Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो एयरपोर्ट का मामला पकड़ा तूल, कुमार अमित ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो एयरपोर्ट का मामला पकड़ा तूल, कुमार अमित ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

Azmat ali 24/04/2026
Kumar Amit wrote a letter to the Prime Minister regarding Bokaro Airport

कुमार अमित बोले-राज्य सरकार धनबाद और बोकारो की जनता को भ्रमित कर इस एयरपोर्ट को किसी अन्य जिले में ले जाने का षडयंत्र कर रही है।

  • आम जनता से भी पीएम को पत्र लिखने का किया आह्वान।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भाजपा नेता कुमार अमित ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बोकारो में केन्द्र की उड़ान योजना से लगभग 100 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित एयरपोर्ट से यात्री विमान के परिचालन को प्रारंभ करने की मांग की।

कुमार अमित ने पत्र में इसे लेकर प्रधानमंत्री से केन्द्र और राज्य के एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करने हेतु उच्चस्तरीय हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। अमित ने पत्र में लिखा कि जना के टैक्स के पैसे से बना यह एयरपोर्ट परिचालन प्रारंभ नहीं होने से रख रखाव के अभाव में ख़राब हो रहा है।

इस सार्वजनिक सम्पत्ति का सदुपयोग के लिए यहां से शीघ्र नागरिक विमानों के परिचालन को प्रारंभ करने की आवश्यकता है। कुमार अमित ने बोकारो के सभी आम जनता से भी इसे लेकर प्रधानमंत्री को बीएसएल विस्तारीकरण के लिए चलाए गए पेस्ट अभियान की तरह पोस्टकार्ड लिखने का आह्वान किया। बोकारो वेलफेयर सोसायटी सोसाइटी के तत्वावधान में भी शीघ्र पोस्टकार्ड अभियान चलाने की बात कुमार अमित ने कही है।

कुमार अमित ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आज राज्य सरकार धनबाद और बोकारो की जनता को भ्रमित कर इस एयरपोर्ट को किसी अन्य जिले में ले जाने का षडयंत्र कर रही है। बोकारो जिले में सभी वर्तमान विधायक झामुमो और कांग्रेस के हीं हैं, ऐसे में इन सभी का चुप रहना बोकारो के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

बोकारो की जनता अगले चुनाव में ऐसे नेताओं को सबक सिखाएगी। बोकारो अब ऐसे नेताओं का चारागह बनकर नहीं रहेगा। यह पत्र नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल के द्वारा सेक्टर 2 मुख्य डाकघर में पोस्ट मास्टर को प्रधानमंत्री कार्यालय भेजने के लिए सौंपा गया। इस प्रतिनिधिमंडल में धनंजय चौबे, शिव प्रसाद, शंकरलाल गोप, संतोष पंडित, चंद्रप्रकाश, विनय कुमार आदि शामिल थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Junior Manager Exam: योग्यता, सेंटर, तैयारी और Computer Based Test पर अहम जानकारी, पढ़ें डिटेल
Next: बोकारो स्टील प्लांट के Art & Science Street का दिख रहा क्रेज, 50 से ज्यादा स्टॉल्स की बुकिंग

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.