Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी में 20% ठेका श्रमिकों की छंटनी का कड़ा विरोध, इंटक की ये धमकी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी में 20% ठेका श्रमिकों की छंटनी का कड़ा विरोध, इंटक की ये धमकी

Azmat ali 22/03/2026
INTUC union against retrenchment of contract workers in BSP

ऑटो रिपेयर शॉप, टीएंडडी, कोक ओवन एवं सिविल विभाग के श्रमिकों की बैठक। 20% ठेका श्रमिकों की छंटनी पर नाराजगी।

  • यूनियन की चेतावनी यदि प्रबंधन ने निर्णय वापस नहीं लिया तो श्रमिक हितों की रक्षा हेतु लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन होगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में स्टील ठेका श्रमिक यूनियन (इंटक) की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई, जिसमें ऑटो रिपेयर शॉप, टी एंड डी, कोक ओवन एवं सिविल विभाग से आए श्रमिकों ने भाग लिया। बैठक में प्रबंधन द्वारा प्रस्तावित 20% ठेका श्रमिकों की छंटनी के निर्णय का सर्वसम्मति से कड़ा विरोध किया गया तथा इस संबंध में यूनियन को लिखित आपत्ति पत्र सौंपा गया।

यूनियन के अध्यक्ष संजय कुमार साहू ने कहा कि यह निर्णय न केवल हजारों श्रमिकों के रोजगार पर सीधा प्रहार है, बल्कि इससे संयंत्र की उत्पादन क्षमता और कार्य व्यवस्था भी गंभीर रूप से प्रभावित होगी। ठेका श्रमिक वर्षों से विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं देते हुए उत्पादन एवं लाभ में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में श्रमिकों की संख्या कम करना अव्यावहारिक एवं अन्यायपूर्ण है। इससे श्रमिकों के परिवारों पर आर्थिक संकट उत्पन्न होगा और सामाजिक असंतोष भी बढ़ेगा।

इंटक यूनियन की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं

20% छंटनी का प्रस्ताव तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।
ठेका श्रमिकों की नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
उत्पादन वृद्धि हेतु श्रमिक हितैषी एवं सकारात्मक नीतियां लागू की जाएं।
ठेका श्रमिकों को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन अथवा ₹26,000 प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाए।
यूनियन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रबंधन द्वारा यह निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो श्रमिक हितों की रक्षा हेतु लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

बैठक में सी.पी. वर्मा, दीनानाथ सिंह, सार्वा आर., दिनेश, गुरुदेव साहू, किशोर प्रधान, पी.के. विश्वास, जयराम ध्रुव, दामन लाल, कान्हा राम, कुलेश्वर, देवेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, नरेंद्र, कामता पटेल, बलराम वर्मा सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई इस्पात संयंत्र में सूअर पकड़ने का अभियान तेज, शारदा गुप्ता ने ईडी वर्क्स से की थी मांग
Next: भिलाई इस्पात संयंत्र में नई CNC मशीन की सौगात, प्रोडक्शन पकड़ेगी रफ्तार

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.