Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • विधायकजी ने सजाई तगड़ी फिल्डिंग, जमीन पर ही लगने लगी चौपाल
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

विधायकजी ने सजाई तगड़ी फिल्डिंग, जमीन पर ही लगने लगी चौपाल

18/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
MLA-Devendra-Yadav-decorated-strong-fielding-Chaupal-started-on-the-ground-itself
  • विधायक देवेंद्र यादव ने जमीन पर लगाई चौपाल। लोगों की सुनी समस्याएं और किया समाधान।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार अपने विधायक सभा क्षेत्र के नागरिकों से मिल रहे है। उनसे भेंट मुलाकात कररहे हैं। मंगलवार को भी विधायक देवेंद्र यादव वार्डवासियों से भेंट मुलाकात करने के लिए वार्ड 44 लक्ष्मीनारायण वार्ड और वार्ड 50 खुर्सीपार जोन 2 शास्त्री नगर पहुंचे।

भेंट मुलाकात के दौरान महिलाओं ने कहा तुम विधायक नहीं, हमारे गली के बच्चे हो। वार्ड भ्रमण के दौरान प्रत्येक गली और मोहल्ले का भ्रमण किया। लोगों के घरों में जाकर उनसे मिले। बड़े बुजुर्गों से मिलकर उन्हें प्रमाण कर उनका आशीर्वाद लिए। उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को सूना। साथ ही वार्डवासियों से उनकी समस्याओं को जानने के बाद समस्याओं का समाधान भी किए। मूलभूत जरूरी सुविधाएं के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। इसकी भी जानकारी ली। इस दौरान लोगों ने कुछ छोटी मोटी समस्याएं बताए।

जिसका विधायक श्री यादव ने निगम अधिकारियों को निर्देशित कर तत्काल में समस्याओं का समाधान कराया। कुछ बड़ी समस्याएं जैसे सड़क निर्माण, नाली आदि निर्माण कार्य के लिए प्रस्ताव बनाने के लिए कहा। इसके बाद बारी-बारी से वार्ड के विभिन्न इलाकों में बैठकें भी की गई।

बैठक के विधायक देवेंद्र यादव ने वार्ड के विकास पर गहन चर्चा की। इस दौरान लोगों ने बैठकों में बताया कि विधायक देवेंद्र यादव के विधायक बनने के बाद से शहर में तेजी से विकास हुआ है। खुर्सीपार और छावनी का पूरा स्वरूप बदल गया है। गार्डन, सड़क, नाली, पानी से लेकर डोमशेड, सामाजिक भवन, खेल मैदान, स्कूल, कॉलेज का निर्माण कराया गया है। इन सब के बाद भी यदि कही किसी गली में छोटा मोटा काम बचा होगा तो उसे भी समय रहते कर लेंगे।

वार्ड में चल रहे कार्यों को जल्द पूरा करने और ठेकेदार को नोटिस जारी करने दिए निर्देश दिया। वार्ड भ्रमण के दौरान कई कार्य के समय सीमा पूर्ण होने के बाद भी पूरी नही होने पर विधायक ने नाराजगी जाहिर की और कार्य को तत्काल पूर्ण करने के साथ ही ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP सेक्टर 6 क्रेडिट सोसाइटी ने दिया चेक, आपने लिया क्या…
Next: Rourkela Steel Plant: आग और गैस के बीच से घायलों को निकाल लाए…!

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.