Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BHILAI में लड़की परेशानी, खूनी टकराव, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, 2 FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

BHILAI में लड़की परेशानी, खूनी टकराव, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, 2 FIR

Azmat ali 28/12/2025 1 minute read
Molestation Bloody Confrontation Assault Abuse Death Threats 2 FIRs in Bhilai

भिलाई नगर थाना क्षेत्र में बढ़ते क्राइम से भिलाईवासियों में भय का माहौल। बहन को परेशान होता देख, भाई पहुंचा, जख्मी लौटा।

  • दो अलग-अलग घटनाओं की एफआइआर भिलाईनगर थाने में दर्ज।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई।भिलाई में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। बदमाशों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि पुलिस को ठेंगा दिखा रहे हैं। रुआबांधा इलाके में गोविंदा चौक शिव मंदिर के पास बीती रात जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस मामले में भिलाई नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। इसी तरह एक अनय मामले में बदमाशों ने एक युवक की पिटाई कर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बहन को परेशान होता देख, भाई पहुंचा, जख्मी लौटा

हुमेंद्र साहू निवासी गोविंदा चौक शिव मंदिर के पास रुआबांधा में रहते हैं। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वे निजी कार्य करते हैं। 27 दिसंबर की रात करीब 9 बजे वे गोविंदा चौक पहुंचे थे, जहां उन्होंने सतीश से अपनी बहन को परेशान करने वालों के बारे में पूछा। इसी दौरान उल्ली उर्फ चंद्रकांत गवंडर, सूर्या और कुमार वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों व डंडे से मारपीट की।

हुमेंद्र का आरोप है कि हमले में उनके घुटने, चेहरे और सिर में चोट आई है तथा आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे वे भयभीत हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच की मांग की है।

धारदार हथियार से मारपीट, मिनाक्षी गवंडर ने लिखवाई रपट

दूसरी ओर, मिनाक्षी गवंडर (उम्र 53 वर्ष) निवासी गोविंदा चौक शिव मंदिर के पास रुआबांधा ने अलग एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे गृह कार्य करती हैं। घटना की रात उनका बेटा सतीश घर के पास था, तभी हुमेंद्र उर्फ चांन्टी ने फोन कर उसे बुलाया।

आरोप है कि गोविंदा चौक पहुंचते ही हुमेंद्र उर्फ चांन्टी ने अश्लील गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और धारदार हथियार से मारपीट की, जिससे सतीश के बाएं कमर, बाएं कान और दोनों हाथों की गदियों में चोट आई। बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराया गया।

मिनाक्षी ने बताया कि घटना को जय सूर्या, यश स्वामी और चंद्रपाल गवंडर ने देखा और सुना है। उन्होंने भी पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी

दोनों घटना को लेकर एफआईआर दर्ज होने से पुलिस भी तनाव में आ गई है। मामला पेचीदा हो गया है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: नगर निगम ने DIC को भेजा 1 अरब, 40 करोड़, 64 लाख बकाए का नोटिस, 30 दिन में जमा करें पैसा, वरना एक्शन
Next: म्यूल एकाउंट केस में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, दो बैंक अधिकारी गिरफ्तार

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.