- एमएसएमई सुझाव समिति का गठन, 19 सदस्यों की सूची जारी।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (CSIDC) द्वारा राज्य में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) के विकास, संवर्धन और औद्योगिक नीतियों पर सुझाव देने के उद्देश्य से ‘सूक्ष्म, लघु उद्यम सुझाव समिति’ का गठन किया गया है। इस संबंध में निगम की ओर से आदेश जारी कर समिति के सदस्यों की सूची सार्वजनिक कर दी गई है। लिस्ट में 19 लोगों का नाम शामिल है।
समिति का गठन उद्योगों से जुड़ी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों पर समय-समय पर विचार कर राज्य शासन को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए किया गया है। समिति में सीएसआईडीसी, उद्योग संचालनालय सहित विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।
जारी सूची के अनुसार बीएसपी एंसलियरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (BSP Ancillary Industries Association) के अध्यक्ष रतन दास गुप्ता को समिति का सदस्य नामित किया गया है। उनके साथ राज्य के अन्य प्रमुख औद्योगिक संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी भी समिति में शामिल किए गए हैं।
रतन दास गुप्ता के समिति सदस्य मनोनीत होने पर उद्योग जगत में हर्ष व्यक्त किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देते हुए कहा गया कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से छत्तीसगढ़ के सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
उद्योग संगठनों ने उम्मीद जताई है कि यह समिति एमएसएमई सेक्टर से जुड़ी नीतिगत समस्याओं के समाधान और औद्योगिक विकास को गति देने में अहम भूमिका निभाएगी।
सूक्ष्म, लघु उद्यम सुझाव समिति सदस्यों की लिस्ट
- राजीव अग्रवाल, अध्यक्ष-सीएसआईडीसी
- विश्वेश कुमार, प्रबंध संचालक-सीएसआईडीसी
- प्रभात मलिक, संचालक-उद्योग संचालनालय कार्यपालक संचालक सीएसआईडीसी
- हेमंत कुटारे, मुख्य अभियंता-सीएसआईडीसी
- सुभाष अग्रवाल, अश्विन गर्ग-अध्यक्ष, विक्रम जैन-महासचिव, उरला इण्डस्ट्रीज़ एसोसिएशन
- संजय त्रिपाठी, अध्यक्ष, बांके बिहारी अग्रवाल, महासचिव छ.ग. स्टील रि-रोलर्स एसोसिएशन
- शंकर बजाज, अध्यक्ष-छ.ग. फेडरेशन ऑफ इण्डस्ट्रीज़
- अशोक अग्रवाल, अध्यक्ष छ.ग. मिनी स्टील प्लांट एसोसिएशन
- हरीश केडिया, अध्यक्ष-छ.ग. लघु एवं सहायक संघ
- रतन दास गुप्ता, अध्यक्ष-बीएसपी इंसलियरी इण्ड. एसोसिएशन
- कांत बुधिया, अध्यक्ष-कोरबा जिला उद्योग संघ
- संतोष जैन, अध्यक्ष-राजनांदगांव इण्डस्ट्रीज़ एसोसिएशन
- कौन्तिया जैसवाल, अध्यक्ष-जिला उद्योग संघ, अंबिकापुर
- संतोष जैन, अध्यक्ष-छ.ग. प्लास्टिक निर्माता संघ
- कांति लाल बोथरा, अध्यक्ष-छ.ग. राईस मिल एसोसिएशन














