Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मैत्रीबाग फ्लॉवर शो में 60 हजार पुष्प प्रेमियों का रेला, किंग आफ द शो-BSP सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 10
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मैत्रीबाग फ्लॉवर शो में 60 हजार पुष्प प्रेमियों का रेला, किंग आफ द शो-BSP सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 10

02/02/2025 1 minute read
Maitribagh-Flower-Show-Crowd-of-60-thousand-people_-King-of-the-Show-BSP-Senior-Secondary-School-Sec

डीआईसी अनिर्बान दासगुप्ता ने मैत्रीबाग के फ्लॉवर शो का समापन किया। 600 से ज्यादा लोगों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

ईडी एचआर बोले-फूलों की मुस्कुराहट प्रकृति से प्यार करने के समान होती है। फूलों के बाद फल आते हैं। इससे हमें अपने कर्म के फल मैत्रीबाग की याद कराती है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के फ्लॉवर शो में करीब 50 हजार पुष्प प्रेमियों का रेला उमड़ा। दो दिनों तक मैत्रीबाग में फूलों की बहार देखने को मिली। करीब साढ़े 3 लाख रुपए का कैश टिकट बिका। पेटीएम से भी हजारों लोगो ने टिकट कराया है। वहीं, करीब 15 हजार लोगों की इंट्री फ्री रही। इस तरह दो दिनों में करीब 60 हजार से ज्यादा लोगों ने फ्लॉवर शो का मजा लिया।

समापन समारोह में पुरस्कार वितरण किया गया। ईडी एचआर पवन कुमार, सीजीएम उत्पल दत्ता, मैत्रीबाग के प्रभारी डॉ. नवीन कुमार जैन, जीएम विष्णु पाठक के हाथों पुरस्कार भेंट किए गए। पुरस्कार के रूप में 50 वर्ग में विभिन्न पर्यावरण प्रेमी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

इसके साथ संयंत्र की शालाओं और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के उद्यानों को भी पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में शो की उपविजेता रुबी बर्मन राय, शो की विजेता-बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-7 रही। क्वीन आफ द शो-श्रीमती लाल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और किंग आफ द शो-बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर -10 रहा।

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के उद्यानिकी अनुभाग द्वारा, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मेगा फ्लावर शो 2025 का आयोजन 01 व 02 फरवरी, 2025 को मैत्री बाग के मोमबत्ती गार्डन में किया गया। इस गरिमामय और प्रतिष्ठापूर्ण फ्लावर शो का समापन 02 फरवरी, 2025 को भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता के मुख्य आतिथ्य में संध्याकाल हुआ।

इस अवसर पर संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) राकेश कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (एम एस) दीपेन्दु मोइत्रा, मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं एवं सी एस आर) उत्पल्ल दत्ता, महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) विष्णु पाठक, महाप्रबंधक (नगर सेवाएं) डॉ. एनके जैन, महाप्रबंधक (एस ई डी) एसके महतो, महाप्रबंधक (जनसंपर्क) प्रशान्त तिवारी सहित उद्यानिकी विभाग और नगर सेवाएं विभाग और संयंत्र के अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

डीआईसी अनिर्बान दासगुप्ता ने ये कहा…

इस फ्लावर शो के तहत विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को अनिर्बान दासगुप्ता ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपने संक्षिप्त सन्देश में कहा, कि इस फ्लावर शो का उद्देश्य प्रकृति प्रेम को बढ़ावा देना और उसके प्रति लोगों को जागरूक करना है।

उन्होंने बागबानों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आयोजन भिलाई के प्रकृति प्रेम और प्रतिबद्धता को दिखलाता है। आगे भी यह आयोजन इससे बेहतर बने यह हम सबकी कामना है। उन्होंने प्रतिभागियों, दर्शकों और भिलाई बिरादरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन आप सभी के प्रयासों का फल हैं।

प्रकृति से जुड़ सकते हैं, आइए संकल्प लें

इस अवसर पर विशेष अतिथि पवन कुमार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस माध्यम से हम प्रकृति से जुड़ सकते हैं। आज के जनसैलाब को देख कर इसकी लोकप्रियता का अंदाज लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि फूलों की मुस्कुराहट प्रकृति से प्यार करने के समान होती है।

फूलों के बाद फल आते हैं। इससे हमें अपने कर्म के फल मैत्रीबाग की याद कराती है। जनसमूह को उत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि आज आप सब के उत्साह ने इस आयोजन को सफल बना दिया हैं। आप सबके प्रेम ने ही इसे लोकप्रिय बनाया है।

जानिए किस तरह की प्रतियोगिताएं रही

फ्लावर शो के तहत विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। विभिन्न वर्गों और विभिन्न प्रकार के पुष्प, सब्जी, फ्लावर डेकोरेशन, गार्डन आदि के साथ, फ्लावर शो में आवासीय व शालेय बागवानी प्रतियोगिता, गमलों में लगे केक्टस, बोनसाई, क्रोटन, फोलियेज, औषधीय एवं मौसमी पौधों इलायची, दालचीनी, हल्दी, अदरक, सेवंती, डहेलिया, गुलाब आदि प्रदर्शित किया गया था।

साथ ही इन्हीं पौधों के कट फ्लावर की प्रतियोगिता तथा बीएसपी कर्मियों के घर के बगीचों से विशेष सब्जियों व फलों का प्रदर्शन उपस्थित अतिथियों एवं जन समुदाय के समक्ष किया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिता जैसे पुष्प-सज्जा, विशेष रंगोली, गुलदस्ता (बुके), फलों एवं सब्जियों से तैयार मॉडल आदि का आयोजन भी किया गया।

साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा, सब्जियों एवं फलों से तैयार सलाद का भी प्रदर्शन किया गया। फ्लावर शो-2025 को सफल बनाने एवं भव्यता प्रदान करने हेतु नगर सेवाए प्रबंधन द्वारा मैत्री बाग में रंग-रोगन सहित अन्य आवश्यक तैयारियां भी व्यापक स्तर पर की गई थी।

600 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया

इस पुष्प प्रदर्शनी में 600 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसे देखने के लिए दो दिन हमें लगभग 60,000 दर्शकों का जन सैलाब इकट्ठा हुआ था। यहाँ 100 से भी अधिक स्टाल लगाये गए थे, जिनमें वन विभाग, उद्यानिकी विभाग, नगर निगम और पर्यावरण विभाग के साथ विभिन्न नर्सरियों, उद्यानिकी और कृषि से संबंधित सामग्री का विक्रय करने वाले लोगों के स्टॉल भी लगे हुए है। पुरस्कार वितरण समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग साँस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

मैत्रीबाग प्रभारी डाक्टर जैन ने कहा-थैंक्यू

पुरस्कार वितरण समारोह के अंत में महाप्रबंधक (उद्यानिकी) डॉ. एनके जैन ने समस्त अतिथियों, मिडिया कर्मियों, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों, कलाकारों, प्रतिभागियों, स्कूली बच्चों, प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रुप से आयोजन में सहयोग करने वाले विभागों एवं जन समुदाय का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सुप्रियो सेन द्वारा किया गया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: मैत्रीबाग: बीएसपी फ्लॉवर शो के आगोश में खो गए पुष्प प्रेमी
Next: ‘क से कमाओ-ख से खाओ’ का नारा देने वाले ईडी वर्क्स अंजनी कुमार रिटायर हो गए, पर ये नहीं छोड़ेंगे पीछा

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.