Skip to content
20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • श्रमिक दिवस 2026: इंटक के मंच पर मजदूरों का सम्मान, बीएसपी के खिलाफ 11 को होगा हंगामा, नई कार्यकारिणी में इन्हें मौका
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

श्रमिक दिवस 2026: इंटक के मंच पर मजदूरों का सम्मान, बीएसपी के खिलाफ 11 को होगा हंगामा, नई कार्यकारिणी में इन्हें मौका

Azmat ali 01/05/2026 1 minute read
Labor Day 2026 INTUC Honors Workers, Protests against BSP on 11th New Executive Committee Gives Them Chance

महासचिव संजय साहू ने कहा-यदि श्रमिकों के हितों की अनदेखी जारी रही, तो इंटक यूनियन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

  • मांगों को लेकर 11 मई को मुर्गा चौक में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक द्वारा श्रमिक दिवस के अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के ठेका श्रमिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रमिकों को गमछा एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पियूषकर (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश इंटक) एवं विशिष्ट अतिथि एसके बघेल (उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश इंटक) तथा पूरन वर्मा (कार्यकारी अध्यक्ष, स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यूनियन अध्यक्ष संजय कुमार साहू ने स्वागत भाषण दिया और अपने उद्बोधन में कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी एवं ठेका श्रमिकों के अधिकारों के लिए हर संभव संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि
कर्मचारियों का वेतन समझौता अभी भी अधूरा है
39 महीने का एरियर लंबित है
ठेका श्रमिकों की 35% प्रस्तावित छंटनी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है

उत्पादन में 80% योगदान देने वाले ठेका श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा एवं केंद्रीय न्यूनतम वेतन से वंचित रखा जा रहा है
उन्होंने घोषणा की कि इन सभी मांगों को लेकर 11 मई को मुर्गा चौक में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही मंच से यह भी आह्वान किया गया कि यदि श्रमिकों के हितों की अनदेखी जारी रही, तो इंटक यूनियन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। श्रमिकों का शोषण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

श्रमिकों का सम्मान, ये रहे प्रमुख रूप से

विष्णु पटेल, महेंद्र कुमार, जगतपाल, कुलेश्वर प्रसाद, श्याम कुमार, भूमिराज, नवीन शर्मा, खिलावन साहू, नरेंद्र यादव, दुर्जन कुमार, घनश्याम साहू, गुरुदेव, राजेश सिंह, जयप्रकाश भारद्वाज, गिरवर साहू, रमेश लोहा, बृजलाल बघेल, बसंत चेलक, रिजवान खान, कोमल रात्रे, मनीष कुमार, टोमन लाल, विकास कुमार एवं जगमोहन शामिल रहे।

कार्यक्रम में एसीसी सीमेंट के अध्यक्ष शेखर शर्मा एवं भूपेंद्र सिंह ने भी श्रमिकों को संबोधित किया।
स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक की नई कार्यकारिणी घोषित
अध्यक्ष संजय कुमार साहू द्वारा प्रकाश सीवानकर को दुर्ग शहर अध्यक्ष
राजेंद्र रजक को दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष
(छत्तीसगढ़ नगरी निकाय श्रमिक संघ) के रूप में नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सीपी वर्मा द्वारा एवं आभार प्रदर्शन दीनानाथ सिंह सार्वा द्वारा किया गया। अंत में भोग-प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक एवं स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: कर्मचारियों का ऐसे जबरिया रिटायरमेंट तय, 20% को O और 25% को B ग्रेड भिलाई स्टील प्लांट देगा ही, 55% में A-C ग्रेड
Next: SAIL NEWS: इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक की सख्ती, मैनपॉवर घटाने पर कितना हुआ काम, CMD की रिव्यू मीटिंग में आएगी रिपोर्ट

Related Stories

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026

You May Have Missed

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.