Skip to content
29/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट में गैस रिसाव का मॉकड्रिल, जख्मी कर्मियों को उठाकर ले गए, पहुंचे DC-SP, भावी DIC
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट में गैस रिसाव का मॉकड्रिल, जख्मी कर्मियों को उठाकर ले गए, पहुंचे DC-SP, भावी DIC

Azmat ali 27/11/2025 1 minute read
Mock Drill of Gas Leak in Bokaro Steel Plant Treatment of Injured Workers DC-SP Future DIC Arrived

जिला उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, अधिशासी निदेशक (वर्क्स) प्रिय रंजन, ईडी (ऑपरेशन) अनूप कुमार दत्त पहुंचे।

  • एनडीआरएफ समय समय पर यहां सीबीआरएन मॉकड्रिल अभियान चलाती है।
  • वर्ष 2023 के बाद लगभग 2 वर्षों के अंतराल के पश्चात आज पुनः मॉकड्रिल का आयोजन हुआ।
  • बीएसएल में आपात स्थितियों से निपटने के लिए वृहद पैमाने पर मॉक-ड्रिल आयोजित। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सीआईएसएफ शामिल।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट-बीएसएल में गैस रिसाव को लेकर वृहद पैमाने पर मॉकड्रिल आयोजित किया गया, जिसमे बीएसएल के कई विभागों जैसे गैस सेफ्टी (इएमडी), सेफ्टी, ब्लास्ट फर्नेस, प्लांट कंट्रोल, चिकित्सा सेवाएं, बीएसएल सिक्योरिटी इत्यादि के अलावा सीआईएसएफ, जिला-प्रशासन और एनडीआरएफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गैस स्राव के किसी आपदा में तैयारियों का जायजा लेने के लिए किए गए इस मॉकड्रिल में ऐसी आपदा से निपटने के लिए परिचालनीय तैयारी, त्वरित प्रक्रिया का समय, सम्बंधित एजेंसियों को दुर्घटना सम्बन्धी सूचना की सम्प्रेषणीयता, चिकित्सीय व्यवस्था की मुस्तैदी और एकाधिक एजेंसियों के शामिल रहने की स्थिति में उनके बीच के समन्वय और कमान-श्रृंखला जैसे कई पहलुओं की परख हुई, ताकि समय आने पर बचाव अभियान सुचारु रूप से सफल हो सके।

प्रातः लगभग 11 बजे से शुरू हुई ये मॉकड्रिल डेढ़ घंटे तक चली। मॉकड्रिल में इस तरह के आपात स्थिति को निपटने के लिए रही तैयारी के सभी प्रमुख बिंदु संतोषजनक पाए गए। मॉकड्रिल के दौरान चिन्हित स्थानों पर नियुक्त पर्यवेक्षकों ने मॉकड्रिल के परिणामों की चर्चा के लिए बुलाई बैठक में अपने अवलोकनों को एक दूसरे के साथ साझा किया।

इस मॉकड्रिल के दौरान बोकारो इस्पात संयंत्र तथा जिला प्रशासन के सभी वरीय अधिकारी यथा जिला उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, अधिशासी निदेशक (वर्क्स) प्रिय रंजन, अधिशासी निदेशक (ऑपरेशन) अनूप कुमार दत्त, डीडीसी शताब्दी मजूमदार, एसडीएम चास प्रांजल ढाडा सहित बोकारो इस्पात संयंत्र एवं जिला प्रशासन के अन्य वरीय अधिकारी घटना की तैयारी के लिए बने इंसिडेंट पोस्ट पर मौजूद रहें।

मॉकड्रिल के सफल संचालन के पश्चात जिला आपदा पदाधिकारी शक्ति कुमार, सीआईएसएफ और एनडीआरएफ के 9वीं बटालियन के वरीय अधिकारीयों ने भी अपने प्रेक्षणों से सबों को अवगत कराया।

ज्ञातव्य हो कि बोकारो इस्पात संयंत्र झारखण्ड ही नहीं बल्कि पुरे पूर्वी भारत की एक प्रमुख औद्योगिक इकाई है। इस्पात संयंत्र होने के नाते ये एक थर्मो-सेंसिटिव इकाई है जहाँ रासायनिक खतरों के तत्व विद्यमान होते है।

इसी के मद्देनज़र एनडीआरएफ समय समय पर यहां सीबीआरएन मॉकड्रिल अभियान चलाती है। वर्ष 2023 के बाद लगभग 2 वर्षों के अंतराल के पश्चात आज पुनः इस सीबीआरएन मॉकड्रिल का आयोजन आज जिला प्रशासन के सहयोग से किया गया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट: जनवृत 3 क्लब को चमकाने में अब तक 1 करोड़ 17 लाख खर्च, कर्मचारियों के लिए सुविधा भी नहीं
Next: नए लेबर कोड: 51 प्रतिशत वोट पाने पर ही मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा, BSP में ये हलचल

Related Stories

SAIL Bonus 2026 Latest update on the NJCS meeting these leaders will decide the bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: एनजेसीएस मीटिंग को लेकर ताज़ा अपडेट, ये नेता तय करेंगे बोनस

Azmat ali 28/09/2026
Bokaro Steel Plant BSL employees anger flares up at the blast furnace protest against management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ब्लास्ट फर्नेस के कर्मचारी भी तिलमिलाए, मुद्दों पर किसी दिन गुस्सा होगा ब्लास्ट

Azmat ali 28/09/2026
World Pharmacists Day Crucial role of pharmacists in healthcare highlighted at Sector 9 Hospital
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

विश्व फार्मासिस्ट दिवस: बीएसपी के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में योगदान और सम्मान, ये पहचान

Azmat ali 28/09/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus 2026 Latest update on the NJCS meeting these leaders will decide the bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: एनजेसीएस मीटिंग को लेकर ताज़ा अपडेट, ये नेता तय करेंगे बोनस

Azmat ali 28/09/2026
Bokaro Steel Plant BSL employees anger flares up at the blast furnace protest against management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ब्लास्ट फर्नेस के कर्मचारी भी तिलमिलाए, मुद्दों पर किसी दिन गुस्सा होगा ब्लास्ट

Azmat ali 28/09/2026
World Pharmacists Day Crucial role of pharmacists in healthcare highlighted at Sector 9 Hospital
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

विश्व फार्मासिस्ट दिवस: बीएसपी के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में योगदान और सम्मान, ये पहचान

Azmat ali 28/09/2026
SAIL CGM Nirmal Kumar Singh appointed as Director (Finance) of MCL ACC approves the appointment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL के CGM निर्मल कुमार सिंह बने MCL के डायरेक्टर फाइनेंस, कैबिनेट से मंजूरी, पढ़ाई बोकारो के St. Xavier’s School से

Azmat ali 28/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.