Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Lok Sabha Election 2024 Live : 59% से ज्यादा वोटिंग, देखिए ताजा आंकड़ें, बढ़ेंगे वोटिंग परसेंट
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

Lok Sabha Election 2024 Live : 59% से ज्यादा वोटिंग, देखिए ताजा आंकड़ें, बढ़ेंगे वोटिंग परसेंट

01/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Lok-Sabha-Election-2024-Live-More-than-59-voting-see-latest-figures-voting-percentage-will-increase
  • साल 2024 का लोकसभा चुनाव खत्म, अब रिजल्ट की बारी।
  • उत्तर प्रदेश में 54 परसेंट वोटिंग हुई। ओडिशा में 62.46 फीसदी लोगों ने वोट डाला। चंडीगढ़ में 62.80 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) के आखिरी चरण का मतदान हो गया। सातवें और अंतिम दौर की वोटिंग शाम छह बजे तक हुई। इसमें छह बजे तक की स्थिति में करीब 59 फीसदी वोटिंग हुई। अंतिम चरण के आठ राज्यों में सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में वोटिंग हुई। यहां 69.89 फीसदी वोटिंग हुई। जबकि बिहार में सबसे कम सिर्फ 48.86 परसेंट लोगों ने ही वोट डाला।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Election Last Phase Live 2024: ओडिशा-पंजाब पीछे, हिमाचल, झारखंड और UP सबसे आगे, वाराणसी में 11 बजे तक 26% पड़े वोट

इसी तरह से उत्तर प्रदेश में 54 परसेंट वोटिंग हुई। ओडिशा में 62.46 फीसदी लोगों ने वोट डाला। चंडीगढ़ में 62.80 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। झारखंड में 67.95 प्रतिशत मतदान देखने को मिला। जबकि पंजाब में 55.20 फीसदी वोटिंग हुई। हिमाचल प्रदेश में 66.56 परसेंट लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Election Last Phase Live 2024: ये हाई प्रोफाइल सीट और इन बड़े लीडर्स की किस्मत EVM में हो रही कैद

पटना में मिनिमम, बशीरहाट में बंपर वोटिंग

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में एक केन्द्र शासित राज्य सहित कुल आठ प्रदेशों में वोटिंग हुई। आठ प्रांतों की टोटल 57 सीट पर वोट डाले गए। अगर लोकसभा वार वोटिंग परसेंट देखे तो बिहार की राजधानी स्थित पटना साहिब लोकसभा में सबसे कम 43.40% ही वोटिंग हुई।

बिहार के ही आरा में केवल 46.49 फीसदी लोगों ने मतदान किया। जबकि पश्चिम बंगाल की बसीरहाट सीट पर 76.56 फीसदी के साथ सबसे ज्यादा वोटिंग रिकॉर्ड की गई। राज्य की ही मथुरापुर लोकसभा सीट पर 74.13 परसेंट वोटिंग हुई।

ये खबर भी पढ़ें : वाराणसी से Suchnaji.com LIVE: शहरी 3 सीटों पर वोटर सुस्त, ग्रामीण की 2 सीटों पर चुस्त, पढ़िए माहौल

लोकसभा इलेक्शन कंप्लीट

शनिवार को लोकसभा इलेक्शन के सातवें फेज की वोटिंग के साथ चुनाव संपन्न हो चुका है। लोकसभा चुनाव 2024 के तहत 19 अप्रैल को पहले फेज की वोटिंग हुई थी। 26 अप्रैल को सेकंड फेज की वोटिंग हुई।

इसी तरह से सात मई को तीसरा चरण, 13 मई को चौथा फेज, 20 मई को पांचवां फेज, 25 मई को छठवां फेज और एक जून को सातवें और अंतिम फेज की वोटिंग हुई।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NJCS: नाइट शिफ्ट एलाउंस समझौते की कॉपी को बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने किया आग के हवाले

हम आपको बता दें कि 543 सीट वाले लोकसभा में कुल 542 सीट के लिए वोटिंग हुई। जबकि गुजरात की सूरत सीट पर कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं होने के कारण भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे।

ये खबर भी पढ़ें : बधाई हो…! Pension और Gratuity Payment का ऑर्डर जारी

एग्जिट पोल, चार जून को रिजल्ट

इलेक्शन कमिशन के नियम के अनुसार सभी चरणों की वोटिंग खत्म होने के आधे घंटे बाद एग्जिट पोल शुरू हो गया है। इस लिहाज से अब एग्जिट पोल भी धीरे-धीरे जारी हो रहे है। जबकि चार जून को सभी 542 सीटों के परिणाम जारी हो जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें : 135 कर्मचारी-अधिकारी अब भिलाई स्टील प्लांट परिवार के सदस्य नहीं, प्रबंधन ने दी विदाई

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट के इन अधिकारियों का ओए ने बढ़ाया मान, विदाई संग सम्मान
Next: Lok Sabha Elections 2024: बनारसियों पर फिर लगा कम वोटिंग का दाग, 3.17% घटा वोट, एक्जिट पोल में मोदी की जीत

Related Stories

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
sector-9-hospital-recruit-retired-paramedical-staff-on-a-contractual-basis-similar-to-the-practice-for-doctors-bms-leaders-met-dr-uday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Sector 9 Hospital: डॉक्टरों के तर्ज पर रिटायर पैरामेडिकल स्टाफ को भी रखें संविदा पर, BMS नेता मिले डॉ. उदय से

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.