Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा चुनाव 2024: सेल बीएसएल के सर्कुलर पर उठा सवाल, चंद घंटे की छूट नहीं, पूरे दिन की चाहिए छुट्टी
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

लोकसभा चुनाव 2024: सेल बीएसएल के सर्कुलर पर उठा सवाल, चंद घंटे की छूट नहीं, पूरे दिन की चाहिए छुट्टी

23/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Lok-Sabha-Elections-2024-Question-raised-on-circular-of-SAIL-BSL-no-relaxation-of-few-hours-leave-of-whole-day-is-required
  • कुछ ऐसे कर्मचारी भी हैं, जिनका मतदान केंद्र दूसरे लोकसभा-विधानसभा क्षेत्र में है। उन्हें छुट्टी न देना, उन्हे उनके लोकतांत्रिक मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित कर सकता है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के छठें चरण के लिए 25 मई को वोट डाले जाएंगे। झारखंड में भी इसी दिन वोटिंग है। सेल के बोकारो स्टील प्लांट (SAIL- Bokaro Steel Plant) के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए प्रबंधन ने सर्कुलर जारी किया है। लेकिन, सर्कुलर को लेकर बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ (Bokaro Unofficial Employees Union) ने सवाल उठाया है। प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीएसएल प्रबंधन की जिद के कारण बीएसएल कार्मिक तथा ठेका श्रमिक वोट देने से वंचित हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BSL NEWS: बोकारो स्टील प्लांट से बड़ी खबर, यहां सफल रहा कैपिटल रिपेयर

अध्यक्ष हरिओम का कहना है कि मतदान के दिन छूट्टी को लेकर सेल कारपोरेट कार्यालय, चुनाव आयोग, झारखण्ड सरकार, बोकारो जिला प्रशासन के आदेश का प्रभाव बीएसएल प्रबंधन पर नही पड़ा है। यहाँ तक की सेल की दूसरी यूनिट प्रबंधन भी मतदान के दिन सवैतनिक छूट्टी/प्रतिपूरक छूट्टी देने का सर्कुलर जारी किया है। परंतु बीएसएल प्रबंधन (Bokaro Steel plant Management) ने 23 मई को सर्कुलर जारी कर समान्य पाली वाले कर्मचारियों को ड्यूटी में कुछ घंटे की छूट देने का प्रावधान किया है।

ये खबर भी पढ़ें : बोरिया गेट पर बीएसपी कार्मिकों की जान खतरे में, इधर-दोनों टाइम पानी की मांग

कुछ ऐसे कर्मचारी भी हैं, जिनका मतदान केंद्र दूसरे लोकसभा क्षेत्र में है। कुछ दूसरे विधानसभा क्षेत्र के मतदाता भी हैं। ऐसे में उन्हें छुट्टी न देना, उन्हे उनके लोकतांत्रिक मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित कर सकता है। साथ ही रात्रि पाली में 8 घंटा जगने का बाद कर्मचारी अगली ड्यूटी के लिए नींद लेंगे, न कि लाइन मे लगकर मतदान करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें : जिंदल स्टील प्लांट में लंबी रेल पटरी बनते देख स्कूली बच्चे रोमांचित, देखा पावर प्लांट भी

सेक्टर एरिया में मतदान कम होने का एक प्रमुख कारण

अध्यक्ष ने बीएसएल के सर्कुलर पर टिप्पणी करते हुए कहा-समान्य पाली वाले दो बार ड्यूटी जाने तथा मतदान के लिए कम निकलेंगे। ए और बी शिफ्ट वाले भी थके शरीर तथा कम समय होने का कारण वोट डालने कम जाएंगे। सेक्टर एरिया में मतदान कम होने का एक प्रमुख कारण यह भी है। अब जिला प्रशासन तथा चुनाव आयोग को तय करना है कि बीएसएल कर्मचारी मतदान कैसे करें?

ये खबर भी पढ़ें : जिंदल स्टील प्लांट में लंबी रेल पटरी बनते देख स्कूली बच्चे रोमांचित, देखा पावर प्लांट भी

निगोशिएबल इंस्ट्रुमेंटेशन एक्ट के उल्लंघन का आरोप

यूनियन का कहना है कि यह निगोशिएबल इंस्ट्रुमेंटेशन एक्ट 1881 की धारा 25 के तहत भारत सरकार तथा चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए कानून का उल्लंघन है। उक्त प्रावधान में साफ लिखा है कि मतदान के दिन सभी प्रतिष्ठान अपने कार्मिकों को छुट्टी देंगे।

ये खबर भी पढ़ें : Durgapur Steel Plant: मेन गेट पर कर्मचारियों का हल्ला बोल, RFID के खिलाफ संयुक्त यूनियन का बना रोडमैप

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्मचारी पेंशन योजना 95: कमाऊ पिता की मौत के बाद नन्हें और दिव्यांग बच्चों की छोड़िए चिंता, ऐसे मिलेगी EPS 95 पेंशन, सबको मिलता रहेगा पैसा
Next: SIM अब Active नहीं: दूरसंचार विभाग करेगा 6.80 लाख संदिग्ध कनेक्शनों का Reverification

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.