मां शारदा पब्लिक स्कूल में जुटे सांसद संग भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी, ये रही वजह

MP and Bhilai Steel Plant officials Gathered at Maa Sharda Public School, this is the Reason
  • मुख्य अतिथि विजय बघेल के द्वारा विद्यालय के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। माँ शारदा पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव के रंगारंग आयोजन में दुर्ग के सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सेक्टर-09, सड़क-04 में स्थित यह विद्यालय माँ सारदा सेवा समिति द्वारा संचालित हो रहा है।

इस विद्यालय में रामकृष्ण मिशन के आदर्शों के अनुसार छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान की जाती है। इस विद्यालय का संचालन माँ शारदा सेवा समिति को ब्रम्हलीन स्वामी आत्मानंद जी द्वारा सौंपा गया था।

इस आयोजन के मुख्य अतिथि सांसद ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के हर बच्चे के लिए सांस्कारिक शिक्षा आवश्यक है ताकि वो सभी उत्कृष्ट नागरिकृ बन सके। उन्होंने माँ सारदा पब्लिक स्कुल के सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षकों को साधुवाद देते हुए उनके द्वारा सीमित संसाधनों से स्वामी विवेकानंद के सपनो के समाज के निर्माण के प्रयास की प्रशंसा की गयी।

मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों एवं खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का सम्मान किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

मुख्य अतिथि विजय बघेल के द्वारा विद्यालय के प्रशासनिक भवन का भी लोकार्पण किया गया। उन्होंने माँ शारदा विद्यालय के परिवार की भविष्य में भी सभी प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया एवं सभी बालकों को उज्ववल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

इस कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल, सेफी चेयरमेन व ओए-बीएसपी अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर, पवन कुमार शर्मा, शोभा शर्मा, विप्लव डे, तुषार सिंह, पूर्व ओए-बीएसपी महासचिव परविन्दर सिंह आदि उपस्थित थे।