Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मैडम SAIL कार्मिकों के 39 माह के बकाया एरियर का फैसला कर जाइए, मिलेगी खूब दुआएं, अन्यथा सोशल मीडिया पर लोग…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

मैडम SAIL कार्मिकों के 39 माह के बकाया एरियर का फैसला कर जाइए, मिलेगी खूब दुआएं, अन्यथा सोशल मीडिया पर लोग…

18/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Madam-decide-the-outstanding-arrears-of-39-months-of-SAIL-employees-you-will-get-a-lot-of-blessings-otherwise-people-on-social-media…

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) के इतिहास की पहली महिला चेयरमैन सोमा मंडल पर इस वक्त कर्मचारियों और अधिकारियों की नजर है।

इन्हीं के कार्यकाल में वेतन समझौता हुआ, लेकिन आज तक अमल नहीं हो सका। 39 माह के बकाया एरियर को लेकर कर्मचारी हर स्तर पर गुहार लगाते हैं। एक बार फिर कर्मचारी मांगों की फेहरिस्त यूनियन नेताओं के माध्यम से सबके सामने ला रहे हैं। भिलाई स्टील प्लांट के दौरे पर चेयरमैन बीती रात पहुंच चुकी है।

नई सौगात देने के बाद युवा अधिकारियों से बैठक कर रहीं हैं। दोपहर 12.30 बजे से लेकर एक बजे तक सभी ट्रेड यूनियन नेताओं के साथ मीटिंग होगी। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कर्मचारी यूनियन नेताओं पर खूब दबाव बनाया जा रहा है। एक ट्रेड यूनियन ने माहौल को देखते हुए चेयरमैन से मुलाकात का बहिष्कार करने तक का फैसला कर लिया था। लेकिन कर्मचारियों की बात चेयरमैन के सामने रखने की सोचकर फैसला बदल दिया गया है। लेकिन चेयरमैन को बकाया एरियर आदि विषयों पर घेरा जा सकता है।

सेल कर्मचारियों का कहना है कि चेयरमैन मैडम 30 अप्रैल को रिटायर हो जाएंगी। जाते-जाते वह हर प्लांट का दौरा कर रही हैं। लोगों से भेंट-मुलाकात कर रही हैं। लगे हाथ, 39 माह के बकाया एरियर पर भी फैसला कर जाएं। इससे सेल के 52 हजार से अधिक कर्मचारी उन्हें दुआ ही देंगे।

अन्यथा सोशल मीडिया पर न जाने क्या-क्या गुस्से में लिख रहे हैं। ऐसे शब्दों का लोग प्रयोग कर रहे हैं, जिसे यहां लिखा नहीं जा सकता है। एक मशहूर फिल्म के नाम से चेयरमैन की तुलना की जा रही है। इससे सेल की छवि ही खराब हो रही है। कर्मचारियों का बकाया अदा करने से निश्चित रूप से कर्मचारियों में नई ऊर्जा आएगी और चेयरमैन को लोग याद रखेंगे। बता दें कि दोपहर 1 बजे से बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: डायरेक्टर इंचार्ज क्रिकेट टूर्नामेंट: आंध्रा यूनिवर्सिटी ने GIC बिलासपुर और IIMM ने BIT सींदरी को रौंदा, मैन ऑफ मैच निखिल और जनमेश
Next: Chhattisgarh Police: उप पुलिस अधीक्षकों का दीक्षांत परेड, दिखा माटी का कर्ज चुकाने का जज्बा

Related Stories

SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.