Skip to content
29/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • IISCO Steel Plant: बंपर जीत के बाद बीएमएस का हनीमून पीरियड, आभार रैली, जश्न, आगे ये चुनौती
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: बंपर जीत के बाद बीएमएस का हनीमून पीरियड, आभार रैली, जश्न, आगे ये चुनौती

Azmat ali 29/09/2026 (Last updated: 29/09/2026) 1 minute read
iisco-steel-plant-bms-enjoying-a-honeymoon-period-following-a-landslide-victory-gratitude-rally-and-celebrations-underway

IISCO Steel Plant: ऐतिहासिक जीत के बाद बीएमएस ने निकाली आभार रैली, सैकड़ों आईएसपी कर्मचारियों ने लिया हिस्सा।

  • यूनियन पदाधिकारियों ने इस जनसमर्थन के लिए सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत कर्मचारियों के विश्वास और लोकतांत्रिक भागीदारी का परिणाम है।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में मान्यता प्राप्त यूनियन का चुनाव जीतने वाली बीएमएस का हनीमून पीरियड (Honeymoon Period) चल रहा है। जश्न का दौर जारी है। खुलकर वोट रूपी समर्थन देने वाले कर्मचारियों का आभार जताने के लिए रैली निकाली गई। जगह-जगह स्वागत और जश्न चल रहा है। मान्यता प्राप्त यूनियन का पत्र मिलने के बाद बीएमएस का मीटर चालू हो जाएगा। कर्मचारियों से किए गए वादों को पूरा कराना बड़ी चुनौती है। फिलहाल, हनीमून पीरियड ही चलता रहेगा। सेल आईएसपी में वन प्लांट-वन यूनियन के तहत हुए ऐतिहासिक ट्रेड यूनियन चुनाव में मिली जीत के बाद भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) समर्थित बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ की ओर से आज भव्य आभार रैली का आयोजन किया गया।

आभार रैली यूनियन कार्यालय से शुरू होकर बर्नपुर बस स्टैंड, ईरापुर थाना, स्टेशन रोड होते हुए त्रिवेणी चौक तक निकाली गई। रैली में सेल आईएसपी के बड़ी संख्या में कर्मचारियों एवं यूनियन कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
ज्ञात हो कि सेल आईएसपी में पहली बार वन प्लांट–वन यूनियन के तहत 24 सितंबर 2026 को ट्रेड यूनियन चुनाव आयोजित हुआ था। चुनाव में भारतीय मजदूर संघ समर्थित बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ को कुल मतों का 62.5 प्रतिशत प्राप्त हुआ। चुनाव परिणाम के बाद बीएमएस समर्थित यूनियन आईएसपी में एकमात्र मान्यता प्राप्त (Single Recognised) यूनियन बनी।

इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए आईएसपी के सभी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से यह रैली आयोजित की गई। इस अवसर पर कर्मचारियों के बीच लड्डू का वितरण भी किया गया।

रैली के मुख्य आयोजकों में यूनियन के अध्यक्ष अजय सिंह, महासचिव संजीव बनर्जी, ठेका मजदूर यूनियन के महासचिव संजीव प्रसाद, अध्यक्ष महेश बनर्जी सहित यूनियन के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में सेल आईएसपी कर्मचारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष रूप से उत्साहपूर्ण बना दिया। यूनियन पदाधिकारियों ने इस जनसमर्थन के लिए सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत कर्मचारियों के विश्वास और लोकतांत्रिक भागीदारी का परिणाम है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बार-बार बिजली कटने से बढ़ा गुस्सा, कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार, CITU ने जीएम इंचार्ज से कहा-सुरक्षा कौन देगा, कराइए FIR
Next: दुर्गापुर स्टील प्लांट में काम के दौरान ठेका मजदूर की मौत, ये वजह

Related Stories

Contract worker suffers heart attack while working at Durgapur Steel Plant dies
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट में काम के दौरान ठेका मजदूर की मौत, ये वजह

Azmat ali 29/09/2026
Frequent power outages lead to rude behavior towards BSP employees CITU asks GM-in-charge who will provide security
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बार-बार बिजली कटने से बढ़ा गुस्सा, कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार, CITU ने जीएम इंचार्ज से कहा-सुरक्षा कौन देगा, कराइए FIR

Azmat ali 29/09/2026
BSP Ispat karmchari Co-operative Credit Society 58 Retired Members Received Deposit Cheques
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी: 58 सेवानिवृत्त सदस्यों को मिला जमा पूंजी का चेक

Azmat ali 29/09/2026

You May Have Missed

Contract worker suffers heart attack while working at Durgapur Steel Plant dies
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट में काम के दौरान ठेका मजदूर की मौत, ये वजह

Azmat ali 29/09/2026
iisco-steel-plant-bms-enjoying-a-honeymoon-period-following-a-landslide-victory-gratitude-rally-and-celebrations-underway
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: बंपर जीत के बाद बीएमएस का हनीमून पीरियड, आभार रैली, जश्न, आगे ये चुनौती

Azmat ali 29/09/2026
Frequent power outages lead to rude behavior towards BSP employees CITU asks GM-in-charge who will provide security
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बार-बार बिजली कटने से बढ़ा गुस्सा, कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार, CITU ने जीएम इंचार्ज से कहा-सुरक्षा कौन देगा, कराइए FIR

Azmat ali 29/09/2026
BSP Ispat karmchari Co-operative Credit Society 58 Retired Members Received Deposit Cheques
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी: 58 सेवानिवृत्त सदस्यों को मिला जमा पूंजी का चेक

Azmat ali 29/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.