Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • विधायक देवेंद्र यादव पहुंचे BSP कर्मचारियों के बीच, HMS का बड़ा एलान
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

विधायक देवेंद्र यादव पहुंचे BSP कर्मचारियों के बीच, HMS का बड़ा एलान

16/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
MLA-Devendra-Yadav-reached-among-BSP-employees-big-announcement-of-HMS
  • भिलाई श्रमिक सभा (HMS) यूनियन के महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र ने कहा-मोदीजी की शैली आक्रामक और भाषा भ्रामक।  

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई श्रमिक सभा (HMS) यूनियन की बैठक यूनियन कार्यालय में हुई, जिसमें भिलाई विधानसभा के कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र यादव भी शामिल हुए। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में समर्थन मांगने के लिए उपस्थित हुए।

ये खबर भी पढ़ें :  ESI योजना: थर्ड जेंडर समेत 18.88 लाख नए श्रमिकों का नाम दर्ज, आप भी उठाइए फायदा, फ्री में इलाज

देवेंद्र यादव ने कहा कि मैं पहली बार विधायक बना एवं कोरोना काल को छोड़ दिया जाए तो बाकी पूरे समय में श्रमिक बिरादरी के साथ रहा हूं, क्योंकि यह संयंत्र केंद्र सरकार के अधीन आता है। इसलिए मेरा ज्यादा हस्तक्षेप संभव नहीं रहा।

ये खबर भी पढ़ें :  BSP संयुक्त यूनियन ने देवेंद्र के लिए मांगा वोट, कहा-मोदी सरकार की नीतियों से अटका है वेज रिवीजन, एरियर, ग्रेच्युटी

टाउनशिप की बेहतरीन के लिए तथा टाउनशिप में निवासरत लोगों के लिए जो मुझसे बेहतर बन सका मैं करने का प्रयास किया। यूनियन के महासचिव प्रमोद कुमार मिश्रा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी यूनियन किसी राजनीतिक दल से संबंध नहीं है। भिलाई एक श्रमिक बहुत क्षेत्र है, जो जनप्रतिनिधि श्रमिकों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का कार्य करेगा, यूनियन उसका समर्थन करेगी।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL कर्मियों के हर शोषण का मौन समर्थन करते रहे बीजेपी के सांसद और पूर्व विधायक, 50 लाख से ज्यादा का नुकसान

महासचिव ने दुर्ग में प्रधानमंत्री के भाषण का उल्लेख करते हुए बताया कि मोदी जी की शैली आक्रामक एवं भाषा भ्रामक है। इस देश में आजादी के बाद बहुत सारे प्रधानमंत्री बने एवं भिलाई आए लेकिन किसी भी प्रधानमंत्री ने चुनाव में इस प्रकार आक्रामक शैली का प्रयोग नहीं किया। वे भूल जाते हैं कि वे सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नहीं है। इस देश के भी प्रधानमंत्री हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  बीएसपी के 20 हजार से अधिक ठेका मजदूर इन सीटों पर डालेंगे असर, इंटक ठेका यूनियन ने खेला दांव

समूचा छत्तीसगढ़ श्रमिक बहुल क्षेत्र है। छत्तीसगढ़ राज्य के भीतर खनिज संपदाओं का भंडार है, जहां सार्वजनिक उपक्रम के खदान एवं कारखाने बहुतायत में हैं।

पिछले 10 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में सरकार है। लेकिन भिलाई इस्पात संयंत्र के केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम होते हुए भी यहां के ठेका श्रमिकों को केंद्रीय वेतनमान नहीं मिला, संयंत्र के कर्मचारियों का वेतन समझौता 7 वर्ष से लंबित है।

ये खबर भी पढ़ें :  BSP कर्मचारी बोले-इनकी वजह से अधूरे वेज रिवीजन का खामियाजा भुगत रहे कर्मचारी, कांग्रेस नेता ने लगाई कर्मियों को लाखों की चपत

केंद्र की भाजपा सरकार के निर्देश पर  ग्रेच्युटी में कटौती की गई है, जिसके कारण नवंबर 2021 के बाद सेवानिवृत होने वाले वरिष्ठ कर्मचारी को 5 से 7 लाख रुपए कम ग्रेच्युटी मिला वेरिएबल पर्क्स के रूप में जितनी राशि मिली,उससे कहीं ज्यादा राशि की ग्रेच्युटी में कटौती कर दी गई।

ये खबर भी पढ़ें :  देवेंद्र यादव के लिए CM बघेल का रोड शो, कहा-470 रुपए में मिलेगा सिलेंडर और महिलाओं को 15 हजार

केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा 44 श्रम कानून को बदलकर कर 4 श्रम संहिता में बदला गया है, जिसमें देश के मजदूरों को बंधुआ मजदूर बनाने का प्रयास किया गया है। देश के बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का कार्य हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें :  Patan Live: विजय बघेल विकराल टक्कर दे रहे, लेकिन भूपेश से पार पाना…, जोगी का साइलेंट वोट

महासचिव ने कहा-वर्तमान की केंद्र सरकार देश की संपत्तियों को निजी हाथों में बेचने का कार्य कर रही है, जो देश हित में नहीं है। यूनियन ने यह  निर्णय किया है कि उद्योग हित एवं कर्मचारी हित को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी को समर्थन नहीं दिया जा सकता। महासचिव ने आश्वस्त किया कि यूनियन कांग्रेस का समर्थन करेगी।

ये खबर भी पढ़ें :  Chhattisgarh Assembly Elections 2023: BJP का दावा-Bhilai की जनता ने प्रेमप्रकाश पर लगाई मुहर

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG चुनाव और Bhilai Steel Plant: INTUC का नारा-चंदाखोरों को संरक्षण देने वाले को परास्त करें
Next: विधानसभा चुनाव 2023: Bhilai Steel Plant में 17 नवंबर को छुट्‌टी

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.