Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Maitri Bagh Flower Show Live: फूलों की बगिया में दिल बाग-बाग, देखिए फोटो
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Maitri Bagh Flower Show Live: फूलों की बगिया में दिल बाग-बाग, देखिए फोटो

04/02/2024 1 minute read
Maitribagh-Flower-Show-Live-Crowd-of-tourists
  • डायरेक्टर इंचार्ज की रंगोली सबको अपनी ओर खींच रही है। प्रभु राम, चंद्रयान की भी झलक दिखाई गई है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। रंग-बिरंगे हजारों फूलों का दीदार करने वालों का रेला मैत्रीबाग में उमड़ा। हर कोई फूलों की सुंदरता को निहारता रहा। अलग-अलग कैटेगरी में प्रतियोगिता भी हुई। जजों की टीम ने विजेताओं का नाम चयनित कर लिया है, जिनको पुरस्कार के रूप में सम्मान मिलेगा। डायरेक्टर इंचार्ज की रंगोली सबको अपनी ओर खींच रही है। प्रभु राम, चंद्रयान की भी झलक दिखाई गई है।

ये खबर भी पढ़ें : दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी प्रोडक्शन का Bhilai Steel Plant ने लगातार दूसरे महीने बनाया रिकॉर्ड

भिलाई स्टील प्लांट के मैत्रीबाग में हर साल फ्लॉवर शो होता रहा है। इस बार भी यह खास है। मैत्रीबाग के गेट पर पहुंचते ही हाथों में स्कैनर लिए लोग खड़े हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन टिकट की व्यवस्था की गई है। लाइन में धक्के खाने के बजाय दर्जनों स्कैनर की व्यवस्था है ताकि लोगों को टिकट लेने में दिक्कत न होने पाए।

अनुमान लगाया जा रहा है कि देर शाम तक करीब 40 हजार से ज्यादा पर्यटकों का आंकड़ा आएगा। टिकट लेने के बाद जब अंदर प्रवेश किए तो शेर की दहाड़ का सामना हुआ।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट ने लगाई सुरक्षा प्रदर्शनी, आप भी आइए सिविक सेंटर में देखने

मोटर से ऑपरेट होने वाले शेर की दहाड़ और मूवमेंट लोगों को आकर्षित कर रहा है। कोई सेल्फी ले रहा है तो कोई वीडियो बनाता रहा।
इसके सामने ही दुर्ग पुलिस ने अपना कैंप लगाया। साइबर अपराध और महिला उत्पीड़न से बचाने के लिए जागरुकता आधारित स्लोगन लिखे गए और पर्चे बांटे गए। महिला पुलिस कर्मी शिविर में मोर्चा संभाले हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशन: बजट से मायूसी पर पेंशनर्स बोले-हमें दिल्ली नहीं, जाना चाहिए अयोध्या

शेर की दहाड़ और पुलिस से सामना होने के बाद स्टॉल का दीदार करने का मौका। पौधों की दर्जनों दुकानें लगाई गई, जहां लोग तरह-तरह के फूलों के पौधे, सब्जी के बीज और खाद आदि भी खरीदते हुए देखे गए।

वहीं, अलग-अलग कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट के प्रचार के लिए भी स्टॉल लगाए। भिलाई महिला समाज के स्टाल पर भी खासा भीड़ देखी गई। पुराने नोट, सिक्कों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। लोग फोटो खींचने का मौका नहीं छोड़ रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL RSP ने क्रूड स्टील प्रोडक्शन और ब्लास्ट फर्नेस-5 ने तोड़े रिकॉर्ड, DIC-ED पहुंचे मिठाई लेकर

इसी बीच संकन लॉन में प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम। बीएसपी के उच्चाधिकारियों की अगुवानी खुद मैत्रीबाग के प्रभारी डाक्टर नवीन कुमार जैन कर रहे थे।

मैत्रीबाग जू गेट के सामने लॉन में सांस्कृतिक कार्यक्रम ने रंग जमा दिया। पर्यटकों में छुपी संगीत की प्रतिभा को निखारने का मौका दिया गया। पर्यटकों के लिए माइक का इंतजाम किया गया। गुजरे जमाने के गीत को गाने वालों की कमी नहीं रही। वहीं, कई स्कूलों के बच्चे भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते रहे।

ये खबर भी पढ़ें : BSP कर्मियों के घरों में आएगा नॉन फाइनेंशियल अवॉर्ड स्कीम का गिफ्ट, इंटक ने ये कहा…

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: रामभद्राचार्य महाराज को देखिए और कथा सुनिए 14 से 23 तक, बीएसपी वर्कर्स यूनियन जुटा तैयारियों में
Next: ईपीएस 95 पेंशन: यह करने से अभी से जिंदगी भर पत्नी को मिलेगी 100% हॉयर पेंशन

Related Stories

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026
Bhilai Township Traders to Submit Applications for Lease renewal BSP to Provide Details Regarding the Amount
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.