Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • IISCO Steel Plant Burnpur: दो प्रेरणादायी हस्तियों को IISCO ऑफिसर्स एसोसिएशन ने दी विदाई, ये दास्तां सुनाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur: दो प्रेरणादायी हस्तियों को IISCO ऑफिसर्स एसोसिएशन ने दी विदाई, ये दास्तां सुनाई

Azmat ali 13/10/2025 1 minute read
IISCO Steel Plant Burnpur IISCO Officers Association Bids Farewell to two Inspirational Personalities

ओए पदाधिकारियों ने “अभिक डे को अविस्मरणीय हीरो बताया। उनका जीवन सूत्र है-‘जम कर काम करो और जम कर ज़िंदगी जियो।’

  • कुमार सुमन (President), निशिकांत चौधरी (GS), राजेन्द्र नायक (Deputy Treasurer) तथा विकास सैनी, राजेश साहू और मुकेश कुमार (ZRs) ने विदाई दी।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर आफिसर्स एसोसिएशन ने दो अधिकारियों को वदाई दी। IISCO ऑफिसर्स’ एसोसिएशन (IOA) ने अभिक डे (ED-MM) और सीनियर मैनेजर रंजन शॉ को भावपूर्ण विदाई दी। दोनों अधिकारी 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हुए। यह अवसर भावनाओं, सम्मान और कृतज्ञता से भरा हुआ था, जहाँ उनके अद्वितीय योगदान को स्मरण किया गया।

रंजन शॉ PBS I से सेवानिवृत्ति हुए। अपनी मेहनत, समर्पण और कर्मनिष्ठा के लिए जाने जाते हैं। वे अपने कार्यकाल में हमेशा परिणाम और गुणवत्ता पर केंद्रित रहे। आईओए परिवार की ओर से उन्हें जीवन की दूसरी पारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। आने वाले दिन सुख, स्वास्थ्य और सफलता से भरे हों।

वहीं, अभिक डे केवल एक कार्यपालक निदेशक नहीं, बल्कि IISCO स्टील प्लांट (ISP) में डिजिटल क्रांति के अग्रदूत रहे हैं। उनके नेतृत्व में ISP ने आधुनिकता, नवाचार और कार्य-संस्कृति के नए आयाम छुए।

उनकी कुछ उल्लेखनीय उपलब्धियाँ रही

1. DTSM का सफल कार्यान्वयन, जिसने पारदर्शिता और कार्यकुशलता को मजबूत किया।
2. LEO वर्कशॉप-सीखने और आत्मविकास की प्रेरक पहल।
3. IIMM के साथ सहभागिता-प्रोफेशनल प्रोक्योरमेंट और मैनेजमेंट की दिशा में कदम।
4. BUC फुटबॉल टूर्नामेंट में भारत के प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी बाईचुंग भूटिया को लाना। खेल संस्कृति को नया आयाम देना।
5. पहली IOPL (IISCO Officers’ Premier League) में विजेता टीम के मालिक बने। नेतृत्व और खेलभावना का सुंदर संगम।
6. प्लांट परिसर में टेबल टेनिस कोर्ट बनवाया और प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया।
7. बर्नपुर क्लब में लॉन टेनिस कोर्ट का निर्माण करवाया। अधिकारियों के लिए स्वास्थ्य और मनोरंजन का केंद्र तैयार किया।
8. भव्य लेज़र शो का आयोजन। बर्नपुर की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊँचाई दी।

आईओए के अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन ने कहा…

“अभिक डे हमारे अविस्मरणीय हीरो हैं। उनका जीवन सूत्र है-‘जम कर काम करो और जम कर ज़िंदगी जियो।’ उनकी नेतृत्व शैली, सादगी, और कार्य के प्रति जुनून ने सभी अधिकारियों को प्रेरित किया है। वे केवल एक अधिकारी नहीं, बल्कि एक मार्गदर्शक, प्रेरक और दूरदर्शी व्यक्तित्व हैं।

सुशील कुमार सुमन (President), निशिकांत चौधरी (GS), राजेन्द्र नायक (Deputy Treasurer) तथा विकास सैनी, राजेश साहू और मुकेश कुमार (ZRs) ने दोनों अधिकारियों को उनके योगदान के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

यह विदाई केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उन यादों और प्रेरणाओं का उत्सव है जो अभिक डे और रंजन शॉ ने आईएसपी परिवार को दी हैं। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को सदा प्रेरित करता रहेगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट की शान बढ़ी: समर्थ क्वालिटी सर्कल टीम ने जीते गोल्ड, जूरी अवॉर्ड, एसपी 3 की टीम हरिद्वार में जीती
Next: Birsa Munda Jayanti 2025: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी-अधिकारी 150वीं जयंती को रक्तदान से बनाएंगे खास

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.