Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • QCFI भिलाई के 17वें ‘चैप्टर कन्वेंशन 2026 में सेफ्टी पर विशेष जोर; बीएसपी टीम रही ‘बेस्ट ऑफ द कन्वेंशन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

QCFI भिलाई के 17वें ‘चैप्टर कन्वेंशन 2026 में सेफ्टी पर विशेष जोर; बीएसपी टीम रही ‘बेस्ट ऑफ द कन्वेंशन

Azmat ali 01/09/2026 1 minute read
Special Emphasis on Safety at QCFI Bhilais 17th Chapter Convention BSP Team Best of the Convention

QCFI Convention: सेल-बीएसपी,डीएसपी, आरएसपी, बीएसएल, आईएसपी, हिंडालको, बाल्को और मनोरमा इंडस्ट्रीज की टीमों ने हिस्सा लिया।

  • देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों से इंटीग्रेटेड सेफ्टी सर्कल टीमों की रही रिकॉर्ड भागीदारी।
  • सुरक्षा जागरूकता और कार्मिक सहभागिता को बढ़ावा देने हेतु 4 विशेष पोस्टरों का हुआ विमोचन। सेल-बीएसपी की ‘आकर्षण’ टीम का जलवा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया (क्यूसीएफआई),भिलाई चैप्टर द्वारा श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस के मुख्य सभागार में 17वें चैप्टर कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स (सीसीक्यूसी-2026) का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष का संपूर्ण आयोजन उद्योगों में सुरक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने और ‘इंटीग्रेटेड सेफ्टी सर्कल’ की संकल्पना पर केंद्रित रहा।

आयोजित उद्घाटन समारोह तथा पुरस्कार वितरण समारोहों के विभिन्न आयोजनों मे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में क्रमश: सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (प्रोजेक्ट्स) पी के सरकार, श्री गंगाजली एजुकेशन सोसायटी के चेयरमेन एवं एसएसपीयू के चांसलर आई पी मिश्रा, सेल- एसआरयू भिलाई के यूनिट हेड विशाल शुक्ला,सेफी चेयरमेन तथा ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एनके बंछोर, मनोरमा इंडस्ट्रीज़ के सीईओ संदीप अग्रवाल,सहित क्यूसीएफआई के भिलाई चेप्टर के सचिव जीपी सिंह मंचस्थ रहे। कार्यक्रम के दोनों सत्रों का संचालन क्यूसीएफआई के पीआरओ सत्यवान नायक ने किया। इसी क्रम में दोनों सत्रों का आभार प्रदर्शन वी के चौधरी, एस के त्रिवेदी ने किया|

सेफ्टी पोस्टरों का विमोचन

कार्यस्थल पर व्यवहार आधारित सुरक्षा और कार्मिक सहभागिता को प्रेरित करने के उद्देश्य से 4 विशेष पोस्टरों का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। इन पोस्टरों का कॉन्सेप्ट व डिजाइन क्यूसीएफआई के पीआरओ श्री सत्यवान नायक द्वारा तैयार किया गया, जिसमें बोकारो स्टील प्लांट के सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग के श्री अमित धर्मदास बडोले का भी योगदान रहा। ये पोस्टर सभी प्रतिभागी टीमों को निःशुल्क वितरित किए गए।

प्रतिष्ठित संस्थानों की सहभागिता

कन्वेंशनम में देश के विभिन्न संस्थानों जैसे सेल-बीएसपी,डीएसपी, आरएसपी, बीएसएल, आईएसपी, हिंडालको, बाल्को और मनोरमा इंडस्ट्रीज सहित देश भर के प्रमुख औद्योगिक संस्थानों की टीमों ने भाग लिया। क्यूसीएफआई भिलाई चैप्टर के सचिव जीपी सिंह ने बताया कि इस वर्ष इंटीग्रेटेड सेफ्टी सर्कल, लीन क्वालिटी सर्किल और काइज़न जैसी श्रेणियों में टीमों ने रिकॉर्ड संख्या में प्रस्तुतियां दीं।

पुरस्कार एवं सम्मान

प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड और सिल्वर अवार्ड प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम ‘आकर्षण’ ने नॉलेज टेस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ-साथ प्रतिष्ठित “बेस्ट ऑफ द कन्वेंशन” का खिताब अपने नाम किया।

अतिथियों के विचार

पीके सरकार (कार्यपालक निदेशक – प्रोजेक्ट्स, सेल-बीएसपी): “भारत को आत्मनिर्भर बनाने में उद्योगों की बड़ी भूमिका है। सुरक्षा के बिना क्वालिटी की कल्पना असंभव है; सुरक्षित कार्य व्यवहार ही गुणवत्ता को बढ़ावा देता है।”
आईपी मिश्रा (चेयरमैन – गंगाजली एजुकेशन सोसाइटी व चांसलर – एसएसपी यूनिवर्सिटी): “प्रतिस्पर्धी दौर में क्वालिटी और सेफ्टी कॉन्सेप्ट्स को अपनाना अनिवार्य है। सेफ्टी सर्कल की यह पहल औद्योगिक सुरक्षा में मील का पत्थर साबित होगी।”

इनका रहा योगदान

इस दो दिवसीय कन्वेंशन के सफल संचालन में क्यूसीएफआई भिलाई चैप्टर के सचिव श्री जी. पी. सिंह के नेतृत्व में आयोजन समिति के सदस्यों—सुनील त्रिवेदी, वी. के. चौधरी, सत्यवान नायक, जनार्दन राव, पंकज पाठक, डॉ. सिद्धार्थ चौबे, डॉ. आभा चौबे, सुनील देशमुख, अनिल कुमार मिश्रा, गणेश गोस्वामी, डी. के. कोल्हे, गंगाधर मोरे, विवेकानंद सूर, एस. के. नागदेवे,प्रकाश स्वाईं,पी. सी. वर्मा, के. एस. तोमर और चेतन खोबरागड़े का उल्लेखनीय योगदान रहा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी के GM I/C PEM की विदाई रही खास, घर से पहले पहुंचे बाबा साहब की प्रतिमा स्थल
Next: IISCO Steel Plant Burnpur: झुलसे ठेका श्रमिक की इलाज के दौरान मौत, आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति, पोस्टमार्टम के बाद यहां अंतिम संस्कार

Related Stories

NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026
Selection of SAILs New Director Finance Read about Praveen Kumar Rais Journey from a BSL Employee to the SAIL Board 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.