Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Suchnaji.com की खबर का असर: डिवाइडर न होने से मौत, बहन की मेडिकल सुविधा कटौती पर 8 यूनियनों ने प्रबंधन को घेरा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Suchnaji.com की खबर का असर: डिवाइडर न होने से मौत, बहन की मेडिकल सुविधा कटौती पर 8 यूनियनों ने प्रबंधन को घेरा

20/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Impact-of-Suchnaji.coms-news-Death-due-to-lack-of-divider-8-unions-surrounded-the-management-over-reduction-in-sisters-medical-facility
  • डिवाइडर न होने की वजह से जवाहर उद्यान मार्ग पर हो रहे हादसे और कर्मचारी की मौत की खबर ने सबको झकझोर कर रख दिया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL ) के कार्मिकों के हित में Suchnaji.com लगातार सकारात्मक खबरें लिख रहा है। इसका असर भी देखने को मिल रहा है। कर्मचारी हित में लिखी गई खबर का बड़ा असर बुधवार को देखने को मिला है। बीएसपी की 8 यूनियनों ने एकजुटता दिखाई और सूचनाजी.कॉम में प्रसारित खबर को संज्ञान में लेकर बीएसपी प्रबंधन (BSP Management) को घेर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें: SBI से रिटायर भिलाई के लेखक शरद की कहानी पर बनी फिल्म धूम मचा रही ओटीटी पर

डिवाइडर न होने की वजह से जवाहर उद्यान मार्ग पर हो रहे हादसे और कर्मचारी की मौत की खबर ने सबको झकझोर कर रख दिया है।

Suchnaji.com में 19 सितंबर को प्रसारित “और कितनों की मौत चाहता है बीएसपी प्रबंधन, कल आपका-परसों मेरा भी नंबर आ सकता है साहब…” शीर्षक से प्रसारित खबर को 8 यूनियनों ने संज्ञान में लिया है।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 पेंशन: तुरंत कीजिए EPFO फॉर्म को ट्रैक, गलती सुधारने की आखिरी तारीख 30 सितंबर

संयुक्त यूनियन के बैनर तले श्रमिक नेताओं ने बुधवार सुबह बीएसपी के आइआर विभाग के महाप्रबंधक जेएन ठाकुर से मुलाकात की। उच्च प्रबंधन से तत्काल बोरिया गेट से लेकर चोपड़ा पेट्रोल पंप तक डिवाइडर बनाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई कि प्रबंधन कई जगह फिजूल खर्च करता है, उसे रोका जाए।

ये खबर भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई को 65.75 करोड़ का दिया तोहफा,  भिलाई स्टील प्लांट जमीन वापस करे तो…

कर्मचारियों और अधिकारियों की जान को बचाने के लिए तत्काल डिवाइडर पर काम शुरू किया जाए। इससे हादसे रुकेंगे। अन्यथा किसी दिन और अनहोनी की खबर सुनने को मिल जाएगी। चर्चा के दौरान यह भी बात सामने आई कि रोड इंक्वायरी कमेटी के चेयरमैन सीजीएम टाउनशिप जेवाई सपकाले हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Coal India News: 3 दिन तक कोयला खदान बंद करने की  धमकी पर मंत्रालय का बड़ा फैसला, पढ़िए खबर

इसी तरह 9 सितंबर को प्रसारित “SAIL कर्मचारियों-अधिकारियों की सुविधा में एक और कटौती, मम्मी-पापा जिंदा है, इसलिए बहन को नहीं मिलेगी मेडिकल सुविधा” पर भी यूनियन नेता भड़के हुए हैं। प्रबंधन से चर्चा करते हुए यूनियन नेताओं ने कहा कि मानवता को भी नजर अंदाज कर दिया जा रहा है। जब तक ईडी से वार्ता शुरू नहीं होते मेडिकल कटौती फौरन बंद की जाए।

ये खबर भी पढ़ें: चिटफंड कंपनी यश ड्रीम की प्रॉपर्टी नीलाम, निवेशकों को जल्द लौटाई जाएगी राशि

अन्यथा विरोध होगा। पर्सनल आफिसर चिन्हित कर मेडिकल बुक वापस मंगा रहे हैं। कुछ ऐसे लोगों को भी चिट्‌ठी भेजी गई, जिसके मां-बाप का निधन हो चुका है। श्रमिक नेताओं ने कहा-फालतू चीजों पर  पैसे खर्च कर दिए जाते हैं, अब बहन को भी नहीं बख्श रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: CM भूपेश बघेल ने दी 3 करोड़ के इंडोर स्टेडियम और बीपीओ सेंटर की सौगात, 500 युवाओं को मिलेगा रोजगार

ज्ञापन देने वालों में इंटक से वंश बहादुर सिंह, पूरन वर्मा, संतोष किचलू, शेखर शर्मा, सीटू से जगन्नाथ त्रिवेदी, अशोक खातकर, सविता मालवीय, डीवीएस रेड्‌डी, एचएमएस से प्रमोद मिश्र, डीके सिंह, एटक से विनोद कुमार सोनी, एक्टू से बृजेंद्र तिवारी, लोइमू से राजेंद्र परगनिहा, डीके सोनी, सुरेंद्र मोहंती, इस्पात श्रमिक मंच से राजेश अग्रवाल, शेख महमूद, स्टील वर्कर्स यूनियन से संजय गुप्ता, टंडन दास आदि मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: गेट पास छीनने, ATM से पैसा निकालने और काम से बैठाने पर भड़का गुस्सा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: पद्मश्री डाक्टर नरसिम्हा राव का प्रवचन 1 व 2 अक्टूबर को, तेलुगू समाज तैयारी में जुटा
Next: प्रियंका गांधी की रैली: Durg-Bhilai की सड़कें रहेंगी ब्लॉक, ये रूट करें इस्तेमाल, यहां कीजिए गाड़ी पार्क, पढ़ें रिपोर्ट

Related Stories

Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026
Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026
Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
SAIL ISP Burnpur Union Election Supreme Court Dismisses Plea to Stay the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur Union Election: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की चुनाव रोकने की याचिका

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.