Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • IISCO Steel Plant Burnpur: झुलसे ठेका श्रमिक की इलाज के दौरान मौत, आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति, पोस्टमार्टम के बाद यहां अंतिम संस्कार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur: झुलसे ठेका श्रमिक की इलाज के दौरान मौत, आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति, पोस्टमार्टम के बाद यहां अंतिम संस्कार

Azmat ali 01/09/2026 1 minute read
IISCO Steel Plant Burnpur Contract Workers Death Compassionate Appointment Letter for Dependent

SAIL-ISP की अनुकंपा नियुक्ति नीति एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार परिवार के पात्र आश्रित सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। सेल के इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर (ISP) में कार्यस्थल पर आग से झुलसे ठेका श्रमिक सुमन डे चौधरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रबंधन की ओर से शोक व्यक्त किया गया। साथ ही आश्रित परिवार को अनुकंपा नियुक्ति का पत्र भी सौंपा गया है। 50 वर्षीय मजदूर की मौत की खबर लगते ही कोहराम मच गया। परिवार पर दुखों क पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक मजदूर को 19 वर्षीय बेटा है। वह डिप्लोमा कर रहा है। गोपालपुर आसनसोल के रहने वाले मजदूर का अंतिम संस्कार पोस्टमार्टम के बाद काला झरिया घाट पर किया जाएगा।

मजदूर सुमन डे चौधरी मेसर्स बनर्जी एंटरप्राइज के पूर्व ठेका श्रमिक थे। 9 अगस्त 2026 को ए-शिफ्ट ड्यूटी के दौरान BOF मैकेनिकल विभाग के LF-1 में कार्यस्थल पर उन्हें बर्न इंजरी हुई थी। हादसे के बाद उन्हें तत्काल OHSC ले जाया गया। वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए ESI अस्पताल, आसनसोल रेफर किया गया। इसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा के लिए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 1 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10:50 बजे सुमन डे चौधरी ने दम तोड़ दिया।

आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति

सुमन डे चौधरी की मौत के बाद प्लांट प्रबंधन ने उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी है। पत्र में कहा गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और संबंधित अधिकारियों से अन्य जरूरी दस्तावेज प्राप्त होने के बाद, मौजूदा SAIL-ISP की अनुकंपा नियुक्ति नीति एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार परिवार के पात्र आश्रित सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। कार्यस्थल पर हुई घटना के बाद करीब तीन सप्ताह तक इलाज चला, लेकिन अंततः सुमन डे चौधरी की जान नहीं बच सकी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: QCFI भिलाई के 17वें ‘चैप्टर कन्वेंशन 2026 में सेफ्टी पर विशेष जोर; बीएसपी टीम रही ‘बेस्ट ऑफ द कन्वेंशन
Next: दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले BSP URM ने रचा इतिहास, एक महीने में रेलवे को 102 रेक डिस्पैच

Related Stories

NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026
Selection of SAILs New Director Finance Read about Praveen Kumar Rais Journey from a BSL Employee to the SAIL Board 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.