- कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) 3 विभाग का भ्रमण कराया गया तथा इस्पात उत्पादन के बारे में जानकारी दी गई।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। झारखण्ड राज्य संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2023 बैच से चयनित 39 प्रशिक्षु अधिकारियों के शैक्षणिक परिभ्रमण के दौरान ओद्योगिक प्रतिष्ठान भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत बोकारो इस्पात संयंत्र के भ्रमण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सभी पदाधिकारियों को बोकारो इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में सैद्धांतिक ब्रीफिंग तथा मॉडल रूम विजिट के उपरांत प्लांट के कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) 3 विभाग का भ्रमण कराया गया तथा इस्पात उत्पादन के बारे में जानकारी दी गई।
बोकारो जिला प्रशासन की तरफ से धनबाद जिला उद्योग केन्द्र बोकारो कैम्प कार्यालय के महाप्रबंधक राजेंद्र प्रसाद एवं एलआरडीसी, बोकारो पी दत्ता भी बोकारो इस्पात संयंत्र के भ्रमण के दौरान मौजूद थे। शशांक शेखर, सहायक महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) बोकारो इस्पात संयंत्र ने संयंत्र भ्रमण के कार्यक्रम का समन्वयन किया।











