Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राउरकेला स्टील प्लांट और इंडियन ऑयल में MoU, 7,500 मीट्रिक टन Sulphur Pellets की होगी सप्लाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट और इंडियन ऑयल में MoU, 7,500 मीट्रिक टन Sulphur Pellets की होगी सप्लाई

Azmat ali 06/07/2026 (Last updated: 06/07/2026) 1 minute read
MoU Signed Between Rourkela Steel Plant and Indian Oil 7500 Metric Tonnes of Sulphur Pellets to be Spplied

एमओयू के तहत इंडियन ऑयल हर वर्ष SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को 7,500 मीट्रिक टन सल्फर पेलेट्स की आपूर्ति करेगा।

  • समझौते की अवधि प्रारंभिक तौर पर तीन वर्ष होगी। आवश्यकता पड़ने पर इसे दो वर्ष के लिए और बढ़ाया जा सकेगा।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) ने कच्चे माल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राउरकेला स्टील प्लांट ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के साथ सल्फर पेलेट्स की दीर्घकालिक आपूर्ति के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) किया है।

यह समझौता कोल केमिकल्स विभाग (सीसीडी) में सल्फ्यूरिक एसिड के निर्माण में उपयोग होने वाले प्रमुख कच्चे माल सल्फर पेलेट्स की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करेगा। इससे उत्पादन क्षमता बढ़ाने, सप्लाई चेन को मजबूत बनाने और लागत प्रभावी संचालन में मदद मिलेगी।

एमओयू पर हस्ताक्षर राउरकेला स्टील प्लांट के कार्यपालक निदेशक (मैटेरियल्स मैनेजमेंट) अनिल कुमार की मौजूदगी में ईडी (एमएम) कॉन्फ्रेंस हॉल में हुए। राउरकेला स्टील प्लांट की ओर से मुख्य महाप्रबंधक (मैटेरियल्स मैनेजमेंट) टी. विनोद और इंडियन ऑयल की संबलपुर डिवीजन के डिविजनल इंस्टीट्यूशनल बिजनेस हेड प्रकाश भारती ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर इंडियन ऑयल के जनरल मैनेजर (इंस्टीट्यूशनल बिजनेस) देबदत्त राउत्राय, राउरकेला स्टील प्लांट के सीजीएम (कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स विभाग) राकेश जोशी सहित दोनों संस्थानों के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

समझौते की अवधि प्रारंभिक तौर पर तीन वर्ष होगी। आवश्यकता पड़ने पर इसे दो वर्ष के लिए और बढ़ाया जा सकेगा। एमओयू के तहत इंडियन ऑयल हर वर्ष राउरकेला स्टील प्लांट को 7,500 मीट्रिक टन सल्फर पेलेट्स की आपूर्ति करेगा।

प्रबंधन का मानना है कि इस समझौते से कोल केमिकल्स विभाग में कच्चे माल की निर्बाध उपलब्धता बनी रहेगी। इससे उत्पादन में निरंतरता आएगी, परिचालन की विश्वसनीयता बढ़ेगी और विभाग की कार्यक्षमता में सुधार होगा।

राउरकेला स्टील प्लांट ने कहा कि यह समझौता अत्याधुनिक तकनीक अपनाने, खरीद प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने तथा महत्वपूर्ण कच्चे माल की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने की उसकी रणनीति का हिस्सा है।

एमओयू का प्रारूप एवं शर्तें एजीएम (मैटेरियल्स मैनेजमेंट-परचेज) एच. राउत और डिप्टी मैनेजर (एमएम-परचेज) डी.के. दास ने जीएम (एमएम-परचेज) जी.एस. गोस्वामी के मार्गदर्शन में तैयार कीं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Padma Vibhushan Dr. Teejan Bai Death: पंडवानी की आवाज खामोश, भिलाई स्टील प्लांट ने खोया अपना कला गौरव, पूर्व सीईओ एम. रवि ने साझा की यादें
Next: डीपीई सचिव से मिले NCOA पदाधिकारी, Affordability Clause हटाने, 4th PRC, सेल-RINL, PRP पर ये खबर

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.