Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • म्यूल एकाउंट केस में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, दो बैंक अधिकारी गिरफ्तार
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

म्यूल एकाउंट केस में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, दो बैंक अधिकारी गिरफ्तार

Azmat ali 28/12/2025 1 minute read
CBI Takes Major Action in Mule Account Case Two Bank Officials Arrested

दोनों बैंक अधिकारियों को वाराणसी और बिहार के बेतिया से गिरफ्तार किया गया। ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद न्यायालय में पेश।

  • सीबीआई ने देशभर में 61 ठिकानों पर छापेमारी कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
  • गिरफ्तार आरोपियों में केनरा बैंक, पटना के तत्कालीन असिस्टेंट मैनेजर और एक्सिस बैंक, पटना के तत्कालीन बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट शामिल हैं।

सूचनी न्यूज, नई दिल्ली/पटना। साइबर ठगी के लिए म्यूल अकाउंट खोलने और उनके संचालन में संलिप्त दो बैंक अधिकारियों को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गिरफ्तार किया है। ये अधिकारी संगठित साइबर अपराधियों के साथ साजिश कर फर्जी खातों के जरिए ठगी की रकम का लेन-देन कराने में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

सीबीआई की जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपियों में केनरा बैंक, पटना के तत्कालीन असिस्टेंट मैनेजर और एक्सिस बैंक, पटना के तत्कालीन बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट शामिल हैं।

डिजिटल डिवाइसों के विश्लेषण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सीबीआई ने इनके खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि इन दोनों बैंक अधिकारियों ने न केवल म्यूल अकाउंट खोलने और उन्हें सक्रिय करने में मदद की, बल्कि साइबर ठगों को मनी म्यूल लेन-देन के तरीकों पर मार्गदर्शन भी दिया।

सीबीआई के अनुसार, इन अधिकारियों ने साइबर अपराधियों को सिस्टम में उत्पन्न होने वाले रेड फ्लैग से बचने के तरीके भी बताए। इसके बदले में उन्हें अनुचित लाभ (क्विड प्रो क्वो) प्राप्त हुआ, जिसके प्रमाण भी जांच में मिले हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले सीबीआई ने देशभर में 61 ठिकानों पर छापेमारी कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया था और उनके खिलाफ आईपीसी/बीएनएस तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत चार्जशीट दाखिल की थी।

ताजा कार्रवाई में दोनों बैंक अधिकारियों को 24 दिसंबर 2025 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी और बिहार के बेतिया से गिरफ्तार किया गया। ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद उन्हें संबंधित न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

सीबीआई ने बताया कि म्यूल अकाउंट खोलने और उनके संचालन से जुड़े अन्य बैंक अधिकारियों की भूमिका की भी जांच जारी है। यह कार्रवाई भारत सरकार की साइबर अपराध और उसके नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BHILAI में लड़की परेशानी, खूनी टकराव, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, 2 FIR
Next: बोकारो से विश्वेश्वरैया स्टील प्लांट ट्रांसफर किए गए रणधीर सोनू बने भिलाई BAKS के कार्यकारी अध्यक्ष, 2 वोट से मिली जीत

Related Stories

SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

SAIL IISCO Steel Plant First-ever Elections at ISP on September 24
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL IISCO Steel Plant: 24 सितंबर को ISP में पहली बार यूनियन चुनाव, मिलेगा मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा

Azmat ali 27/08/2026
Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.