Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • विधायक देवेंद्र का कारवां पहुंचा सेक्टर 10, बालाजी मंदिर, साहू समाज, सिन्हा समाज संग इन समाजों पर सौगातों की बौछार
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

विधायक देवेंद्र का कारवां पहुंचा सेक्टर 10, बालाजी मंदिर, साहू समाज, सिन्हा समाज संग इन समाजों पर सौगातों की बौछार

01/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
MLA-Devendra_s-caravan-reached-Sector-10_-Balaji-Mandir_-Sahu-Samaj_-Sinha-Samaj-and-showered-gifts-

-विधायक देवेंद्र यादव ने की पहल, श्रम दान कर लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार प्रगति यात्रा कर रहे हैं। इस प्रगति यात्रा के दौरान विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को रोज लाखों की सौगात दे रहे हैं। हर वार्ड में लाखों का विकास कार्य करवा रहे हैं। इसी कड़ी में विधायक देवेंद्र यादव गत दिनों जब प्रगति यात्रा कर रहे थे। तब कुछ समाज प्रमुखों से भी मिले थे।

जिन्होंने अपने समाज के भवन के लिए मांग की थी। विधायक ने समाज प्रमुखो की मांगों को पूरा करते हुए कई सौगात दी है। इसी कड़ी में 1 अक्टूबर को विधायक देवेंद्र यादव की पहल से बालाजी मंदिर, चर्च, साहू समाज, सिन्हा समाज सहित करीब 19 समाज की मांगों को पूरा किए और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किए।

समाज प्रमुखों के हाथों के भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्मपन करवाया गया। इस दौरान समाज के सम्मानित नागरिकों ने विधायक देवेंद्र यादव की सराहना करते हुए कहा कि युवा विधायक देवेंद्र यादव काफी उर्जावार है, जो अपनी जिम्मेदारियों को बड़ी इमानदारी और निष्ठा से करते है।

सामाजिक भवन की सौगात हो या शहर के विकास की बात। विधायक देवेंद्र यादव ने पूरी निष्ठा से शहरवासियों के लिए काम किया है। इसके लिए हम सभी उनका साधूवाद करते है।

वह पहले विधायक है, जो नि:स्वार्थ भाव से सभी समाज के लिए काम कर रहे हैं। उनकी विनम्रता और सादगी सब का दिल जीत लेती है। इनसे मिलकर ऐसा लगता है वे विधायक नहीं हमारा अपना बेटा है। विधायक देवेंद्र यादव ने समाज प्रमुख और बड़े बुजुर्गों को प्रमाण किए और कहा कि आप सब का आशीर्वाद और प्रेम ही है जिससे मुझे शक्ति मिलती है। आप सब के आशीर्वाद से ही मैं यहां हूं। आप लोगों को जो प्यार हैं, यही मेरी पूंजी है। हमेंशा यही प्रेम बनाएं रखिएगा।

श्रमदान कर विधायक ने कहा शहर की सफाई हम सबकी जिम्मेदारी
सद्भावना यात्रा साहू समाज द्वारा निकाली गई। जिसमें विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यात्रियों के शुभ मंगल कामना हेतु यात्रा निकाली गई। इसके बाद एमजीएम स्कूल के पास सेक्टर-6 भिलाई में प्रगति यात्रा कार्यक्रम हुआ। जहां लोगों से मिले, सभी का बारी बारी से हालचाल जाना।

सेक्टर6 के बचे हुए क्षेत्र का निरीक्षण किए इसके बाद विधायक सेक्टर-10, वार्ड-65 भिलाई स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उन्होंने श्रमदान किया। क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर सफाई कार्य किए। करीब 1 घंटे तक विधायक ने श्रमदान किया।

इस अवसर पर लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि शहर की सफाई की जिम्मेदारी सिर्फ सफाई कर्मचारियों की नहीं है, बल्कि हमारी भी है। हम सब अपने शहर को साफ और स्वच्छ रखेंगे तो हमारा भिलाई शहर सुंदर और सबसे स्वच्छ शहर बनेगा। इसके लिए थोड़ा-थोड़ा हम सबको योगदान देना होगा।

विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन
तेलूगू रजक समाज सेक्टर-8 में शेड निर्माण का कार्य 5 लाख की लागत से किया जाएगा। डोमशेड का निर्माण 5 लाख की लागत से बालाजी मंदिर सेक्टर-05 में किया जाएगा। डोमशेड का निर्माण 10 लाख की लागत से आंध्रा माला समाज सेक्टर-6 में किया जाएगा। डोमशेड का निर्माण 10 लाख की लागत से उत्कल समाज हॉस्पिटल सेक्टर में किया जाएगा।

यह विकास कार्य भी होंगे
भूमिपूजन कार्यक्रम की कड़ी को आगे बढ़ाते और लोगों को सौगात देते हुए पेवर ब्लाक 5 लाख की लागत से हार्वेस्ट चर्च सेक्टर-6 लगाया जाएगा। साहू मित्र सभा सुपेला में भी भूमिपूजन कार्यक्रम हुआ। यहां विधायक की पहल से डोमशेड 25 लाख से बनाया जाएगा।

ऐसी प्रकार लोधी समाज, दुर्गा मंदिर खुर्सीपार में लोकार्पण कार्यक्रम हुआ। जहां भवन 10 लाख की लागत से बनाया गया है। भवन 10 लाख श्री बाल गणपति समाजम ट्रांसपोर्ट नगर रोड न्यू खुर्सीपार का भी लोकार्पण किया गया।

पेवर ब्लाक 5 लाख की लागत से लक्ष्मीनारायण स्कूल परिसर वार्ड-44 खुर्सीपार, 10 लाख से महाराष्ट्रीयन तैलीय समाज शांति नगर वार्ड-15, रैल्ली समाज के यूथ कार्यक्रम में इस्पात क्लब सेक्टर-02,शिव शंकर जी गार्डन के पास, दुर्गा मंदिर, वार्ड 46 खुर्सीपार में भूमि पूजन किया गया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: खुर्सीपार में तीज मिलन, भीड़ देख पांडेय जी मगन
Next: BSP अधिकारियों-कर्मचारियों व परिवार वालों ने दे दिया 204 यूनिट ब्लड, 95 ने लिया डाइट प्लान

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.