Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 100 से अधिक गायकों ने रवीन्द्रनाथ टैगोर संगीत की छेड़ी तान, DIC अनिर्बान दास, SP अभिषेक पल्लव संग भिलाईवासी सुनते रहे गान
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

100 से अधिक गायकों ने रवीन्द्रनाथ टैगोर संगीत की छेड़ी तान, DIC अनिर्बान दास, SP अभिषेक पल्लव संग भिलाईवासी सुनते रहे गान

17/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
More-than-100-singers-sang-Rabindra-Sangeet-Bhilai-residents-kept-listening-to-songs-with-DIC-Anirban-Das-SP-Abhishek-Pallav
  • गीत वितान कला केन्द्र के उपाध्यक्ष सोमेन कुन्डु ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया एवं कार्यक्रम के मुख्य संयोजक नरेन्द्र कुमार बंछोर (चेयरमेन, सेफी) ने कार्यक्रम को उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। गीत वितान कला केन्द्र (स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्टस) भिलाई की ओर से गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती के उपलक्ष्य में गुरूदेव और शांतीनिकेतन कार्यक्रम का आयोजन महात्मा गांधी कलामंदिर सभागृह में किया गया। संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग छ.ग., भिलाई इस्पात संयंत्र एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन बी.एस.पी के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं समक्ष दीप प्रज्जवलन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक प्रभारी भिलाई इस्पात संयंत्र अनिर्बान दासगुप्ता थे। अति विशिष्ट अतिथि दुर्ग के पुलिस अधीक्षक, डॉ. अभिषेक पल्लव, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं व कार्मिक एवं प्रशासन) एस. मुखोपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि रजिस्ट्रार, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ आईडी. तिवारी व सहायक निदेशक (कार्यक्रम) दूरदर्शन केन्द्र रायपुर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव थे।

गीत वितान कला केन्द्र के उपाध्यक्ष सोमेन कुन्डु ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया एवं कार्यक्रम के मुख्य संयोजक नरेन्द्र कुमार बंछोर (चेयरमेन, सेफी) ने कार्यक्रम को उद्देश्य पर प्रकाश डाला। संस्था के सदस्य द्वारा अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं चंदन तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

टैगोर जयंती के इस अवसर पर गीत वितान द्वारा विद्यालयीन स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भिलाई के विभिन्न विद्यालय में किया गया था। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को प्रथम द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस आयोजन में कोलकाता से आमंत्रित नवरंग आर्ट एवं कलचरल सेंटर (फेस्टिवल डायरेक्टर डॉ. नदीता देव एवं शांतिनिकेतन बोलपुर से रवीन्द्र संगीत गायिका दात्री दास महापात्रा को रवीन्द्र स्मृति सम्मान से नवाजा गया। सदस्यों द्वारा मंच पर उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ शातिनिकेतन विश्व भारती विश्वविद्यालय का आश्रम गीत “आमादेर शांतिनिकेतन शेजे शौब होते आपोन“ रवीन्द्र संगीत से किया गया। गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर व शांतिनिकेतन पर आधारित इस कार्यक्रम में भिलाई दुर्ग के 100 से अधिक गायक-गायिकाओं ने रवीन्द्र संगीत प्रस्तुत किया।

इस आयोजन में विशेष रूप से शांतिनिकेतन बोलपुर (बंगाल) कि संगीत भवन विभाग से आमंत्रित रवीन्द्र संगीत गायिका दावी दास माया ने गीता को प्रस्तुत कर दर्शको को बांधे रखा। कार्यक्रम में यंत्र एसराज पर सम्राट साहा, तबले पर सौम्य करमकार, की-बोर्ड पर सोम्यज्योति कौर एवं गीटार पर प्रशात पांडा, डॉ. सम्युल ने संगत किया।

कार्यक्रम में संगीत निर्देशन संस्था की डायरेक्टर क्षिप्रा भौमिक, नृत्य निर्देशन नृत्यमणी मिथुन दास ने किया। कार्यक्रम में उदघोषक के रूप में सुप्रीयो सेन ने अहम् भूमिका निभाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियो ने परिवार सहित इस कार्यक्रम का आनंद उठाया। इस कार्यक्रम में ओए महासचिव परविन्दर सिंह सहित ओए के जोनल प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: PET, PPHT की प्रवेश परीक्षा 25 जून को, फ्री में ऑनलाइन आवेदन 17 मई से
Next: Talpuri A block Summer Camp, भीषण गर्मी में भी बच्चों का जोश हाई

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.