Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • महंगाई भत्ता सर्कुलर: 1 अप्रैल को सैलरी संग डीए, ईएल इंकैशमेंट का आएगा एरियर, बारी-बारी से मिलेगा अंतिम भुगतान-ग्रेच्युटी का Arrears
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महंगाई भत्ता सर्कुलर: 1 अप्रैल को सैलरी संग डीए, ईएल इंकैशमेंट का आएगा एरियर, बारी-बारी से मिलेगा अंतिम भुगतान-ग्रेच्युटी का Arrears

Azmat ali 03/03/2026 (Last updated: 03/03/2026) 1 minute read
dearness-allowance-circular-arrears-of-da-el-encashment-will-come-along-with-salary-on-april-1 4

डीए सर्कुलर जारी होने से सार्वजनिक उपक्रमों के कार्मिकों को राहत। वे लंबे समय से संशोधित दरों का इंतजार कर रहे थे।

  • डीए का इंतजार खत्म: 1 जनवरी 2026 से संशोधित महंगाई भत्ता लागू, DPE ने जारी किया ऑफिस मेमोरेंडम।

सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। केंद्र सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों (CPSEs) के अधिकारियों और गैर-यूनियन पर्यवेक्षकों के लिए महंगाई भत्ता (IDA) को लेकर बहुप्रतीक्षित सर्कुलर जारी कर दिया गया है। वित्त मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम विभाग (DPE) ने 1 जनवरी 2026 से लागू संशोधित इंडस्ट्रियल डीए (IDA) दरों का ऑफिस मेमोरेंडम जारी किया है।

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के सभी प्लांट, खदान के कर्मचारियों और अधिकारियों को तनाव से राहत भी मिल गई है। रिटायर हो चुके कार्मिक काफी बेचैन थे। सेल कारपोरेट आफिस के मुताबिक महंगाई भत्ते का लाभ 1 अप्रैल को आने वाली सैलरी के साथ दिया जाएगा। डीए, ईएल इंकैशमेंट और फाइनल पेमेंट ग्रेच्युटी का भी एरियर जारी किया जाएगा। खास बात यह है कि अंतिम भुगतान ग्रेच्युटी का बकाया वेतन के साथ नहीं आएगा। अंतिम भुगतान यानी टर्मिनल इंकैशमेंट और ग्रेच्युटी का एरियर एक-एक करके पूर्व कर्मचारियों को दिया जाएगा। सैलरी के साथ सिर्फ डीए और ईएल इंकैशमेंट का एरियर दिया जाएगा।

1 जनवरी 2026 से विभिन्न वेतनमानों के तहत डीए की दरें इस प्रकार

1997 वेतनमान का अनुसरण करने वाले अधिकारियों के लिए डीए 468.5%
2007 वेतनमान के लिए डीए 236.7%
2017 वेतनमान के लिए डीए 53.4%

यह दरें बोर्ड स्तर और बोर्ड से नीचे के पदों पर कार्यरत अधिकारियों तथा गैर-यूनियन पर्यवेक्षकों पर लागू होंगी।
1987 वेतनमान के लिए भी स्पष्टता

आदेश में कहा गया है कि 1987 वेतनमान के अंतर्गत 99 अंकों की वृद्धि पर 2 रुपये प्रति अंक की दर से आईडीए देय होगा। औसत AICPI 9710 के आधार पर देय डीए की राशि 18010 रुपये तक बताई गई है।

1992 वेतनमान पर कोई CPSE नहीं
डीपीई ने यह भी स्पष्ट किया है कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार वर्तमान में कोई भी सीपीएसई 1992 वेतनमान के अंतर्गत नहीं है, इसलिए उस वेतनमान के लिए डीए आदेश जारी नहीं किया गया है। हालांकि, यदि भविष्य में कोई उपक्रम प्रमाणित जानकारी प्रस्तुत करता है तो नियमानुसार डीए निर्धारित किया जाएगा।

मंत्रालयों को जिम्मेदारी
सभी संबंधित मंत्रालयों/विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे संबंधित वेतनमान की पात्रता की पुष्टि कर डीए का विस्तार करें। डीए की गणना और अधिसूचना डीपीई द्वारा तय फॉर्मूले के अनुसार की गई है, लेकिन इसका कार्यान्वयन और वित्तीय प्रभाव संबंधित प्रशासनिक मंत्रालय/विभाग के जिम्मे रहेगा।

डीए सर्कुलर जारी होने के बाद देशभर के सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारियों और पर्यवेक्षकों में राहत का माहौल है, क्योंकि वे लंबे समय से संशोधित दरों का इंतजार कर रहे थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आधी रात जली होलिका, 4 को रंगों की बौछार: चंद्र ग्रहण के साए में पर्व, बीएसपी का नया प्रयोग
Next: बीएसपी बोरिया गेट के पास सड़क हादसा, कर्मचारी बाल-बाल बचा, पिता को लगी सिर में गहरी चोट

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.