Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • IIT Bhilai लगभग तैयार, हेलीपैड, हॉस्टल, भवन, खेल मैदान का मुआयना करने पहुंचे कलेक्टर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

IIT Bhilai लगभग तैयार, हेलीपैड, हॉस्टल, भवन, खेल मैदान का मुआयना करने पहुंचे कलेक्टर

14/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
IIT-Bhilai-is-almost-ready-collector-arrived-to-inspect-helipad-hostel-building-playground
  • अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस आईआईटी भिलाई परिसर लगभग तैयार। जल्द ही विद्यार्थियों को नए परिसर का मिलेगा लाभ।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। आइआइटी भिलाई (IIT Bhilai) आकार ले रहा है। निर्माणकार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं। इसका जायजा लेने के लिए दुर्ग के कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा आईआईटी भिलाई परिसर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रस्तावित आवासीय कॉलोनियों की उपयोगिता संबंधी अवलोकन किया। साथ ही परिसर में बन रहे हेलीपैड, हॉस्टल, भवन, खेल मैदान आदि का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान डायरेक्टर आईआईटी भिलाई प्रोफेसर राजीव प्रकाश, एसडीएम दुर्ग मुकेश रावटे, तहसीलदार दुर्ग, नायब तहसीलदार किशोर वर्मा, तहसीलदार ख्याति नेताम, रजिस्ट्रार आईआईटी भिलाई रिटायर्ड विंग कमांडर जयेश एस पाई, इंजीनियर आईआईटी भिलाई मनीष साहू एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारी गण मौजूद रहे।

कलेक्टर मीणा ने आईआईटी परिसर में बन रहे भवनों के लिए इंजीनियरों की प्रशंसा की। उन्होंने प्रस्तावित स्टॉफ आवासीय परिसर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से तकनीकी जानकारी मांगी। आईआईटी भिलाई के अधिकारियों के द्वारा 87 एकड़ के प्रस्तावित आवासीय परिसर के संबंध में बताया गया कि पिछले वर्ष यह जगह शिवनाथ नदी के डूबान क्षेत्र में शामिल था।

जिस पर कलेक्टर ने अधिकारियों से तकनीकी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा। कलेक्टर ने आईआईटी परिसर में हो रही प्लांटेशन के काम में तेजी लाने कहा ताकि वर्षा ऋतु में वृक्षा रोपण का कार्य परिसर में पूरा हो सके।

उन्होंने प्रस्तावित हेलीपेड का भी जायजा लिया। कलेक्टर श्री मीणा ने निरीक्षण के पश्चात् आईआईटी भिलाई के डायरेक्टर की उपस्थिति में आईआईटी के विभिन्न इंजीनियर और कर्मचारियों से चर्चा की। कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को परिसर में बिना रूकावट के विद्युत व्यवस्था व नगर निगम भिलाई के अधिकारियों को पानी की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: चुनावी जुमला था 50 ग्राम सोना, SAIL कर्मचारियों मायूस मत होना…
Next: ग्रेच्युटी पर CITU के चक्रव्यू में फंसा SAIL प्रबंधन, हर तारीख पर अलग-अलग आ रहे अधिकारी, बढ़ी मुसीबत

Related Stories

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM (Projects), in August 39 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 39 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.