Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Bokaro Steel Plant की महिला जूनियर आफिसर और ठेकेदार में बीच सड़क पर हाथापाई, बच्चों के झगड़े ने मचाया बवाल, जल्द गिरफ्तारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Steel Plant की महिला जूनियर आफिसर और ठेकेदार में बीच सड़क पर हाथापाई, बच्चों के झगड़े ने मचाया बवाल, जल्द गिरफ्तारी

09/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Junior-manager-and-contractor-of-SAIL-Bokaro-Steel-Plant-scuffle-in-the-middle-of-the-road-quarrel-of-children-created-ruckus-arrest-soon
  • सिटी पुलिस के प्रभारी ने Suchnaji.com को बताया कि महिला अधिकारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मारपीट और अश्लील हरकत की धारा लिखी गई है। छापेमारी की जा रही है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट की महिला जूनियर आफिसर के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सेल कारपोरेट आफिस तक हड़कंप मचा हुआ है। बोकारो के अधिकारी व कर्मचारी गुस्से में हैं। आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। हर तरफ आक्रोश जाहिर किया जा रहा है।

डीपीएस में पढ़ने वाले दो पड़ोसी बच्चों के बीच कहासुनी और झगड़ा ऐसा बढ़ा कि परिवार के मुखिया तक शामिल हो गए। बीच सड़क बीएसएल की जूनियर आफिसर और ठेकेदार के बीच हाथापाई तक हो गई। मारपीट करने के आरोप में बोकारो के ठेकेदार के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर पुलिस तलाश कर रही है। आरोपित ठेकेदार फरार है। पीड़ित की तरफ से मारपीट और अश्लील हरकत का आरोप लगाया गया है। तहरीर में अपहरण की कोशिश की बात का जिक्र नहीं है।

सिटी पुलिस के प्रभारी ने Suchnaji.com को बताया कि महिला अधिकारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मारपीट और अश्लील हरकत की धारा लिखी गई है। छापेमारी की जा रही है। फिलहाल, आरोपित ठेकेदार फरार है। पुलिस के मुताबिक दोनों परिवार के बच्चे डीपीएस में पढ़ते हैं। स्कूल और कराते क्लास में ही झगड़ा हुआ था।

आरोप है कि शनिवार दिन में सेक्टर-3 बस स्टैंड पर महिला अधिकारी अपने बच्चे को लेने के लिए पहुंची थी, जहां ठेकेदार भी पहुंचा और महिला के साथ मारपीट की। बता दें कि दोनों परिवार सेक्टर 3 में ही पड़ोसी है। महिला अधिकारी का पति आइबी आफिसर हैं। पति की पोस्टिंग नागालैंड में है। वह भी बोकारो आए हुए हैं। दो बेटियों के साथ महिला अधिकारी सेक्टर-3 आवास में रहती हैं। बता दें कि इस वर्ष कर्मचारी से अधिकारी बनने वाले जूनियर आफिसर में पीड़ित महिला शामिल है।

वहीं, बीएसएल के आफिसर्स एसोसिएशन की तरफ से एक बयान जारी किया गया। पदाधिकारियों की तरफ से कहा गया है कि बीएसएल की महिला अधिकारी को धमकी, मारपीट और अपहरण की कोशिश ने शहरवासियों को झकझोर दिया है। शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी खराब हो गयी है। शहर में चोर, अपराधी, अराजक तत्व खुलेआम घूम रहे हैं। अब हमें अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी।

बोकारो ओए ने इस घटना के बारे में निदेशक प्रभारी को अवगत कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी अपेक्षित मदद की जाएगी। सिटी पुलिस से मांग की गई है कि दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। इस मुद्दे पर पुलिस से चर्चा की गई है। वहीं, अध्यक्ष और महासचिव ने अधिकारी और उनके परिवार से भी मुलाकात की है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत को चंद्रमा की सतह पर इसी सप्ताह अपना अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बना देगा चंद्रयान-3
Next: SAIL House Lease: 22 साल बाद भिलाई टाउनशिप में लीज रजिस्ट्री पास, आज से घरों में खुशियां ही खुशियां, मेयर नीरज पाल ने बताया अगला टार्गेट

Related Stories

Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.