Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Lokpal Day Celebration 2025: लोकपाल दिवस 16 जनवरी को, अन्ना हजारे संग ये जज होंगे सम्मानित
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

Lokpal Day Celebration 2025: लोकपाल दिवस 16 जनवरी को, अन्ना हजारे संग ये जज होंगे सम्मानित

02/01/2025 1 minute read
Lokpal Day 2025 on January 16, these judges will be honored along with Anna Hazare

भारत के मुख्य न्यायाधीश लोकपाल की भूमिका और कार्यों तथा अन्य विषयों पर सभा को संबोधित करेंगे।

  • समारोह के दौरान भारत के अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमाणी, न्यायमूर्ति एन. संतोष हेगड़े पूर्व न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट और पद्म भूषण अन्ना हजारे को सम्मानित किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। भारत के लोकपाल ने 14 मार्च 2024 को आयोजित अपनी बैठक में राय व्यक्त की थी कि धारा 1(4) के अंतर्गत 16.01.2014 को जारी अधिसूचना द्वारा भारत के लोकपाल नामक निकाय की स्थापना के फलस्वरूप प्रत्येक वर्ष 16 जनवरी को ‘लोकपाल दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Suchnaji.com की खबर का असर: हुडको पहुंचा भिलाई नगर निगम, कब्जेदार दुकान बंदकर भागा, निगम ने जब्त किया सामान

इस संकल्प के मद्देनजर, लोकपाल दिवस का पहला ऐसा स्मरणोत्सव 16 जनवरी 2025 को भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा। जोरावर ऑडिटोरियम, मानेकशॉ सेंटर, दिल्ली कैंट, नई दिल्ली- 110010 में आयोजित किया जाएगा। वे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हैं।न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर को 10.03.2024 को भारत के लोकपाल के दूसरे अध्यक्ष के रूप में पद की शपथ दिलाई गई है। मार्च 2024 से वर्तमान में निकाय में एक अध्यक्ष और छह सदस्य शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट में एक्सीडेंट: हाइवा ने बाइक सवार कर्मचारी को कुचला

कार्यक्रम सायं 6 बजे भारत के मुख्य न्यायाधीश तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों के आगमन के साथ प्रारंभ होगा, जिनमें भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश, उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश और न्यायाधीश, विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष और सदस्य सचिव, राज्यों के लोकायुक्त और उप-लोकायुक्त, भारत सरकार के सचिव, जांच एजेंसियों के प्रमुख, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/सार्वजनिक बैंकों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, विधि अधिकारी और सीवीओ शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन के शोक में SAIL BSL, 29 को हैप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम कैंसिल, अब 5 जनवरी को

समारोह के दौरान भारत के अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमाणी, माननीय न्यायमूर्ति एन. संतोष हेगड़े पूर्व न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट और पद्म भूषण अन्ना हजारे को सम्मानित किया जाएगा।

भारत के मुख्य न्यायाधीश लोकपाल की भूमिका और कार्यों तथा अन्य विषयों पर सभा को संबोधित करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: पतियों के कर्मस्थल भिलाई स्टील प्लांट में धमक पड़ी पत्नीजी, पढ़िए खबर

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जीएम की कुर्सी पर बैठते ही एक्शन में तरूण प्रकाश, IIT रुड़की और दिल्ली से है ये डिग्री
Next: MOIL NEWS: मैगनीज ओर इंडिया लिमिटेड ने तीसरी तिमाही और 9 महीने के रिजल्ट में लगाई लंबी छलांग

Related Stories

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.