Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai नगर निगम में 320 करोड़ की हेराफेरी, पांडेयजी ने खोला राज
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

Bhilai नगर निगम में 320 करोड़ की हेराफेरी, पांडेयजी ने खोला राज

30/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Misappropriation-of-Rs-320-crore-in-Bhilai-Municipal-Corporation-Pandeyji-revealed-the-secret
  • भिलाई नगर निगम में 320 करोड़ की आर्थिक अनियमितता की रिपोर्ट की उजागर।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाईनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने भिलाई की सियासत में एक और चौका मार दिया है। भिलाई नगर निगम में 320 करोड़ की आर्थिक अनियमितता की रिपोर्ट उजागर कर दी। कांग्रेस को घेरते हुए रिपोर्ट को सार्वजनिक किया।

ये खबर भी पढ़ें : BJP के लिए गले की फांस बना BMS का चुनावी वादा, एरियर, 50 ग्राम सोना और ट्रांसफर पर BSP कर्मियों को साध रहे देवेंद्र यादव

खुर्सीपार में भाजपा कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर निगम भिलाई में एक बार फिर 320 करोड़ की वित्तीय अनियमितता सामने आई है। यह अनियमितता वित्तीय वर्ष 2016-17 में किये गये भुगतान एवं बजट से संबंधित है, जिसका ऑडिट कार्यालय उप संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा दुर्ग द्वारा किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023: आचार संहिता का उल्लंघन, भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर को नोटिस

रिपोर्ट में निगम को आर्थिक क्षति, वाहन संधारण पर व्यय और इंधन व्यय सत्यापन के आभाव में संदिग्ध भुगतान राशि, वाहनों में शासन द्वारा निर्धारित मात्रा से अधिक मरम्मत में व्यय किए जाने से अतिरिक्त व्यय राशि, वाहनों में जीपीएस लोकल ट्रेकिंग सिस्टम लगाए जानें हेतु विविध अग्रिम राशि वसूली योग्य, निर्माण कार्य अभिलेख अप्रस्तुत, निगम निधी से किया गया अनियमित व्यय आदि पर आपत्ति जताई गई है।

ये खबर भी पढ़ें : सेल IISCO Steel Plant के इंटक नेता और कर्मचारी में हाथापाई की नौबत, एक तरफा कार्रवाई

ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार

-नगर निगम के वित्तीय वर्ष के 237 करोड़ से अधिक बजट पर आपत्ति

-कार्यालय की इस रिपोर्ट में वाहन संधारण पर व्यय और इंधन व्यय सत्यापन के आभाव में संदिग्ध भुगतान राशि 4 करोड़ 79 लाख रुपए दर्ज़ है।

-भिलाई नगर के विभिन्न निर्माण कार्य में ठेकेदार को अग्रिम राशि 10 करोड़ रुपए से भी अधिक का अनियमित भुगतान की वसूली अपेक्षित दर्ज़ है।

 ये खबर भी पढ़ें : CG Assembly Election 2023: AAP ने CM भूपेश बघेल, डॉ.महंत, बृहमोहन के खिलाफ और जोगी के घर में इन्हें बनाया कैंडिडेट

-भिलाई इस्पात संयंत्र अधिपत्य क्षेत्र में निगम मद से किये गये विकास कार्यों से 4 करोड़ रुपए से अधिक राशि का निगम को आर्थिक क्षति।

-केंद्र राज्य प्रवर्तित योजनातर्गत निर्मित आवक/दुकान/गुमटी/चबूतरा में अवैध कब्जा/रिक्त होने से निगम को आर्थिक क्षति राशि 1 करोड़ से भी अधिक दर्ज़ है।

-विभिन्न करों की बकाया राशि 324.41 लाख की वसूली शेष

ये खबर भी पढ़ें : Election 2023 Breaking : छत्तीसगढ़ में किसानों के बीच पहुंचे राहुल गांधी, काटा धान

-बकाया अव्ययीत राशि की वापसी अपेक्षित राशि 2 करोड़ से अधिक दर्ज़।

-निर्माण कार्य अभिलेख अप्रस्तुत राशि 23 करोड़ से अधिक दर्ज़।

-विभिन्न निर्माण कार्य में ठेकेदारो को अग्रिम राशि 10 करोड़ का अनियमित भुगतान की वसूली अपेक्षित।

ये खबर भी पढ़ें : प्रेम प्रकाश पांडेय ने भिलाई टाउनशिप की बैकलाइन पर खोला राज, मचा हड़कंप

-अग्रिम राशि 9 करोड़ से अधिक का समायोजन लंबी अवधि से लंबित।

-सामग्री क्रय संबंधी अभिलेख अप्रस्तुत 7करोड़ से अधिक राशि।

-आमनत/ धरोहर/ सुरक्षित राशि 1 करोड़ रूपए से अधिक दर्ज़।

-इसके अतिरिक्त विभिन्न व्यय पर आपत्ति दर्ज की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh Assembly Elections 2023: सीजी में बनाए जाएंगे 900 संगवारी मतदान केंद्र, महिलाओं के हाथ होगी कमान

वित्तीय वर्ष 2016-17 का आंकड़ा

इस दौरान उन्होंने ऑडिटर जनरल की एक रिपोर्ट जारी करते हुए भिलाई नगर निगम में वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान 320 करोड़ की आर्थिक अनियमितता का भी खुलासा किया।

 ये खबर भी पढ़ें : खुर्सीपार की गलियों में विधायक देवेंद्र यादव का जलवा, घर-घर से लोग जुड़ रहे विश्वास यात्रा में

उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि जनता को बताएंगे कि उन्हें भिलाई बचाना है। भिलाई बचाओ अभियान के तहत घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक करना है और शिक्षाधानी की पहचान वापस दिलाना है।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election 2023: छत्तीसगढ़ के इस विधायक को पार्टी ज्वॉइन करते ही मिला टिकट, खुद रह चुके हैं DSP, बेटी है जज और डीएसपी

भिलाई की पहचान महादेव सट्‌टा नाम से

उन्होंने कहा कि आईआईटी के नाम से पहचाना जाने वाला भिलाई आज महादेव सट्टा आईडी के नाम से जाना जा रहा है। पूरे भिलाई के खुले मैदान ओपन बार बन गये हैं, अपराध का स्तर दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। अब जनता को खुद तय करना है कि उसे क्या चाहिए? भिलाई को बचाना है तो भाजपा को जिताना होगा।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election: ‘चुनाव से हट जाओ, नहीं तो अच्छा नहीं होगा’, पुलिस ऑफिसर पर लगा विधायक को धमकाने का आरोप, चुनाव आयोग से शिकायत

उन्होंने कांग्रेस के केजी से पीजी तक निशुल्क शिक्षा पर कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है। सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में फीस नाममात्र की होती है , वह माफ करके कांग्रेसी सबको गुमराह कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election Breaking: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को थमाया नोटिस, गिर सकती है गाज, जानें क्या है मामला

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: पानी वाले बाबा प्रेम प्रकाश पांडेय का नारा : झूठ-लूट की दुकान, 2 नवंबर से भिलाई बचाओ अभियान
Next: BSP OA: आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के डाक्टर करेंगे नेफ्रोलॉजी की फ्री जांच, आइए 31 अक्टूबर की शाम ओए भवन

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.