य अतिथि ने सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात महाप्रबंधक-एसआरयू भिलाई ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अपने स्वागत भाषण में होमन कुमार साहू ने मुख्य अतिथि को जानकारी दी कि एसआरयू, भिलाई को हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु वर्ष 2024-25 के लिए अग्रगण्य पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है।

इसके पश्चात् राजभाषा अधिकारी मधुसूधन राव ने अपने उद्बोधन में हिंदी के क्षेत्र में संयंत्र के विकास के विषय पर विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने कहा कि एसआरयू भिलाई में शुरू से ही हिंदी में कार्य होते रहे हैं। परन्तु कुछ कमियाँ रह गई थी जो संयंत्र प्रमुख विशाल शुक्ल के द्वारा दूर कराई गई है तथा उनके मार्गदर्शन में निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

अपने विस्तृत उद्बोधन में सरला शर्मा ने कहा कि ‘‘यह गर्व का विषय है कि हम भारतीय है और भारत में शिक्षा का स्तर पौराणिक काल से ही ऊँचा रहा है। परन्तु समय के साथ-साथ देश को कमज़ोर करने वाली ताकतों ने भारत को एक करने वाली भाषा ‘हिंदी’ को लेकर ही विवाद खड़ा कर दिया।”

इसके सन्दर्भ में उन्होंने देश के इतिहास घटित हुई घटनाओं का उदाहरण देकर समझाया। उन्होंने सभागार में उपस्थित युवाओं का आह्वान किया कि वे हिंदी को पूर्ण रूप से अपनाएं एवं अपना हर कार्यकलाप हिंदी में ही करें। साथ ही उन्होंने हिन्दी भाषा के उपयोग को फायदेमंद बताते हुए सभी से अपने पुराने अनुभव साझा किये।

इस उपलक्ष पर संयंत्र के इकाई प्रमुख विशाल शुक्ल ने मुख्य अतिथि की तारीफ़ में कहा की “इतनी बहुमुखी प्रतिभा की धनी, चार भाषाओं की ज्ञाता, वरिष्ठ साहित्यकार, राज्य लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं में जिनके साहित्य से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।” ऐसी महान विभूति को अपने संयंत्र में आमंत्रित करके हम गौरवान्वित महसूस कर रहें हैं।

इसके पश्चात एसआरयू भिलाई की तरफ से मुख्य महाप्रबंधक विशाल शुक्ल द्वारा मुख्य अतिथि को यादगार स्वरूप भेंट प्रदान की गई। सरला शर्मा ने इस कार्यक्रम में बुलाने हेतु एसआरयू प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन मानव संसाधन विभाग के अमितेष पुरोहित ने किया। इस उपलक्ष्य पर एसआरयू, भिलाई के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में ठेका श्रीमिक उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दुर्गापुर स्टील प्लांट गैस रिसाव अपडेट: आइसीयू से कर्मचारी वार्ड में शिफ्ट, प्रबंधन हरकत में, उठाए ये कदम
Next: अभिनेता से राजनेता बने विजय की रैली में भगदड़, 38 लोगों की मौत, बढ़ रही मृतकों की संख्या

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.