Skip to content
11/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • MSME सुझाव समिति गठित: BSP Ancillary Industries Association के अध्यक्ष रतन दासगुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें 19 नाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MSME सुझाव समिति गठित: BSP Ancillary Industries Association के अध्यक्ष रतन दासगुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें 19 नाम

Azmat ali 15/01/2026 1 minute read
Micro, Small Enterprises Advisory Committee Formed BSP Ancillary Industries Association President Ratan Dasgupta included in the List (1)

छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) के विकास, संवर्धन के लिए सुझाव समिति बनाई।

  • एमएसएमई सुझाव समिति का गठन, 19 सदस्यों की सूची जारी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (CSIDC) द्वारा राज्य में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) के विकास, संवर्धन और औद्योगिक नीतियों पर सुझाव देने के उद्देश्य से ‘सूक्ष्म, लघु उद्यम सुझाव समिति’ का गठन किया गया है। इस संबंध में निगम की ओर से आदेश जारी कर समिति के सदस्यों की सूची सार्वजनिक कर दी गई है। लिस्ट में 19 लोगों का नाम शामिल है।

समिति का गठन उद्योगों से जुड़ी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों पर समय-समय पर विचार कर राज्य शासन को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए किया गया है। समिति में सीएसआईडीसी, उद्योग संचालनालय सहित विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।

जारी सूची के अनुसार बीएसपी एंसलियरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (BSP Ancillary Industries Association) के अध्यक्ष रतन दास गुप्ता को समिति का सदस्य नामित किया गया है। उनके साथ राज्य के अन्य प्रमुख औद्योगिक संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी भी समिति में शामिल किए गए हैं।

रतन दास गुप्ता के समिति सदस्य मनोनीत होने पर उद्योग जगत में हर्ष व्यक्त किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देते हुए कहा गया कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से छत्तीसगढ़ के सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

उद्योग संगठनों ने उम्मीद जताई है कि यह समिति एमएसएमई सेक्टर से जुड़ी नीतिगत समस्याओं के समाधान और औद्योगिक विकास को गति देने में अहम भूमिका निभाएगी।

सूक्ष्म, लघु उद्यम सुझाव समिति सदस्यों की लिस्ट

  • राजीव अग्रवाल, अध्यक्ष-सीएसआईडीसी
  • विश्वेश कुमार, प्रबंध संचालक-सीएसआईडीसी
  • प्रभात मलिक, संचालक-उद्योग संचालनालय कार्यपालक संचालक सीएसआईडीसी
  • हेमंत कुटारे, मुख्य अभियंता-सीएसआईडीसी
  • सुभाष अग्रवाल, अश्विन गर्ग-अध्यक्ष, विक्रम जैन-महासचिव, उरला इण्डस्ट्रीज़ एसोसिएशन
  • संजय त्रिपाठी, अध्यक्ष, बांके बिहारी अग्रवाल, महासचिव छ.ग. स्टील रि-रोलर्स एसोसिएशन
  • शंकर बजाज, अध्यक्ष-छ.ग. फेडरेशन ऑफ इण्डस्ट्रीज़
  • अशोक अग्रवाल, अध्यक्ष छ.ग. मिनी स्टील प्लांट एसोसिएशन
  • हरीश केडिया, अध्यक्ष-छ.ग. लघु एवं सहायक संघ
  • रतन दास गुप्ता, अध्यक्ष-बीएसपी इंसलियरी इण्ड. एसोसिएशन
  • कांत बुधिया, अध्यक्ष-कोरबा जिला उद्योग संघ
  • संतोष जैन, अध्यक्ष-राजनांदगांव इण्डस्ट्रीज़ एसोसिएशन
  • कौन्तिया जैसवाल, अध्यक्ष-जिला उद्योग संघ, अंबिकापुर
  • संतोष जैन, अध्यक्ष-छ.ग. प्लास्टिक निर्माता संघ
  • कांति लाल बोथरा, अध्यक्ष-छ.ग. राईस मिल एसोसिएशन

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSL: बोकारो में नव स्थापित कोल ब्लेंड कैटेलिस्ट डोज़िंग स्टेशन का उद्घाटन, जीएम अशरफ सिद्दीकी, अंजनी की मेहनत लाई रंग
Next: बीएसपी टाउनशिप के सिक्योरिटी गार्डों को नवंबर का वेतन अब तक नहीं मिला, बोनस भी बकाया, कलप रहे बेचारे

Related Stories

Bhilai Nagar Nigam Serving the BJP-RSS for 4 Generations Now Awaiting a Mayor Ticket to Serve the Public Kanhaiya Soni is also a Contender
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

4 पीढ़ियों से भाजपा-RSS की सेवा…अब जनता की सेवा के लिए महापौर टिकट का इंतज़ार, समर्थक बोले-कन्हैया सोनी भी दावेदार

Azmat ali 11/09/2026
The Political Game of Reservation in the Bhilai Municipal Corporation BJP and Congress Councilors to be Seen in New Seats 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई निगम आरक्षण का सियासी खेल: सीजू सेक्टर 10, लक्ष्मीपति सेक्टर 7, आदित्य कैंप या टाउनशिप, पीयूष की हाउसिंग बोर्ड वापसी, दया सिंह पर शास्त्रीनगर से दांव…?

Azmat ali 10/09/2026
SAIL ISP Union Election BMS Campaigns HMS moves Supreme Court plea Dismissed 3517 Employees to Cast Votes
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: प्लांट से टाउनशिप तक BMS की दस्तक, HMS पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आवेदन खारिज, 3,517 कर्मी डालेंगे वोट

Azmat ali 10/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Nagar Nigam Serving the BJP-RSS for 4 Generations Now Awaiting a Mayor Ticket to Serve the Public Kanhaiya Soni is also a Contender
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

4 पीढ़ियों से भाजपा-RSS की सेवा…अब जनता की सेवा के लिए महापौर टिकट का इंतज़ार, समर्थक बोले-कन्हैया सोनी भी दावेदार

Azmat ali 11/09/2026
The Political Game of Reservation in the Bhilai Municipal Corporation BJP and Congress Councilors to be Seen in New Seats 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई निगम आरक्षण का सियासी खेल: सीजू सेक्टर 10, लक्ष्मीपति सेक्टर 7, आदित्य कैंप या टाउनशिप, पीयूष की हाउसिंग बोर्ड वापसी, दया सिंह पर शास्त्रीनगर से दांव…?

Azmat ali 10/09/2026
SAIL ISP Union Election BMS Campaigns HMS moves Supreme Court plea Dismissed 3517 Employees to Cast Votes
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: प्लांट से टाउनशिप तक BMS की दस्तक, HMS पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आवेदन खारिज, 3,517 कर्मी डालेंगे वोट

Azmat ali 10/09/2026
Nayandeep Vidya Mandir Doctors from Sector 9 Hospital visited to conduct health check-ups for visually impaired children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नयनदीप विद्या मंदिर: दृष्टिबाधित बच्चों की सेहत जांचने पहुंचे सेक्टर 9 हॉस्पिटल के डाक्टर, डॉ. उदय बोले…

Azmat ali 10/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.