Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL के इतिहास में पहली बार कानून संसोधन, आफिसर्स एसोसिएशन में 10 महिला अधिकारियों की हिस्सेदारी होगी तय, भिलाई से आगाज
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के इतिहास में पहली बार कानून संसोधन, आफिसर्स एसोसिएशन में 10 महिला अधिकारियों की हिस्सेदारी होगी तय, भिलाई से आगाज

26/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Law-amendment-for-the-first-time-in-the-history-of-SAIL-10-womens-participation-in-the-officers-association-will-be-decided-starting-from-Bhilai

Law amendment for the first time in the history of SAIL, 10 women's participation in the officers' association will be decided, starting from Bhilai

  • वार्षिक आमसभा 28 मार्च को आफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन, सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल में महिलाओं को बराबरी की हिस्सेदारी देने की मुहिम भिलाई से शुरू होने जा रही है। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन अपने संविधान को बदलने जा रहा है। भिलाई के इतिहास में पहली बार ओए में महिला अधिकारियों का मनोनयन किया जाएगा। अब तक ओए में महिलाओं का कोई प्रतिनिधित्व नहीं था। सेल की अन्य इकाइयों के ओए में भी महिलाओं को लेकर इस तरह की कोई कवायद नहीं हुई है।

ये खबर भी पढ़ें:   BSP मर्चेंट एंड वायर रॉड मिल के कर्मचारी-अधिकारी बने पाली-कर्म शिरोमणि

यह पहला मौका होगा, जब महिला अधिकारी भी ओए की कमेटी में शामिल की जाएंगी। साथ ही नई जिम्मेदारी भी दी जाएगी। इसकी घोषणा पिछले महिला दिवस के अवसर पर ही की गई थी। किन्हीं कारणों से अमल नहीं हो सका था। अब इस पर क्रियान्वयन होने जा रहा है। 28 मार्च का दिन ओए के लिए यादगार साबित होगा। इसी दिन संविधान में संसोधन करके महिला अधिकारियों को ओए का हिस्सा बनाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें:    SAIL E0 परीक्षा में फिर सेटिंग शुरू, दिल्ली दौड़ तेज, 10 तक पहुंचा रेट…!

बीएसपी ओए के अध्यक्ष व सेफी चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर ने बताया कि वार्षिक आमसभा 28 मार्च को आफिसर्स एसोसिएशन प्रगति भवन, सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित है। इस आमसभा में ओए-बीएसपी के द्वारा संविधान में प्रस्तावित संशोधन प्रस्तुत किए जाएंगे।

ओए-बीएसपी में दस महिला प्रतिनिधियों के मनोनयन और संयुक्त सचिव (महिला कल्याण) व संयुक्त सचिव (M & HS) के पद का सृजन के साथ ओए के खातों के विवरणों एवं वार्षिक गतिविधियों का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें:   SAIL चेयरमैन सोमा मंडल की विदाई से पहले 39 माह का एरियर मिलना मुश्किल, WhatsApp-Facebook नहीं, सड़क की होगी लड़ाई

इस संबंध में सूचना प्रगति भवन से जारी की जा चुकी है। इस आमसभा में बड़ी संख्या में अधिकारियों के शामिल होने की आशा की जा रही है। ओए के महासचिव परविंदर सिंह का कहना है कि सेल के इतिहास में पहली बार बड़ा बदलाव भिलाई करने जा रहा है। 10 महिलाओं को मनोनित किया जाएगा।

अलग-अलग विभागों में सक्रिय महिला अधिकारियों को विचार-विमर्श और आम सहमति बनाने के बाद प्रतिनिधि के रूप में घोषित किया जाएगा। महिला अधिकारियों का मनोनयन किया जाएगा। इनको चुनाव के दायरे में नहीं लाया जाएगा। 28 को संविधान संशोधन के बाद अगली मीटिंग में महिला प्रतिनिधियों की घोषणा कर दी जाएगी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट व झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस को मिला सेफ्टी, हेल्थ एंड इंवायरनमेंट अवॉर्ड
Next: SPSB Inter Steel Plant Basketball Tournament: BSP ने BSL, RINL ने TATA और JSW ने ISP को धूल चटाया

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.