Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP URM में करंट से कर्मचारी की मौत पर प्रबंधन ने थमाया पत्र, पोस्टमार्टम के बाद शव जाएगा हरियाणा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP URM में करंट से कर्मचारी की मौत पर प्रबंधन ने थमाया पत्र, पोस्टमार्टम के बाद शव जाएगा हरियाणा

Azmat ali 13/07/2026 1 minute read
Management Hands over Letter Following Employees Death by Electrocution at BSP URM (1)

नियमानुसार आर्थिक एवं अन्य हितलाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। EFBS योजना भी इसी प्रक्रिया हिस्सा है।

  • बीएसपी ने दिवंगत कर्मचारी के परिजनों को भेजा संवेदना पत्र, EFBS योजना का मिलेगा लाभ
  • 12 जुलाई को यूआरएम विभाग के जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट का हुआ था निधन, प्रबंधन ने सहायता का दिलाया भरोसा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) यूआरएम के कर्मचारी विनोद कुमार की मौत को लेकर हर तरफ गम का माहौल है। प्रबंधन ने सोमवार को मृतक के चचेरे भाई आइटीबीपी के इंस्पेक्टर को पत्र दिया है। पत्र मृतक कर्मचारी की पत्नी के नाम पर है। इसी के साथ ही पोस्टमार्टम के लिए शव को सेक्टर 9 हॉस्पिटी की मरच्यूरी से रवाना करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शव को फ्रीजर वाले वाहन के जरिए हरियाणा ले जाया जाएगा।

बीएसपी प्रबंधन ने ड्यूटी के दौरान दिवंगत हुए कर्मचारी के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सहायता का भरोसा दिलाया है। संयंत्र के ह्यूमन रिसोर्स (एचआर) विभाग की ओर से दिवंगत कर्मचारी की पत्नी को संवेदना पत्र भेजा गया है, जिसमें नियमानुसार मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

जारी पत्र के अनुसार, यूआरएम (URM) विभाग के कॉमन सेक्शन में कार्यरत जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट विनोद कुमार का 12 जुलाई 2026 को संयंत्र में दुखद निधन हो गया था। पत्र में कहा गया है कि उनके निधन से केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरा भिलाई इस्पात संयंत्र परिवार भी गहरे शोक में है और इस दुख की घड़ी में प्रबंधन उनके परिवार के साथ खड़ा है।

प्रबंधन ने पत्र में उल्लेख किया है कि दिवंगत कर्मचारी के परिजनों को नए परिवार हितलाभ योजना (EFBS) तथा नियमानुसार अन्य सभी हितलाभ प्राप्त होंगे। इसके लिए EFBS योजना से संबंधित आवश्यक प्रपत्र भी पत्र के साथ संलग्न किए गए हैं, ताकि परिजनों को निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने में सुविधा हो।

यह संवेदना पत्र 13 जुलाई 2026 को जारी किया गया है। इस पर वरिष्ठ प्रबंधक (एचआर-एमजेड-2) अनुराधा साहा के हस्ताक्षर हैं। पत्र दिवंगत कर्मचारी की पत्नी शुभांता के नाम भेजा गया है। गौरतलब है कि भिलाई इस्पात संयंत्र में किसी कर्मचारी के सेवा अवधि के दौरान निधन होने की स्थिति में प्रबंधन की ओर से संवेदना व्यक्त करने के साथ-साथ नियमानुसार आर्थिक एवं अन्य हितलाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जाती है। EFBS योजना भी इसी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इस्पात मंत्री पहुंचे Durgapur Steel Plant, आफिसर्स एसोसिएशन, BMS खुश, बाकी यूनियनें नाराज़, कल CM सुवेंदु अधिकारी से भेंट
Next: सेक्टर 9 हॉस्पिटल बचाओ: 14 जुलाई के प्रदर्शन को सफल बनाने अभियान तेज, परिवार संग आइए

Related Stories

Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.