Skip to content
30/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • मैत्रीबाग फ्लावर शो: गेट पर ही दहाड़ से आपका स्वागत करेगा शेर, प्रभु राम का दिखेगा चेहरा, चंद्रयान की झलक भी
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मैत्रीबाग फ्लावर शो: गेट पर ही दहाड़ से आपका स्वागत करेगा शेर, प्रभु राम का दिखेगा चेहरा, चंद्रयान की झलक भी

02/02/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Maitribagh-Flower-Show-Lion-will-welcome-you-with-a-roar-at-the-gate-itself-face-of-Lord-Ram-will-be-visible-glimpse-of-Chandrayaan-too
  • दक्षिण भारतीय महिला, छत्तीसगढ़ी बच्चा और गुजराती पकवान की थाली भी रंगोली से तैयार की गई है।

अज़मत अली, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के मैत्रीबाग में एमपी-सीजी का प्रसिद्ध फ्लॉवर शो 4 फरवरी को है। आप भी जरूर आइए। बच्चों को बहुत मजा जाएगा। रंग-बिरंगे फूलों की बगिया में दिल खुश होगा। गेट पर ही शेर का दीदार होगा। दहाड़ के साथ आपका स्वागत करेगा। इलेक्ट्रिक सिस्टम से शेर की दहाड़ पर्यटकों को आकर्षित करेगी। वहीं, मोर, घोड़ा और डैनासोर की भी झलक देखने को मिलेगी। सेल्फी लेने का भरपूर मौका मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant: बीएसएल के 19 अफसर और 105 कर्मचारी एक साथ रिटायर, बढ़ा वर्क प्रेशर

बीएसपी के उद्यानिकी विभाग द्वारा हर साल फ्लावर शो का आयोजन किया जाता है। इस बार की तैयारियों में डीजीएम डाक्टर नवीन कुमार जैन के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों की टीम जुटी हुई है। गार्डन को सजाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट: Non Financial Motivation Scheme शुरू, अप्रैल में मिलेगा बंपर गिफ्ट

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए रंगोली बनाई जा रही है। कलाकार भीमा अपनी टीम के साथ जुटे हुए हैं। थीडी रंगोली भी बनाई गई है। चंद्रयान की पूरी झलक दिखाई गई है। साथ ही प्रभु राम का चेहरा भी देखने को मिलेगा। रंगोली से ऐसा चेहरा उकेरा गया है, मानो साक्षात्कार दर्शन…। इसी तरह दक्षिण भारतीय महिला, छत्तीसगढ़ी बच्चा और गुजराती पकवान की थाली भी रंगोली से तैयार की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : BSP के सिंटर प्लांट्स ने जनवरी में किया अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन

कई प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। स्टाल लगाने की कमान संदीप नायडू ने संभाला है। 100 स्टाल लगाए गए हैं, जबकि 120 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। वहीं, तंबूरा के एरिया में मिट्‌टी भरवाने से लेकर आर्टिफिशियल टाइगर को रंगवाने में जुटे रहे। वहीं, गफ्तार, ललित भी अपने काम में मशगूल दिखे।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशन: अधिकार की लड़ाई में निमंत्रण नहीं भेजे जाते, जिनका जमीर जिंदा, वे खुद-ब-खुद आ जाते…

डाक्टर नवीन कुमार जैन के मुताबिक 4 फरवरी को सुबह 8 बजे से प्रतियागिता शुरू हो जाएगी। पर्यटकों को दीदार करने का मौका मिलेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बच्चों द्वारा किए जाएंगे। डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता शाम करीब 4 बजे फ्लॉवर शो का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NEWS: Bhilai Steel Plant में डेली रिवॉर्ड स्कीम पर होने वाला है कुछ बड़ा फैसला

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए आवेदन 15 फरवरी तक, मत कीजिए देर
Next: SAIL BSL के नवनियुक्त निदेशक प्रभारी बीके तिवारी से मिलने पहुंचा SC-ST एसोसिएशन, बड़ी प्लानिंग पर रहेगा साथ

Related Stories

Deductions from ISP Employees Salaries will now be Processed online new System Starts September 15
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP कर्मचारियों-अधिकारियों के वेतन से होने वाली कटौती अब ऑनलाइन, 15 सितंबर से नया सिस्टम, LIC पर ये फैसला

Azmat ali 30/08/2026
The BSP Disconnected the Electricity Supply to the Home of the Ball Badminton Grounds Caretaker
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बॉल बैडमिंटन ग्राउंड की रखवाली करने वाले के घर की बिजली काट दी बीएसपी ने, हर तरफ थू-थू

Azmat ali 30/08/2026
Joint Celebration of VR and Retirement at Bhilai Steel Plant BSP OA Bids Farewell
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट से वीआर और रिटायरमेंट का जश्न एक साथ, BSP OA के मंच पर ये बोले अफसर

Azmat ali 30/08/2026

You May Have Missed

Deductions from ISP Employees Salaries will now be Processed online new System Starts September 15
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP कर्मचारियों-अधिकारियों के वेतन से होने वाली कटौती अब ऑनलाइन, 15 सितंबर से नया सिस्टम, LIC पर ये फैसला

Azmat ali 30/08/2026
The BSP Disconnected the Electricity Supply to the Home of the Ball Badminton Grounds Caretaker
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बॉल बैडमिंटन ग्राउंड की रखवाली करने वाले के घर की बिजली काट दी बीएसपी ने, हर तरफ थू-थू

Azmat ali 30/08/2026
Joint Celebration of VR and Retirement at Bhilai Steel Plant BSP OA Bids Farewell
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट से वीआर और रिटायरमेंट का जश्न एक साथ, BSP OA के मंच पर ये बोले अफसर

Azmat ali 30/08/2026
SAIL Receives Top Employer Certification Secures Two Global Workplace Certifications Simultaneously
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL को मिला ‘टॉप एम्प्लॉयर’ सर्टिफिकेशन, एक साथ दो वैश्विक कार्यस्थल प्रमाणपत्र हासिल

Azmat ali 30/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.