Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट के Art & Science Street का दिख रहा क्रेज, 50 से ज्यादा स्टॉल्स की बुकिंग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के Art & Science Street का दिख रहा क्रेज, 50 से ज्यादा स्टॉल्स की बुकिंग

Azmat ali 24/04/2026 1 minute read
Preparations underway for Bokaro Steel Plants Art Science Street booking of over 50 stalls

प्रतिभागियों में स्टॉल बुकिंग के प्रति विशेष उत्साह देखा जा रहा है। अब तक विभिन्न श्रेणियों में 50 से अधिक स्टॉल्स की बुकिंग की जा चुकी है।

बीएसएल की अभिनव पहल: ‘आर्ट एंड साइंस स्ट्रीट’ के आयोजन को लेकर तैयारियाँ तेज। 

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र द्वारा आगामी 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाले एक दिवसीय ‘आर्ट एंड साइंस स्ट्रीट’ कार्यक्रम की तैयारियाँ तेज़ी से प्रगति पर हैं। यह विशेष आयोजन पहली बार आयोजित किया जा रहा है, जो सेक्टर-4 स्थित गांधी चौक से बोकारो मॉल तक जाने वाली मुख्य सड़क पर संध्या 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक आयोजित होगा। इस अवसर पर कला, शिल्प, विज्ञान एवं रचनात्मक अभिव्यक्तियों का एक बहुआयामी संगम देखने को मिलेगा।

‘आर्ट एंड साइंस स्ट्रीट’ का उद्देश्य कला एवं विज्ञान के प्रति जन-रुचि को प्रोत्साहित करना, स्थानीय प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना तथा उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना है। “प्रमोट, एन्करेज एवं कनेक्ट” की अवधारणा पर आधारित यह आयोजन कलाकारों, कारीगरों, वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखने वाले युवाओं एवं आम नागरिकों के मध्य रचनात्मक संवाद को बढ़ावा देगा।

कार्यक्रम के दौरान हस्तशिल्प एवं हस्तनिर्मित उत्पाद, पारंपरिक एवं आधुनिक चित्रकला, स्केचिंग, पोर्ट्रेट आर्ट, वॉल आर्ट तथा विभिन्न सजावटी कलाकृतियों की आकर्षक प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। साथ ही, विज्ञान से संबंधित नवाचारपूर्ण एवं रचनात्मक प्रदर्शनों के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को अपनी वैज्ञानिक सोच, कौशल एवं सृजनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर भी प्राप्त होगा।

इस आयोजन को लेकर प्रतिभागियों में स्टॉल बुकिंग के प्रति विशेष उत्साह देखा जा रहा है। अब तक विभिन्न श्रेणियों में 50 से अधिक स्टॉल्स की बुकिंग की जा चुकी है। इस आयोजन में बीएसएल कर्मी एवं उनके परिवार के सदस्य भी सक्रिय रूप से सहभागिता करते हुए विभिन्न स्टॉल्स लगा रहे हैं। शहरवासी यहाँ अपनी पसंद के हस्तनिर्मित उत्पाद एवं कलाकृतियों की खरीदारी कर सकेंगे तथा आकर्षक फूड स्टॉल्स पर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद भी ले सकेंगे।

यह पहल बोकारो इस्पात संयंत्र की सामुदायिक उत्तरदायित्व, नवाचार एवं समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ रूप से प्रतिबिंबित करती है। बीएसएल ने शहरवासियों से अपील की है कि वे आगामी रविवार की संध्या ‘आर्ट एंड साइंस स्ट्रीट’ कार्यक्रम में सपरिवार एवं मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अनूठे आयोजन का आनंद लें।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो एयरपोर्ट का मामला पकड़ा तूल, कुमार अमित ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
Next: Rourkela Steel Plant की बड़ी उपलब्धि: स्पेशल स्टील प्रोडक्शन से Defence, Energy, Automobile, Power Sectors में तगड़ी पकड़

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.